Friday, July 10, 2026
BREAKING
टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’ वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट 'चंद्रयान तो बस शुरुआत है', इस एलीट क्लब में शामिल होगा भारत; ऑस्ट्रेलिया दे रहा साथ सावधान! बदला लेने आ रहा अल नीनो, झमाझम बारिश के बाद फिर तरसेंगे लोग अयोध्या में उड़ीं नियमों की धज्जियां! साउथ के मंदिर में कैसे होती है चढ़ावे की सुरक्षा? फुलप्रूफ सिस्टम थलापति विजय को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, करूर भगदड़ के पीड़ितों को बांटेंगे नौकरी चाचा की संपत्ति पर भतीजी के पति का कितना हक? सुप्रीम कोर्ट में दिलचस्प मामला, क्या आया फैसला

खेल

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर्स से छेड़छाड़ के आरोपी को भेजा गया जेल

28 अक्टूबर, 2025 08:43 AM

इंदौर : ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर्स से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी अकील खान को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार शख्स आदतन अपराधी है।

एडिशनल डीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया ने आईएएनएस को बताया, "घटना के 6 घंटों के अंदर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। उसकी बाइक में नंबर प्लेट नहीं थी। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से आरोपी की एक दिन की पुलिस रिमांड मांगी गई थी। पुलिस रिमांड के बाद रविवार शाम को आरोपी को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गिरफ्तार शख्स आदतन अपराधी है। इंदौर पुलिस इस तरह के अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है।"

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम इस वक्त विश्व कप 2025 में हिस्सा लेने के लिए भारत में है। 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलियाई टीम का सामना साउथ अफ्रीका से था। इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया की 2 महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस समय होटल रेडिसन ब्लू से पैदल कैफे की तरफ जा रही थीं। खिलाड़ियों का आरोप है कि इस बीच एक बाइक सवार युवक ने उनसे छेड़छाड़ की, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

पुलिस ने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज, होटल रिकॉर्ड और सुरक्षा कर्मियों के बयान दर्ज करने के बाद अपराधी को दबोच लिया। इसके साथ ही उसकी बाइक भी जब्त कर ली गई।

इस घटना के बाद टूर्नामेंट के आयोजकों और स्थानीय अधिकारियों ने नवी मुंबई में टीम होटलों, प्रशिक्षण स्थलों और स्टेडियम के आस-पास की सुरक्षा बढ़ाई थी।

ऑस्ट्रेलियाई टीम 30 अक्टूबर को नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलेगी। प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलिया ने इस विश्व कप में अपना एक भी मैच नहीं गंवाया है। टीम ने 7 में से 6 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश के चलते रद्द रहा था।

दूसरी ओर, भारतीय टीम 7 में से 3 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर रही। टीम इंडिया ने 12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिकस्त झेली थी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी