Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

हरियाणा

एसोसिएशन के प्रयास लाए रंग, होने लगी हटाए गए जवानों की वापसी

23 जून, 2025 04:04 PM

सिरसा।।(सतीश बंसल)। हरियाणा ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रपाल तंवर ने कहा कि अकारण हटाए गए होमगार्ड जवानों के लिए एसोसिएशन द्वारा उठाए गए कदमों पर वर्तमान महाआदेशक देशराज सिंह ने फूल चढ़ाते हुए अकारण हटाए गए होमगार्ड जवानों के लिए काफी ठोस कदम उठाए हैं।
उन्होंने बताया कि महाआदेशक के प्रयासों से अकारण हटाए गए जवानों की धीरे-धीरे ही सही वापसी होने लगी है। इसके अलावा काफी फाईलें जवानों के वेलफेयर के लिए हरियाणा सचिवालय भेजी गई है। जिसमें ७वें वेतन आयोग का बढ़ा हुआ लाभ भत्ता, सैलरी जवानों को जल्द मिले, एचआरकेन के समान छुट्टी और अन्य लाभ प्रशिक्षण भत्ता को बढ़ाने, विकलांग होने पर ड्यूटी प्रावधान और ज्यादा विकलांग होने पर उनके परिवार वालों को नौकरी देने, हरियाणा होमगार्ड जवानों के कल्याण हेतु ज्यादा अनुदान की राशि प्रदान करने बारे प्रस्ताव देने, रोटेशन प्रणाली में सुधार, बस यात्रा और दिवंगत होमगार्ड आश्रितों को एक्सप्रेसिया की सुविधा देने पर भी जल्द विचार किया जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा मीडिया प्रभारी सुनील अग्रोहा व मीडिया सलाहकार राजेश कुमार ने बताया कि इसमें एक्स ग्रेशिया के लिए काफी दिवंगत होमगार्ड जवानों के परिवार से नाम मांगे गए हैं और कुछ आवेदन भी होम गार्ड के राज्य मुख्यालय को इस संबंध में प्राप्त हुए हैं। अब जवानों को उम्मीद बंधी है कि उनकी वापसी के साथ-साथ उनके अधिकार भी मिलेंगे। संगठन के पदाधिकारियों वरिष्ठ सलाहकार निर्मल सिंह, संगठन सचिव जसवीर सिंह, सुखपाल, जिला फरीदाबाद प्रधान चंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, अशोक खत्री, संतोष यादव, अनिल कुमार, करण सिरसा, दर्शन सिंह, सुशील, अजय, पंकज, सुरेंद्र सिंह आदि ने डीजी होमगार्ड देशराज सिंह का होमगार्ड जवानों की सुध लेने पर हार्दिक धन्यवाद किया। साथ ही होमगार्ड राज्य मुख्यालय के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने जवानों की समस्या को गंभीरता से लेकर आगे भेजा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता