Monday, August 17, 2026
BREAKING
यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत ट्रेंट रॉकेट्स बनी महिला 'द हंड्रेड' 2026 की चैंपियन, फाइनल में सनराइजर्स लीड्स को हराकर पहली बार जीता खिताब मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने पहली बार जीता 'द हंड्रेड' का खिताब, फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराया 'शायद यह मेरा आखिरी साल है': रोनाल्डो ने फुटबॉल से रिटायरमेंट का संकेत दिया एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा आकलन वर्ष 2026 में 100 करोड़ रुपए से अधिक आय दिखाने वाले करदाताओं की संख्या 39 प्रतिशत बढ़कर 576 हुई: रिपोर्ट आरबीआई स्वैप विंडो के जल्दी बंद करने के फैसले के बावजूद एफसीएनआर (बी) में निवेश 80 अरब डॉलर से अधिक हो सकता है: रिपोर्ट

हरियाणा

एलपीजी संकट और महंगी ऊर्जा से आम जनता व छोटे व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ : सैलजा

15 मार्च, 2026 08:21 PM

चंडीगढ़ : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने देश के विभिन्न हिस्सों में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर उत्पन्न स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को छोडक़र अधिकांश कमर्शियल संस्थानों के लिए एलपीजी गैस की सप्लाई प्रभावित होने से छोटे व्यापारियों, होटल-रेस्तरां संचालकों और लाखों लोगों की रोज़ी-रोटी पर असर पड़ रहा है। आज मीडिया को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिससे आम लोगों और व्यापारियों में चिंता का माहौल बन गया है। यदि समय रहते इस स्थिति को संभाला नहीं गया तो आने वाले समय में यह समस्या और गंभीर हो सकती है। कुमारी सैलजा ने कहा कि देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहले भी ऊर्जा और आर्थिक नीतियों से जुड़ी चुनौतियों को लेकर आगाह कर चुके हैं। ऐसे में सरकार का दायित्व है कि वह ऊर्जा आपूर्ति, व्यापारिक समझौतों और विदेश नीति से जुड़े निर्णयों पर स्पष्ट जानकारी देश के सामने रखे। उन्होंने कहा कि विदेश नीति के कुछ निर्णयों के कारण भारत को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कई ऐसे देश, जिनसे भारत को पहले सस्ती दरों पर पेट्रोलियम पदार्थ उपलब्ध होते थे, उनसे व्यापारिक परिस्थितियां प्रभावित हुई हैं। इसके परिणामस्वरूप भारत को अपेक्षाकृत महंगे पेट्रोलियम पदार्थ और कच्चा तेल खरीदने की स्थिति बन रही है, जिसका सीधा असर एलपीजी और अन्य ऊर्जा संसाधनों की कीमतों पर पड़ सकता है। इसका बोझ अंतत: आम नागरिकों और छोटे व्यापारियों पर ही पड़ेगा।

कुमारी सैलजा ने कहा कि देश के नागरिकों को यह जानने का अधिकार है कि ऊर्जा नीति और विदेश नीति से जुड़े ऐसे कौन-कौन से निर्णय लिए जा रहे हैं, जिनका असर सीधे जनता के जीवन और आजीविका पर पड़ रहा है। सरकार को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि एलपीजी की उपलब्धता और आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि गैस आपूर्ति व्यवस्था को तुरंत प्रभाव से व्यवस्थित किया जाए ताकि छोटे व्यापारियों, होटल-रेस्तरां संचालकों और आम नागरिकों को राहत मिल सके और लोगों में फैली चिंता दूर हो।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित