Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

एलुमनी मीट-2026: सखी संगम में कॉलेज का नाम रोशन करने वाली पूर्व छात्राओं का होगा सम्मान : डॉ. रेणु

15 मार्च, 2026 08:23 PM

भिवानी : आदर्श महिला महाविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन द्वारा आगामी 25 अप्रैल को महाविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाला एलुमनी मीट-2026 ‘सखी संगम’ अब व्यापक और प्रेरणादायक स्वरूप लेता जा रहा है। इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए एसोसिएशन ने महाविद्यालय की उन पूर्व छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया है, जिन्होंने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर संस्थान एवं भिवानी का नाम प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में रोशन किया है।

एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. रेणु ने बताया कि इस वर्ष आयोजित होने वाला ‘सखी संगम’ केवल एक मिलन समारोह नहीं होगा, बल्कि यह एक ऐसा मंच बनेगा जहां पूर्व छात्राएं अपने अनुभव साँझा कर वर्तमान छात्राओं को प्रेरित करेंगी। इसी उद्देश्य से नेतृत्व, सृजन और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पूर्व छात्राओं को विशेष सम्मान प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन पुरस्कारों के तहत ये पुरस्कार नेतृत्व के क्षेत्र में उस पूर्व छात्रा को दिया जाएगा, जिसने प्रशासन, राजनीति, कॉरपरेट या किसी सामाजिक संस्था में प्रभावी नेतृत्व का परिचय देते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे नेतृत्व ने न केवल समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है, बल्कि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का मार्ग भी प्रशस्त किया है।

इसी प्रकार सृजन के तहत कला, साहित्य, संगीत अथवा सांस्कृतिक क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली पूर्व छात्रा को प्रदान किया जाएगा। इस सम्मान का उद्देश्य उन प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है, जिन्होंने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से समाज में सांस्कृतिक चेतना को सशक्त किया और कला-संस्कृति की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाया। इसके अतिरिक्त उद्यमिता सम्मान उस पूर्व छात्रा को दिया जाएगा जिसने व्यापार, उद्योग या उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर आत्मनिर्भरता का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. रेणु ने बताया कि ‘सखी संगम’ के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और देश के विभिन्न शहरों में रह रही महाविद्यालय की पूर्व छात्राओं से संपर्क कर उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भेजा जा रहा है। जिसके तहत सभी छात्राओं को पत्र के द्वारा निमंत्रण भेजे जा रहे हैं और लगभग आठ से दस हजार छात्राओं को ईमेल भी कि जा चुकी है। इसी कड़ी में व्हाट्सअप, एसएमएस व मोबाईल कॉल के माध्यम से भी छात्राओं से सम्पर्क कर उन्हें आमंत्रित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस बार बड़ी संख्या में पूर्व छात्राएं इस आयोजन में भाग लेंगी और अपने पुराने साथियों से मिलकर इस दिन को यादगार बनाएंगी। एलुमनी मीट-2026 ‘सखी संगम’ का उद्देश्य महाविद्यालय की पूर्व छात्राओं को एक मंच पर लाकर अपने छात्र जीवन की यादों को साँझा करना और महाविद्यालय के साथ अपने जुड़ाव को फिर से जीवंत करना है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित