Thursday, September 24, 2026
BREAKING
एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने साउथ कोरिया को 8-2 से रौंदा, अभिषेक-दिलप्रीत ने दागे दो-दो गोल सलमान खान से कमल हासन तक की आवाज बन एसपी बालासुब्रमण्यम ने बनाई अलग पहचान अनुपम खेर को जॉर्जिया के गवर्नर ने किया सम्मानित, बोले-भारत का सांस्कृतिक दूत बनना मेरे लिए गर्व की बात ऑस्ट्रेलिया का दावा- OpenAI के AI एजेंट ने सरकारी वेबसाइट में लगाई सेंध शी जिनपिंग बोले- अमेरिका और चीन प्रतिद्वंद्वी नहीं, साझेदार बनें ओमान तट के पास जहाज पर हमला, एक भारतीय नाविक की मौत, 19 को बचाया गया IRDAI के कमीशन कैप प्रस्ताव से इंश्योरेंस शेयरों में भारी गिरावट NSE शेयर की कमजोर शुरुआत, इश्यू प्राइस से सिर्फ 0.84% ऊपर 1,800 रुपये पर लिस्टिंग कमजोर वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 628 अंक टूटा महिला 60 किलोग्राम सांडा स्पर्धा में रजत जीतने पर नाओरेम रोशिबिना देवी को प्रधानमंत्री ने दी बधाई

दुनिया

ओमान तट के पास जहाज पर हमला, एक भारतीय नाविक की मौत, 19 को बचाया गया

24 सितंबर, 2026 03:35 PM

ओमान के पूर्वी तट के पास वाणिज्यिक जहाज एमवी केप डाओ पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को हमले की निंदा करते हुए यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”हम आज ओमान के पूर्वी तट के पास वाणिज्यिक जहाज एमवी केप डाओ पर हुए हमले की निंदा करते हैं। जहाज पर सवार 20 भारतीय नाविकों में से 19 को बचा लिया गया है, जबकि दुखद रूप से एक भारतीय नागरिक की जान चली गई।” मंत्रालय ने मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि ओमान में भारतीय दूतावास स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और भारतीय नाविकों की जल्द स्वदेश वापसी के लिए ओमान के अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। मंत्रालय ने बचाव कार्य में सहयोग के लिए ओमान के अधिकारियों का आभार भी जताया।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं। बयान में कहा गया, ”हम तनाव कम करने और क्षेत्र में जल्द शांति बहाल करने के लिए बातचीत और कूटनीति की अपनी अपील दोहराते हैं।”

मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों, नाविकों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए। साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों से बिना किसी बाधा के आवाजाही और व्यापार को जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए। मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि एमवी केप डाओ भारत की ओर आ रहा था, तभी उस पर हमला हुआ। दूतावास जहाज के चालक दल की सुरक्षा को लेकर ओमान के अधिकारियों के संपर्क में है।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि मिशन हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत से बेहद दुखी है और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता है। दूतावास ने कहा कि वह आरपीएसएल के साथ समन्वय कर रहा है और मृतक नाविक के परिवार के संपर्क में भी है। इससे पहले 13 सितंबर को भी विदेश मंत्रालय ने ओमान तट के पास वाणिज्यिक जहाज एमटी एल गैया पर हुए हमले की निंदा की थी।

उस जहाज पर 14 भारतीय नागरिक सवार थे। इनमें से 13 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था, जबकि एक भारतीय नाविक लापता हो गया था।

उस समय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया था कि पनामा के झंडे वाले जहाज पर 14 भारतीय नाविक सवार थे। उन्होंने 13 भारतीयों को बचाने के लिए ओमान के अधिकारियों का आभार जताया था। विदेश मंत्रालय ने बताया था कि लापता भारतीय नाविक की तलाश के लिए ओमान के अधिकारियों की मदद से खोज एवं बचाव अभियान जारी है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ऑस्ट्रेलिया का दावा- OpenAI के AI एजेंट ने सरकारी वेबसाइट में लगाई सेंध

ऑस्ट्रेलिया का दावा- OpenAI के AI एजेंट ने सरकारी वेबसाइट में लगाई सेंध

शी जिनपिंग बोले- अमेरिका और चीन प्रतिद्वंद्वी नहीं, साझेदार बनें

शी जिनपिंग बोले- अमेरिका और चीन प्रतिद्वंद्वी नहीं, साझेदार बनें

अमेरिका ने G20 के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन को भेजा न्योता, ट्रंप से मुलाकात की अटकलें तेज

अमेरिका ने G20 के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन को भेजा न्योता, ट्रंप से मुलाकात की अटकलें तेज

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे, ट्रंप ने खुद हवाई अड्डे पर की अगवानी

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे, ट्रंप ने खुद हवाई अड्डे पर की अगवानी

UN महासभा में 51 देश यूक्रेन के समर्थन में एकजुट, रूस से युद्धविराम की अपील

UN महासभा में 51 देश यूक्रेन के समर्थन में एकजुट, रूस से युद्धविराम की अपील

ट्रंप ने ग्रीनलैंड रक्षा समझौते को अंतिम रूप दिया

ट्रंप ने ग्रीनलैंड रक्षा समझौते को अंतिम रूप दिया

ट्रंप और ताकाइची ने मजबूत जापान-अमेरिका गठबंधन की तारीफ की

ट्रंप और ताकाइची ने मजबूत जापान-अमेरिका गठबंधन की तारीफ की

अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ने बच्चों के लिए वैश्विक प्रौद्योगिकी और शिक्षा गठबंधन का दायरा बढ़ाया

अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ने बच्चों के लिए वैश्विक प्रौद्योगिकी और शिक्षा गठबंधन का दायरा बढ़ाया

तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन ने UNGA में फिर अलापा कश्मीर का राग : 2019 से 7वीं बार उठाया मुद्दा

तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन ने UNGA में फिर अलापा कश्मीर का राग : 2019 से 7वीं बार उठाया मुद्दा

ईरान को तबाह करने की चेतावनी के बाद बदले ट्रंप के सुर : बोले– ईरानी नेताओं से करीब 3 घंटे चली बहुत अच्छी मुलाक़ात

ईरान को तबाह करने की चेतावनी के बाद बदले ट्रंप के सुर : बोले– ईरानी नेताओं से करीब 3 घंटे चली बहुत अच्छी मुलाक़ात