Friday, June 12, 2026
BREAKING
ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान ने मानी परमाणु समझौते की रूपरेखा, अमेरिका ने रोके सैन्य हमले 75 अरब डॉलर के आईपीओ के साथ स्पेसएक्स ने रचा इतिहास वैश्विक असंतुलनों का भार विकासशील देशों पर नहीं पड़ना चाहिए: वित्त मंत्री एफटीए से भारत की वैश्विक भागीदारी और होगी मजबूत : पीयूष गोयल केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: परमाणु ऊर्जा उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले सामान पर कस्टम ड्यूटी माफ 'भारत भाग्य विधाता' की कहानी ने दर्शकों को झकझोरा, बोले- 'ऐसा लगा जैसे हम 26/11 के दौर में पहुंच गए हों' हर किरदार शिद्दत से निभाती हूं, फिल्म के विजन के अनुसार खुद को ढालती हूं: शीना चौहान चाय के साथ गलत फूड कॉम्बिनेशन बढ़ा सकते हैं पेट की परेशानी, बढ़ सकती हैं गैस और एसिडिटी की समस्या फीफा वर्ल्ड कप: जीत के साथ दक्षिण कोरिया का आगाज, रोमांचक मुकाबले में चेकिया को 2-1 से हराया शाई होप की कप्तानी पारी, वेस्टइंडीज ने पहले टी20 में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

दुनिया

ईरान डील से सस्ता होगा तेल, दुनिया को मिलेगा बड़ा आर्थिक फायदा: ट्रंप

12 जून, 2026 11:57 AM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है क‍ि दुनिया भर में तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आ सकती है। ट्रंप ने कहा क‍ि अगर ईरान के साथ प्रस्तावित समझौता अंतिम रूप ले लेता है तो यह संभव है। उनका कहना है कि मध्य पूर्व में स्थिरता बढ़ने और महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों के फिर से खुलने से ऊर्जा बाजारों पर दबाव कम होगा।

व्हाइट हाउस में बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि इस संभावित समझौते की खबर से बाजारों ने पहले ही सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा क‍ि शेयर बाजार 1000 अंक ऊपर गया है। इसका मतलब है कि लोगों को यह समझौता पसंद आ रहा है।

ट्रंप ने कहा कि तेल की कीमतें पहले ही नीचे आना शुरू हो गई हैं और समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद इनमें और गिरावट आ सकती है। उन्होंने कहा क‍ि तेल की कीमतें गिर रही हैं। मुझे लगता है कि ये पहले से भी ज्यादा नीचे जा सकती हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि तेल सस्ता होने से पूरी अर्थव्यवस्था को फायदा होगा। उन्होंने कहा क‍ि जब तेल सस्ता होता है, तो बाकी चीजों की कीमतें भी कम होने लगती हैं।

ट्रंप के मुताबिक, इस प्रस्तावित समझौते का एक अहम हिस्सा खाड़ी क्षेत्र के समुद्री मार्गों को फिर से खोलना है। उन्होंने कहा क‍ि समझौते पर हस्ताक्षर होते ही होर्मुज स्‍ट्रेट खुल जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या समुद्री नाकेबंदी से जुड़ी पाबंदियां समझौता लागू होते ही हटा दी जाएंगी, तो उन्होंने जवाब दिया, “हां, यह समझौते का हिस्सा है और इससे तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी।”

ट्रंप ने कहा कि तनाव के बावजूद अमेरिका अब तक इस क्षेत्र से ऊर्जा की आपूर्ति जारी रखने में मदद करता रहा है। उन्होंने कहा क‍ि हमने बहुत सारे जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिया और करोड़ों बैरल तेल इस मार्ग से भेजा गया।

राष्ट्रपति ने इस समझौते को दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल उत्पादक क्षेत्रों में से एक में स्थिरता लाने की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा क‍ि हमारे पास ऐसा समझौता है, जिससे ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा। यह बहुत अच्छा समझौता है।

ट्रंप के अनुसार, समझौते की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और इस पर अगले कुछ दिनों में हस्ताक्षर हो सकते हैं। उन्होंने कहा क‍ि यह एक बहुत विस्तृत समझौता-पत्र है। हर कोई चाहता है कि यह पूरा हो जाए। राष्ट्रपति ने कहा कि तनाव कम होने से अमेरिकी किसानों और आम लोगों को फायदा होगा, क्योंकि ईंधन और परिवहन से जुड़े खर्च घटेंगे।

वहीं, भारत के लिए भी तेल की कीमतों में गिरावट काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। भारत अपनी कुल कच्चे तेल की जरूरत का 85 प्रतिशत से अधिक हिस्सा आयात करता है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों का सीधा असर महंगाई, सरकारी वित्तीय स्थिति और लोगों के ईंधन खर्च पर पड़ता है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान ने मानी परमाणु समझौते की रूपरेखा, अमेरिका ने रोके सैन्य हमले

ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान ने मानी परमाणु समझौते की रूपरेखा, अमेरिका ने रोके सैन्य हमले

क्यूबा की सरकारी तेल कंपनी पर अमेरिका के नए प्रतिबंध, ऊर्जा संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप

क्यूबा की सरकारी तेल कंपनी पर अमेरिका के नए प्रतिबंध, ऊर्जा संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप

फिनलैंड राष्ट्रपति स्टब ने भारत को बताया ‘प्रभावशाली देश’, जयशंकर के साथ वैश्विक मुद्दों पर की चर्चा

फिनलैंड राष्ट्रपति स्टब ने भारत को बताया ‘प्रभावशाली देश’, जयशंकर के साथ वैश्विक मुद्दों पर की चर्चा

तीन भारतीय नाविकों की मौत पर ईरान ने जताया शोक, अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार

तीन भारतीय नाविकों की मौत पर ईरान ने जताया शोक, अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार

वैश्विक नेताओं ने भारत के साथ मिलकर आगे बढ़ने की जताई इच्छा, पीएम मोदी के नेतृत्व पर जताया भरोसा

वैश्विक नेताओं ने भारत के साथ मिलकर आगे बढ़ने की जताई इच्छा, पीएम मोदी के नेतृत्व पर जताया भरोसा

ट्रंप ने USMCA पर फिर बढ़ाई अनिश्चितता, कहा- “मुझे नहीं पता कि इसे रिन्यू करूंगा या नहीं”

ट्रंप ने USMCA पर फिर बढ़ाई अनिश्चितता, कहा- “मुझे नहीं पता कि इसे रिन्यू करूंगा या नहीं”

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर पीट हेगसेथ का बड़ा बयान, बोले- ईरान हमारी राह नहीं रोक सकता

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर पीट हेगसेथ का बड़ा बयान, बोले- ईरान हमारी राह नहीं रोक सकता

चीन एक नकली दलाई लामा सामने लाएगा: अमेरिकी लॉमेकर का सख्त अलर्ट

चीन एक नकली दलाई लामा सामने लाएगा: अमेरिकी लॉमेकर का सख्त अलर्ट

अमेरिका ने ईरान पर फिर किए हमले, ट्रंप ने कहा- समझौते के करीब थे, लेक‍िन वो हमें टालते रहे

अमेरिका ने ईरान पर फिर किए हमले, ट्रंप ने कहा- समझौते के करीब थे, लेक‍िन वो हमें टालते रहे

भारतीय आम के आयात पर कोई प्रतिबंध नहीं : नेपाल

भारतीय आम के आयात पर कोई प्रतिबंध नहीं : नेपाल