Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

उमेश और अश्विन ने भारत को वापसी दिलाई, ऑस्ट्रेलिया को 197 रन पर समेटा

02 मार्च, 2023 04:24 PM

इंदौर: तेज गेंदबाज उमेश यादव और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन भारत को वापसी दिलाते हुए बृहस्पतिवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 197 रन पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलिया ने दिन की सकर्त शुरुआत करते हुए पहले घंटे में 16 ओवर में 30 रन जोड़े और इस दौरान कोई विकेट नहीं गंवाया। भारत ने हालांकि ऑस्ट्रेलिया के अंतिम छह विकेट सिर्फ 11 रन पर चटकाकर उसे 197 रन पर रोक दिया। उमेश (12 रन पर तीन विकेट) और अश्विन (44 रन पर तीन विकेट) ने सुबह के सत्र में तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि पहले दिन रविंद्र जडेजा (78 रन पर चार विकेट) ने चार विकेट हासिल किए थे। भारत कल पहली पारी में 109 रन ही बना सका था, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर 88 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। भारत ने दूसरी पारी में लंच तक बिना विकेट खोए 13 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा पांच जबकि शुभमन गिल चार रन बनाकर खेल रहे हैं। मेजबान टीम अब भी ऑस्ट्रेलिया से 75 रन से पीछे है। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 156 रन से की। भारत को पहले घंटे में कोई विकेट नहीं लिया, लेकिन मोहम्मद सिराज और जडेजा ने पीटर हैंड्सकॉम्ब (19) और कैमरन ग्रीन (21) को आसानी से रन नहीं बनाने दिए। भारत ने हैंड्सकॉम्ब को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी को सिमटने में अधिक समय नहीं लगा। बेहद रक्षात्मक रवैये के साथ खेल रहे हैंड्सकॉम्ब ने अश्विन की गेंद पर शॉर्ट लेग पर श्रेयस अय्यर को कैच थमाया। अश्विन को दिन के अपने पहले ओवर के लिए लगभग एक घंटा इंतजार करना पड़ा, लेकिन उन्होंने गेंद हाथ में आते ही अपना जलवा दिखाया। हैंड्सकॉम्ब को आउट करने के बाद उन्होंने एलेक्स कैरी (03) और नाथन लियोन (05) को भी पवेलियन भेजा। उमेश ने इस बीच स्टंप्स को निशाना बनाया। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में ग्रीन को पगबाधा किया और फिर लगातार ओवरों में मिशेल स्टार्क (01) और टॉड मर्फी (00) को बोल्ड किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर