Thursday, August 20, 2026
BREAKING
राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा पुलिस भर्ती: 400 एसपीओ पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार एलोपैथी के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को भी दे रही है बढ़ावा : आरती सिंह राव स्वच्छता अभियान पर नायब सरकार का सफाई कर्मचारियों से वादा खिलाफी का ब्रेक, प्रदेशभर में लगे कूड़े के ढेर : दुष्यंत चौटाला जाखल मंडी-शहर के बंद रास्तों से जनता परेशान, निर्माण कार्य में तेजी लाए रेलवे : कुमारी सैलजा शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का एक्शन मोड, सोनीपत के स्कूल का किया औचक निरीक्षण हरियाणाः कौशल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस ने पंचकूला में किया बड़ा धरना-प्रदर्शन

राष्ट्रीय

एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने के लिए स्वीडन, फिनलैंड और यूके के शीर्ष नेता दिल्ली पहुंचे

18 फ़रवरी, 2026 02:26 PM

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने के लिए स्वीडन, फिनलैंड और यूनाइटेड किंगडम के शीर्ष नेता भारत पहुंच चुके हैं। राजधानी नई दिल्ली में हो रहे इस वैश्विक सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभाव, संभावनाओं और जिम्मेदार उपयोग पर व्यापक चर्चा हो रही है।

फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ऑर्पो और स्वीडन की उपप्रधानमंत्री एवं ऊर्जा, व्यवसाय और उद्योग मंत्री एब्बा बुश आज बुधवार सुबह भारत पहुंचे, जबकि यूनाइटेड किंगडम के उपप्रधानमंत्री डेविड लैमी मंगलवार देर रात दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय ने सभी नेताओं का स्वागत किया।

स्वीडन की उपप्रधानमंत्री के आगमन पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत-स्वीडन संबंध व्यापार, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, नवाचार, जलवायु कार्रवाई और शिक्षा जैसे कई क्षेत्रों में मजबूत सहयोग का उदाहरण हैं। वहीं, फिनलैंड के प्रधानमंत्री के स्वागत में मंत्रालय ने बताया कि उनकी यह यात्रा डिजिटल तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्थिरता और शिक्षा क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करेगी। उन्हें हवाई अड्डे पर कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत सिंह ने रिसीव किया।

यूके के उपप्रधानमंत्री डेविड लैमी की यात्रा को भारत-यूके व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देने वाला कदम बताया गया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह सहयोग विश्वसनीय, समावेशी और जिम्मेदार एआई को नवाचार, आर्थिक विकास और साझा समृद्धि के माध्यम के रूप में आगे बढ़ाएगा।

पांच दिवसीय इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में दिनभर कई अन्य वैश्विक नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है। इस सम्मेलन का उद्देश्य ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की राष्ट्रीय भावना और ‘मानवता के लिए एआई’ के वैश्विक सिद्धांत के अनुरूप एआई की परिवर्तनकारी क्षमता पर विचार करना है।

समिट में 110 से अधिक देशों, 30 अंतरराष्ट्रीय संगठनों, लगभग 20 राष्ट्राध्यक्ष या सरकार प्रमुख स्तर के प्रतिनिधियों और करीब 45 मंत्रियों की भागीदारी हो रही है। यह सम्मेलन एआई समिट श्रृंखला का चौथा संस्करण है, जो इससे पहले ब्लेचली पार्क (यूके) 2023, दक्षिण कोरिया 2024 और फ्रांस 2025 में आयोजित हो चुका है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती