Saturday, July 11, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

खेल

ऑलराउंडर बनने के लिए क्या करना पड़ता है, कपिल देव ने दिए टिप्स

23 जनवरी, 2025 04:44 PM

गुरुग्राम: क्रिकेट के महानायक कपिल देव ने गुरुवार को कहा कि ऑलराउंडर बनने के लिए व्यक्ति को जीवन के शुरुआती सीखने के चरण में सर्वांगीण रूप से विकसित होने की आवश्यकता होती है। आज यहां सत्य स्कूल गुरुग्राम के वार्षिक खेल दिवस ‘सत्यन स्पर्धा’ के अवसर पर कपिल देव ने स्कूल के नवनिर्मित क्रिकेट पिच का उद्घाटन किया और सत्यनों के साथ एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला। कार्यक्रम के दौरान खेल क्षेत्र में करियर के अवसरों पर सत्र भी आयोजित किया गया, जिनमें पेशेवर एथलेटिक्स, कोचिंग, खेल प्रबंधन और खेल चिकित्सा में उपलब्ध अवसरों के बारे में विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कपिल देव ने कहा कि मुझे खुशी है कि सत्य स्कूल में खेल और आउटडोर गतिविधियों पर इतना ध्यान दिया जा रहा है।

ऑलराउंडर बनने के लिए व्यक्ति को जीवन के शुरुआती सीखने के चरण में सर्वांगीण रूप से विकसित होने की आवश्यकता होती है, इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल खेलना भी बहुत ही जरूरी है। आपके पास खेल के क्षेत्र में सफल होने के लिए क्रिकेट पिच से लेकर स्क्वैश, बास्केटबॉल, फुटबॉल के कोर्ट, जिमनास्टिक्स, ताइक्वांडो और बैडमिंटन जैसे इनडोर खेलों के लिए पूरी तरह सुसज्जित स्थान जैसी सभी विश्व स्तरीय सुविधाएं हैं। सारे साधन आपको मिले हुए हैं। अब आपको बस चाहिए आपका दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और अपनी सामान्य क्षमताओं से आगे बढक़र कुछ कर गुजरने की इच्छा शक्ति। आपको जो ये अवसर मिले हैं, उनका लाभ उठाइए, तो सफलता निश्चित ही आपके कदम चूमेगी। इस अवसर पर सत्य स्कूल के अध्यक्ष राकेश भारती मित्तल ने कपिल देव का अभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज क्रिकेट के महान खिलाड़ी कपिल देव का हमारे साथ होना हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है। खेल के प्रति उनका निडर दृष्टिकोण और विश्व के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक के रूप में उनका असाधारण कौशल आज भी युवा पीढ़ी को प्रेरित करता है। उनकी उपस्थिति ने हमारे विद्यार्थियों को दृढ़ संकल्प, नेतृत्व और लगन जैसे उत्कृष्ट गुण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट