Wednesday, September 09, 2026
BREAKING
सत्य निकेतन हादसा : पीजी ऑपरेटर समेत अब तक पांच गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस अमेरिका ने 27 ईरानी एयरलाइंस पर प्रतिबंध लगाए, तीसरे देश की कंपनियों को भी निशाना बनाया राहुल गांधी ने गुलजार सिंह की मौत को लेकर पंजाब सरकार पर साधा निशाना, कहा-'दिख रहा खराब पैटर्न' कोयला कंपनियों के लिए पहली सीएसआर रूपरेखा लॉन्च, 1,050 से अधिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट पूरे रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिश में भारत, दोनों देशों के संपर्क में दिल्ली: विदेश मंत्रालय ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा, स्कॉट बेसेंट ने शुरू किया ‘ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट’ ट्रंप ने कनाडा के शराब और डेयरी उत्पादों पर लगाया प्रतिबंध, बढ़ा व्यापारिक टकराव अमेरिका और कोलंबिया के बीच क्रिटिकल मिनरल्स और परमाणु सहयोग पर समझौते UN प्रमुख गुटेरेस ने की यूक्रेन-रूस के बीच बिना शर्त युद्ध विराम की अपील 20 साल बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था का नया शक्ति केंद्र बन रहा BRICS

दुनिया

ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा, स्कॉट बेसेंट ने शुरू किया ‘ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट’

09 सितंबर, 2026 02:28 PM

अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा क‍ि ईरान के ख‍िलाफ ‘ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट’ के तह‍त हमने जो चेतावनी दी थी उस पर अब कार्रवाई भी शुरू कर दी है। ईरानी सरकार को आर्थिक सहारा देने वालों पर कार्रवाई करते हुए अमेर‍िका ने उन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं जो अब भी ‘महान एयर’ का समर्थन कर रही हैं।वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में जानकारी साझा करते हुए कहा क‍ि ईरान की बाकी एयरलाइंस के साथ कारोबार करने वाले सभी लोगों के लिए एक चेतावनी है।

बेसेंट ने पोस्‍ट में ल‍िखा, “ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट के तहत हमने वादा किया था कि ईरानी सरकार को आर्थिक सहारा देने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। आज हमने उस वादे को पूरा करते हुए उन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं जो अब भी ‘महान एयर’ का समर्थन कर रही हैं।” उन्‍होंने ल‍िखा, ”इसे ईरान की बाकी एयरलाइंस के साथ कारोबार करने वाले सभी लोगों के लिए एक चेतावनी समझा जाए। आज हमने उन सभी एयरलाइंस पर भी प्रतिबंध लगाए हैं। यदि आप उनके साथ व्यापार करते हैं, तो आपको वैश्विक वित्तीय प्रणाली से बाहर किए जाने का जोखिम उठाना पड़ सकता है।”

इससे पहले ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट कह चुके हैं क‍ि अमेरिका का लक्ष्य तेहरान की आर्थिक जीवन रेखाओं को काटकर उसे पूरी तरह अलग-थलग करना है। हमारा लक्ष्य इस दमनकारी शासन को सहारा देने वाली हर आर्थिक जीवन रेखा को काट देना है, जब तक कि तेहरान पूरी तरह अकेला न पड़ जाए। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी ने चेतावनी देते हुए कहा क‍ि राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी ट्रेजरी विभाग इस शासन को सहारा देने वाली हर आर्थिक मदद और संसाधन के रास्ते को बंद करता रहेगा, जब तक कि तेहरान पूरी तरह अलग-थलग न पड़ जाए। उन्‍होंने कहा क‍ि हमारा लक्ष्य इस दमनकारी शासन को सहारा देने वाली हर आर्थिक जीवन रेखा को काट देना है, जब तक कि तेहरान पूरी तरह अकेला न पड़ जाए।

बेसेंट ने बताया क‍ि राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐसा कदम उठाया है, जिसे उनके पूर्ववर्ती लंबे समय से टालते रहे थे। उनके नेतृत्व में अमेरिका अब केवल ईरान से जुड़े खतरे को संभालने या नियंत्रित करने की कोशिश नहीं कर रहा है, बल्कि उसे पूरी तरह खत्म करने की दिशा में काम कर रहा है। उन्‍होंने कहा क‍ि जो लोग अमेरिका के साथ खड़े होंगे, उन्हें हमारी साझेदारी के फायदे मिलेंगे। लेकिन जो लोग खुद को तेहरान से जोड़कर रखेंगे, उन्हें भी एक कमजोर पड़ते और अलग-थलग होते जा रहे शासन के साथ अलगाव का सामना करना पड़ेगा।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 27 ईरानी एयरलाइंस पर प्रतिबंध लगाए, तीसरे देश की कंपनियों को भी निशाना बनाया

अमेरिका ने 27 ईरानी एयरलाइंस पर प्रतिबंध लगाए, तीसरे देश की कंपनियों को भी निशाना बनाया

ट्रंप ने कनाडा के शराब और डेयरी उत्पादों पर लगाया प्रतिबंध, बढ़ा व्यापारिक टकराव

ट्रंप ने कनाडा के शराब और डेयरी उत्पादों पर लगाया प्रतिबंध, बढ़ा व्यापारिक टकराव

अमेरिका और कोलंबिया के बीच क्रिटिकल मिनरल्स और परमाणु सहयोग पर समझौते

अमेरिका और कोलंबिया के बीच क्रिटिकल मिनरल्स और परमाणु सहयोग पर समझौते

UN प्रमुख गुटेरेस ने की यूक्रेन-रूस के बीच बिना शर्त युद्ध विराम की अपील

UN प्रमुख गुटेरेस ने की यूक्रेन-रूस के बीच बिना शर्त युद्ध विराम की अपील

प्रशांत महासागर में ड्रग तस्करों पर अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, आपूर्ति जहाज समुद्र में डुबोया

प्रशांत महासागर में ड्रग तस्करों पर अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, आपूर्ति जहाज समुद्र में डुबोया

ऑस्ट्रेलिया में ‘डिजिटल ड्यूटी ऑफ़ केयर’ कानून का मसौदा पेश, टेक कंपनियों पर बढ़ेगी जवाबदेही

ऑस्ट्रेलिया में ‘डिजिटल ड्यूटी ऑफ़ केयर’ कानून का मसौदा पेश, टेक कंपनियों पर बढ़ेगी जवाबदेही

ईरान ने अमेरिका को दी ‘आर्थिक युद्ध’ की चेतावनी, होर्मुज में नए प्रतिबंधित की तैयारी

ईरान ने अमेरिका को दी ‘आर्थिक युद्ध’ की चेतावनी, होर्मुज में नए प्रतिबंधित की तैयारी

9/11 के बाद बदला आतंक का चेहरा, यूरोप में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए युवाओं को बनाया जा रहा हिंसा का हिस्सा

9/11 के बाद बदला आतंक का चेहरा, यूरोप में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए युवाओं को बनाया जा रहा हिंसा का हिस्सा

ईरान ने अपनी सैन्य नीति में किया बदलाव, कहा- खतरा पैदा होने से पहले करेंगे कार्रवाई

ईरान ने अपनी सैन्य नीति में किया बदलाव, कहा- खतरा पैदा होने से पहले करेंगे कार्रवाई

H-1B वीजा पर नए शुल्क का ट्रंप ने किया समर्थन, अमेरिकी कर्मचारियों की प्राथमिकता पर दिया जोर

H-1B वीजा पर नए शुल्क का ट्रंप ने किया समर्थन, अमेरिकी कर्मचारियों की प्राथमिकता पर दिया जोर