Friday, October 02, 2026
BREAKING
• NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश • हरियाणा में 2 एच.सी.एस. अधिकारियों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड : नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से भी पहले से आज तक एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. पद पर तैनात • चरखी दादरी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रितु श्योराण का सम्मान, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बढ़ाया हौसला • ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन भाटिया की भतीजी स्व. सीमा के निधन पर जताया दुख • जो सही है वही कर रहे है मुख्य चुनाव आयुक्त, तिकड़मबाजी से बने फर्जी वोट काटना उनका काम : अनिल विज • हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा • समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री सैनी • हरियाणा लोक भवन में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि • कैप्टन स्मित मच्छार ने 174 जिंदगियां बचाकर भारत का नाम रोशन किया : अनिल विज • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांधी जयंती पर गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का किया शुभारंभ

दुनिया

ईरान युद्ध पर अमेरिकी सीनेट में तीखी बहस, ट्रंप पर डेमोक्रेट्स का निशाना, रिपब्लिकन बचाव में उतरे

22 जुलाई, 2026 11:41 AM

ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर अमेरिका की सीनेट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीति पर राजनीतिक टकराव देखने को मिला। डेमोक्रेट सीनेटर्स ने इस युद्ध को गैरकानूनी बताते हुए अमेरिकी सैनिकों को तुरंत वापस बुलाने की मांग की, जबकि रिपब्लिकन ने ट्रंप के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि उनका कदम ईरान को दोबारा बातचीत की मेज पर लाने और होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए उठाया गया है।

सीनेट में डेमोक्रेट्स के नेता चक शूमर ने कहा कि उनकी पार्टी इस सप्ताह फिर से मतदान कराएगी ताकि अमेरिका की इस युद्ध में भागीदारी खत्म की जा सके। उन्होंने ट्रंप प्रशासन पर अमेरिकी सैनिकों के हताहत होने की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया। चक शूमर ने डेमोक्रेट्स की हुई नीति बैठक के बाद कहा, “ट्रंप घायल सैनिकों की सच्चाई छिपाकर इसे शांति नहीं कह सकते। कांग्रेस को इस युद्ध को खत्म करना होगा।”

उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ हफ्तों में 500 से अधिक अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं, लेकिन इनमें से करीब 100 सैनिकों की जानकारी पेंटागन ने सार्वजनिक नहीं की। अब तक लगभग 20 अमेरिकी सैनिक इस युद्ध में अपनी जान गंवा चुके हैं। उन्होंने कहा, “पेंटागन को पता था कि हमारे सैनिक घायल हुए हैं, लेकिन यह जानकारी अमेरिकी जनता से छिपाई गई। यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला नहीं, बल्कि डोनाल्ड ट्रंप को राजनीतिक सुरक्षा देने की कोशिश है।”

डेमोक्रेट सीनेटर टिम केन ने बताया कि युद्ध में मारे गए तीन अमेरिकी सैनिकों के पार्थिव शरीर बुधवार को डोवर, डेलावेयर लाए जाएंगे। जिसके बाद इस संघर्ष में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की कुल संख्या 18 हो जाएगी। टिम केन ने इस संघर्ष को ‘पसंद से शुरू किया गया युद्ध’ बताया और कहा कि कांग्रेस पहले ही इसे गैरकानूनी घोषित कर चुकी है। उन्होंने सीनेटरों से रक्षा बजट के जरिए इस युद्ध के लिए मिलने वाली फंडिंग पर रोक लगाने की अपील की।

उन्होंने कहा, “हम पेंटागन को अरबों डॉलर नहीं दे सकते, जबकि वह एक ऐसे युद्ध में शामिल है जिसे गैरकानूनी माना गया है।” वहीं, रिपब्लिकन नेता जॉन थ्यून ने ट्रंप के फैसले का बचाव किया। रिपब्लिकन सीनेटर्स की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि ईरान ने युद्ध विराम का उल्लंघन किया है और होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही रोक रखी है। जॉन थ्यून ने कहा, “राष्ट्रपति के पास कानून के तहत कार्रवाई करने का अधिकार है। ईरान ने युद्ध विराम का सम्मान नहीं किया और बातचीत के लिए भी तैयार नहीं हुआ।” उन्होंने कहा कि ट्रंप का उद्देश्य ईरान पर दबाव बनाकर उसे फिर से बातचीत की मेज पर लाना है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या अतिरिक्त युद्ध फंडिंग मंजूर करने से पहले प्रशासन को कांग्रेस को ज्यादा जानकारी देनी चाहिए, तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास खर्च को मंजूरी देने का अधिकार है। जॉन थ्यून ने बताया कि प्रशासन की अतिरिक्त फंडिंग की मांग केवल ईरान युद्ध तक सीमित नहीं है। इसमें इस्तेमाल हो चुके हथियारों और गोला-बारूद की भरपाई के लिए भी धन शामिल है। उन्होंने कहा कि अधिकांश रिपब्लिकन सीनेटर इस प्रस्ताव का समर्थन करेंगे, हालांकि कुछ सीनेटर्स ने इसकी कुल राशि और खर्च की भरपाई को लेकर सवाल जरूर उठाए हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी