Thursday, July 02, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

राष्ट्रीय

ओडिशा: ट्रक-पीसीआर वैन के बीच हुई भीषण टक्कर, 5 पुलिसकर्मियों की मौत, दो घायल

22 फ़रवरी, 2026 01:56 PM

ओडिशा के झारसुगुड़ा सदर पुलिस स्टेशन के सामने रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ. ट्रक और पुलिस पीसीआर वैन के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हुई जिसमें पांच पुलिसवालों की मौत हो गई. हादसे में अन्य 2 की हालत गंभीर बतायी जा रही है. एक तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी. इस वजह से 5 पुलिसवालों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 की हालत गंभीर है.

ट्रक बोलेरो टक्कर
रविवार सुबह झारसुगुड़ा सदर पुलिस स्टेशन के सामने उल्टी दिशा से आ रहे एक ट्रक ने पुलिस वैन को आमने-सामने टक्कर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि पुलिस की गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और 5 पुलिसवालों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और गाड़ी से शवों को निकाला और घायलों को तुरंत जिला मुख्यालय के अस्पताल में भर्ती कराया.

मृतकों में शामिल हैं:
होम गार्ड भक्त मिर्धा
कॉन्स्टेबल काशीराम भोई
देवदत्त साहा
हवलदार लिंगराज धुरुआ
डीएसआई निरंजन कुजूर

ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं.

केस दर्ज, जांच जारी है
झारसुगुड़ा की एडिशनल एसपी मधुसिक्ता मिश्रा ने कहा, 'आज सुबह एक ट्रक और बोलेरो के बीच एक्सीडेंट हुआ. बोलेरो में सवार 5 लोगों की मौत हो गई, 2 की हालत गंभीर है. उन्हें पहले बुर्ला और फिर बरगढ़ मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया. उनकी हालत स्थिर है. केस दर्ज कर लिया गया है. घटना की अभी जांच की जा रही है. ड्राइवर घायल हो गया है. उसका इलाज चल रहा है.'

झारसुगुड़ा के विधायक टंकधर त्रिपाठी ने कहा, 'आज एक बुरी और दिल दहला देने वाली घटना हुई है. एक सड़क हादसे में एक साथ पांच पुलिसवालों की मौत हो गई है. हम सब इससे सदमे में हैं. केंद्र सरकार ने एनएच-49 को चौड़ा करने के लिए फंड मंजूर कर दिया है. इस पर जल्द ही काम शुरू होगा. मुख्यमंत्री को इस घटना की जानकारी है.'

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे

राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे

मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट

मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें

‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी

‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी

चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी

चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति