Sunday, September 06, 2026
BREAKING
बिहार में बाढ़ का कहर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित; राहत-बचाव कार्य जारी मेट्रो में बच्चों संग पीएम मोदी की खास बातचीत, जन्माष्टमी से किताबों तक छिड़ी चर्चा ‘फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल’ में डॉ. मांडविया का युवाओं को संदेश, स्वस्थ भारत से बनेगा विकसित भारत ‘दिमागी नक्सल वो होम्योपैथिक गोली जिसने सबको बाहर निकाल दिया, पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज ज्वालामुखी विस्फोट से मची अफरा-तफरी, राख के कारण जकार्ता एयरपोर्ट की उड़ानें प्रभावित पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा गुजरात पुलिस का ड्रग नेटवर्क के खिलाफ बड़ा फैसला, अब हर जिले और शहर में 'एंटी-नारकोटिक्स विंग' करेगी काम लक्जमबर्ग के उप-प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल आएंगे भारत, जयशंकर से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता ईरान में ईंधन टैंकर में धमाका, हादसे में 11 लोगों की मौत, सात लोग घायल रूस के साथ अमेर‍िकी प्रत‍िन‍िध‍ियों की बातचीत के बीच जेलेंस्‍की भी युद्धविराम के लिए तैयार, हमले रोकने का ल‍िया न‍िर्णय

दुनिया

ईरान में ईंधन टैंकर में धमाका, हादसे में 11 लोगों की मौत, सात लोग घायल

06 सितंबर, 2026 02:35 PM

पश्चिमी ईरान में शन‍िवार को एक सड़क हादसे के बाद ईंधन टैंकर में हुए धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई। विस्फोट के कारण आसपास चल रही कई गाड़ियों में भी आग लग गई। हादसे में सात लोग घायल भी हुए हैं।
सरकारी समाचार एजेंसी आईआरआईबी के अनुसार, यह हादसा कुर्दिस्तान प्रांत के सनंदाज काउंटी और हमदान प्रांत के हमदान काउंटी के बीच स्थित इंटरसिटी सड़क पर हुआ। यह जानकारी कुर्दिस्तान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज की इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज के प्रमुख बाबक होदाई ने दी।

स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, होदाई ने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास चल रही कई गाड़ियों में भी आग लग गई। उन्होंने कहा कि बचाव दल घायलों को सनंदाज के एक अस्पताल में भर्ती करा चुके हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। इससे पहले जुलाई में स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, होर्मुज स्‍ट्रेट में एक तेल टैंकर नौसैनिक बारूदी सुरंग (नेवल माइन) से टकराने के बाद विस्फोट का शिकार हो गया था।

बताया गया कि जहाज ईरान की ओर से तय किए गए मार्ग से हट गया था और उसी दौरान वह बारूदी सुरंग से टकरा गया। ईरान की अर्ध-सरकारी मेहर न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, टैंकर पहले दी गई चेतावनियों के बावजूद ईरान की ओर से निर्धारित सुरक्षित समुद्री मार्ग से बाहर एक क्षेत्र में पहुंच गया था। होर्मुज स्‍ट्रेट फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में से एक है, जहां से खाड़ी क्षेत्र के बड़े तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) उत्पादकों का निर्यात अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचता है।

इस बीच, वाशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव में नई बढ़ोतरी देखने को मिली। अमेरिकी सेना ने शनिवार को कहा कि ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की ओर से अमेरिकी नौसेना के दो युद्धपोतों की ओर बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने के बाद अमेरिकी बलों ने ईरान के तीन कच्चा तेल ले जा रहे टैंकरों पर हमला किया।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार, एक अमेरिकी विमानवाहक पोत (एयरक्राफ्ट कैरियर) और एक गाइडेड-मिसाइल डेस्ट्रॉयर ने ईरान के कई हमलों से सफलतापूर्वक बचाव किया। इस घटना में कोई भी अमेरिकी सैनिक घायल नहीं हुआ। सेंटकॉम ने कहा, “5 सितंबर को सेंटकॉम बलों ने ईरान के तीन कच्चा तेल ले जाने वाले जहाजों पर हमला किया, जब इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने क्षेत्रीय जलक्षेत्र में गश्त कर रहे अमेरिकी नौसेना के दो युद्धपोतों की ओर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।”

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ज्वालामुखी विस्फोट से मची अफरा-तफरी, राख के कारण जकार्ता एयरपोर्ट की उड़ानें प्रभावित

ज्वालामुखी विस्फोट से मची अफरा-तफरी, राख के कारण जकार्ता एयरपोर्ट की उड़ानें प्रभावित

पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा

पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा

लक्जमबर्ग के उप-प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल आएंगे भारत, जयशंकर से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

लक्जमबर्ग के उप-प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल आएंगे भारत, जयशंकर से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

रूस के साथ अमेर‍िकी प्रत‍िन‍िध‍ियों की बातचीत के बीच जेलेंस्‍की भी युद्धविराम के लिए तैयार, हमले रोकने का ल‍िया न‍िर्णय

रूस के साथ अमेर‍िकी प्रत‍िन‍िध‍ियों की बातचीत के बीच जेलेंस्‍की भी युद्धविराम के लिए तैयार, हमले रोकने का ल‍िया न‍िर्णय

IAEA के सदस्यों ने ईरान का मामला सुरक्षा परिषद को भेजने के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया

IAEA के सदस्यों ने ईरान का मामला सुरक्षा परिषद को भेजने के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया

राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

भारत के पास दुनिया की कार्यशाला, हमारे पास वैश्विक बाजार : बेल्जियम के पीएम

भारत के पास दुनिया की कार्यशाला, हमारे पास वैश्विक बाजार : बेल्जियम के पीएम

नेपाल में बाढ़ के बाद बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 9 दिन बाद सुरंग से दो श्रमिकों को बचाया गया

नेपाल में बाढ़ के बाद बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 9 दिन बाद सुरंग से दो श्रमिकों को बचाया गया

इटली में सबसे लंबे समय तक पीएम रहने पर मेलोनी को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

इटली में सबसे लंबे समय तक पीएम रहने पर मेलोनी को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

नेपाल बाढ़: लापता लोगों की पहचान के लिए भारत में परिजनों की होगी डीएनए जांच

नेपाल बाढ़: लापता लोगों की पहचान के लिए भारत में परिजनों की होगी डीएनए जांच