Monday, July 13, 2026
BREAKING
महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा भारत-स्पेन के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, ईयू एफटीए को जल्द अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा: पीयूष गोयल योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस' पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग

खेल

ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में सानिया-बोपन्ना की जोड़ी:करियर का आखिरी ग्रैंड स्लैम जीतने उतरेंगी सानिया मिर्जा

25 जनवरी, 2023 07:50 PM

आखिरी ग्रैंड स्लैम खेली रहीं भारतीय स्टार सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन की मिक्स्ड कैटेगरी के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

मेलबर्न में बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले के तीसरे सेट से ब्रिटेन के नील स्कूपस्की और अमेरिकी की डेसिरै क्रॉक्जिक की जोड़ी हट गई। ऐसे में भारतीय जोड़ी को विजेता घोषित कर दिया गया। जब तीसरी सीड जाेड़ी हटी तब मुकाबला एक-एक की बराबरी पर था। इस मैच का पहला सेट भारतीय जोड़ी ने 7-6 से जीता। उसके बाद ब्रिटिश-अमेरिकी जोड़ी ने दूसरा सेट 7-6 से अपने नाम कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। भारतीय खिलाड़ी आखिरी सेट के दस गेम जीत चुके थे। कॉम्प्टीटर के हिस्से 6 गेम की जीत आई थी।

इस भारतीय जोड़ी ने 6 साल पहले 2017 में फ्रेंच ओपन का मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता था। साल के पहले ग्रैंड स्लैम की बात करें तो ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिर्जा महेश भूपति के साथ 2009 में चैंपियन बनी थीं।

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मिला वॉकओवर
सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की भारतीय जोड़ी को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पेन के वेगा हर्नांडेज और लाटविया के जेनेना ओस्तापेंको ने वॉकओवर दिया था। इस जोड़ी ने प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उरुग्वे के एरियल बेहर और माकोटो निनोमिया की जोड़ी 6-4 7-6 से हरा कर टॉप-8 में जगह बनाई थी।

विमेंस डबल्स में गैरवरीय जोड़ी से हारीं
सानिया मिर्जा अपनी जोड़ीदार एना डानिलिना के साथ विमेंस डबल्स के दूसरे दौर में उलटफेर का शिकार हुई। भारत-कजाख की 8वीं सीड जोड़ी को बेल्जियम की एलिसन वान उइतवैंक और यूक्रेन की एनहेलिना कलिनिना की गैरवरीय जोड़ी ने 4-6, 6-4, 2-6 से हराया। यह मुकाबला करीब 2 घंटे तक चला।

रायबकिना विमेंस सिंगल्स के टॉप-4 में
एलिना रायबकिना ने विमेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली हैं। वे पहली बार साल के पहले ग्रैंड स्लैम के टॉप-4 में पहुंची हैं। रायबकिना पिछले साल के दूसरे राउंड से हार का बाहर हो गई थीं।

23 साल की रायबकिना ने लातविया की येलेना ओस्टापेंको को लगातार सेट में 6-2, 6-4 से हराया। अब उनका सामना 24वीं सीड विक्टोरिया अजारेंका से होगा। टॉप सीड ईगा स्वातेक और दूसरी सीड ओंस जुबेर पहले ही बाहर हो चुकी हैं।

सितसिपास लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में
स्टीफानोस सितसिपास ने लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। वे रोजर फेडरर (2004 से 2006 तक) के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन में लगातार तीन बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। मेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में तीसरी सीड सितसिपास ने चेक रिपब्लिक के जिरी लेहेका को लगातार तीन सेट में 6-3, 7-6, 6-4 से मात दी। अब उनका सामना कारेन खचानोव से होगा। वहीं, कारेन ने सेबेस्टियन कोर्डा को 7-6, 6-3, 3-0(रिटायर्ड हर्ट) से हराया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा