Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गोल्डी बराड़ पर रखा 50 हजार डॉलर का इनाम, गिरफ्तारी में मदद की अपील वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,685 हुई '4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला

राष्ट्रीय

ऑपरेशन सिंदूर के बाद राफेल को बदनाम करने में जुटा चीन, फ्रांसीसी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

07 जुलाई, 2025 07:31 PM

भारत द्वारा मई में पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि चीन ने एक नया मोर्चा खोल दिया। फ्रांस की एक खुफिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चीन ने भारत द्वारा इस्तेमाल किए गए राफेल लड़ाकू विमानों की साख को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमजोर करने के लिए सुनियोजित प्रोपेगैंडा अभियान चलाया।

फ्रांस की खुफिया एजेंसियों के अनुसार, इस अभियान का मकसद स्पष्ट था- राफेल की वैश्विक बिक्री पर असर डालना और देशों को चीनी विमान खरीदने के लिए राजी करना।

दूतावासों को बनाया गया प्रोपेगैंडा का अड्डा
रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने विभिन्न देशों में अपने दूतावासों के माध्यम से राफेल के खिलाफ भ्रम फैलाने का प्रयास किया। चीन के डिफेंस अटाशे उन देशों से संपर्क में आए, जिन्होंने राफेल विमानों की खरीद के लिए फ्रांस से करार किया था और वहां यह प्रचारित किया गया कि राफेल विमान उतने प्रभावी नहीं हैं जितना दावा किया जाता है।

पाकिस्तान का दावा और सच्चाई
इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत पाकिस्तान के उस झूठे दावे से हुई, जिसमें उसने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसने भारत के तीन राफेल विमानों को मार गिराया। हालांकि, इस दावे को भारत और फ्रांस दोनों ने तत्काल खारिज कर दिया।

दसॉ एविएशन के सीईओ एरिक ट्रैपियर ने पाकिस्तान के दावे को "मनगढ़ंत और तकनीकी रूप से असंभव" करार दिया। भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने भी सिंगापुर में आयोजित शांग्री-ला डायलॉग के दौरान इसे पूरी तरह से झूठा और प्रचारात्मक करार दिया।

क्यों चिढ़ा है चीन?
सैन्य विश्लेषकों का मानना है कि भारत द्वारा राफेल का आक्रामक और सफल इस्तेमाल चीन के लिए रणनीतिक चुनौती बन गया है। राफेल की बढ़ती लोकप्रियता और इसकी बिक्री ने न केवल फ्रांस की हथियार इंडस्ट्री को बल दिया है, बल्कि चीन के J-10 और FC-31 जैसे विमानों की बाजार हिस्सेदारी पर भी असर डाला है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन