Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

खेल

ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट को ऐसे अपनाया जैसे ‘बत्तख पानी पर तैरती' है : राहुल द्रविड़

04 दिसंबर, 2024 07:58 PM

मुंबई : पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि भारतीय क्रिकेट टीम में महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास से पैदा हुई कमी को ऋषभ पंत ने तुरंत भर दिया जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट को ऐसे अपनाया जैसे ‘बत्तख पानी पर तैरती' है। दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने गाबा में चौथे टेस्ट में 89 रन की मैच विजयी पारी खेली और श्रृंखला में 274 रन बनाकर 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की 2-1 की जीत में अहम भूमिका निभाई।

द्रविड़ ने कहा, ‘धोनी के जाने के बाद आपको लगा होगा कि शायद किसी को भी उसकी जगह लेने में समय लगेगा। मैं यह नहीं कह रहा कि उसने उनकी जगह ले ली है लेकिन निश्चित रूप से टेस्ट क्रिकेट में उसका प्रदर्शन शानदार रहा है, अविश्वसनीय प्रदर्शन।' भारत के पूर्व कप्तान और कोच ने कहा, ‘पंत को गाबा में उस टेस्ट मैच को जीतने के लिए 89 रन बनाते हुए देखना, जब सब कुछ दांव पर लगा हुआ था और टीम इतनी कमजोर थी, उस तरह के दबाव में उस तरह का प्रदर्शन करना - बेहद शानदार... वह कितने विशेष क्रिकेटर हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को पानी में बत्तख की तरह अपनाया है। यह बस अभूतपूर्व है।'

उस दौरे पर पंत ने पांच पारियों में दो अर्धशतक की मदद से 68.50 की औसत से रन बनाए और भारत ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो टेस्ट श्रृंखला जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी। भारत ने पर्थ में पहला टेस्ट 295 रन से जीतकर मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में भी 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पिछले कुछ समय में ऑस्ट्रेलिया पर दबदबा बनाया है लेकिन 2003 में एडीलेड में द्रविड़ की 233 रन की पारी प्रशंसकों की पसंदीदा है। इस पारी के संदर्भ में द्रविड़ ने स्वीकार किया कि उन्हें अब भी श्रृंखला नहीं जीत पाने का मलाल है।

द्रविड़ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो श्रृंखला में जिस तरह का प्रदर्शन किया है - वहां श्रृंखला जीतना बहुत मायने रखता है। मेरा या भारत का प्रदर्शन चाहे कितना भी शानदार रहा हो, हम श्रृंखला नहीं जीत पाए। हम करीब पहुंच गए थे लेकिन सिडनी में अंतिम दिन हमें वो विकेट नहीं मिल पाए जिनकी हमें जरूरत थी।'

इस 51 वर्षीय खिलाड़ी ने उस घटना को याद किया जिसमें उन्होंने गलती से अपने कप्तान सौरव गांगुली को रन आउट कर दिया था। द्रविड़ ने स्वीकार किया कि यह ‘गलती' उनकी थी। उन्होंने कहा, ‘मैं सोच रहा था कि मैंने कप्तान को रन आउट करवा दिया है। मुझे कुछ सार्थक करना चाहिए। सौरव को रन आउट करवाना पूरी तरह से मेरी गलती थी। मैं इसे स्वीकार करता हूं - यह मेरी गलती थी।' द्रविड़ ने कहा, ‘लेकिन मुझे लगता है कि आप सिर्फ बल्लेबाजी करने की कोशिश कर रहे हैं, आप सिर्फ साझेदारी बनाने की कोशिश कर रहे हैं, आप सिर्फ लक्ष्य तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।'

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट