Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

दुनिया

ईरान के बाद क्यूबा पर फोकस करेंगे ट्रंप, सख्त रुख के दिए संकेत

05 जून, 2026 09:09 AM

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप ने गुरुवार को क्यूबा को एक 'विफल देश' बताया। उन्होंने कहा कि वहां की साम्यवादी सरकार पर दबाव बढ़ रहा है और ईरान से जुड़े मौजूदा मुद्दों के निपटारे के बाद उनका प्रशासन क्यूबा पर अधिक ध्यान देगा। ट्रंप ने कहा कि क्यूबा की आर्थिक परेशानियां इसलिए बढ़ी हैं क्योंकि वेनेजुएला में बदलाव आया है। उनके अनुसार, वेनेजुएला लंबे समय से हवाना को आर्थिक और ऊर्जा सहायता देता रहा था। ट्रंप ने कहा, 'यह एक विफल देश है। वेनेजुएला ने वर्षों तक उनकी मदद की, क्योंकि उसके पास जमीन के नीचे बहुत बड़ी संपत्ति थी।'


राष्ट्रपति ने कहा कि क्यूबा आर्थिक संकट से जूझ रहा है और उसके पास खुद को संभालने के लिए जरूरी संसाधनों की कमी है।
उन्होंने कहा, ''देश भूख से जूझ रहा है। उसके पास ऊर्जा नहीं है, तेल नहीं है, पैसा नहीं है, कुछ भी नहीं है। हालांकि उसके पास बहुत अच्छी जमीन है।''
जब उनसे पूछा गया कि क्या हालिया प्रतिबंधों का उद्देश्य क्यूबा सरकार के पतन को तेज करना है, तो ट्रंप ने कहा कि उनका मकसद कुछ और है।
उन्होंने कहा, ''नहीं, हम सिर्फ चाहते हैं कि यह ऐसा देश बने जो अपने लोगों का पेट भर सके और अच्छी तरह चलाया जा सके।''


ट्रंप ने कहा कि क्यूबा लंबे समय तक वेनेजुएला की मदद से चलता रहा, लेकिन अब हालात बदल गए हैं।
उन्होंने कहा, ''वेनेजुएला उन्हें जिंदा रहने के लिए पैसा देता था। अब वह पैसा, आप कह सकते हैं, हमारी तरफ आ रहा है और वेनेजुएला की ओर जा रहा है।''
जब उनसे पूछा गया कि क्या क्यूबा पतन के करीब है, तो ट्रंप ने संकेत दिया कि वहां की आर्थिक और राजनीतिक व्यवस्था पहले से ही गंभीर संकट में है।
उन्होंने कहा, ''यह लगभग ढह चुका है। और हम इसे जल्द ही संभालेंगे।''
ईरान से जुड़े तनाव और कूटनीतिक प्रयासों का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, ''मुझे एक समय में एक ही काम करना पसंद है। हम पहले ईरान के इस्लामी गणराज्य का मामला संभालेंगे। उसके बाद लौटते समय वहां एक छोटा-सा पड़ाव करेंगे।''


राष्ट्रपति ने अमेरिका-क्यूबा संबंधों के भविष्य को लेकर भी अपनी सोच रखी। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन ऐसे हालात बनाना चाहता है, जिससे क्यूबा मूल के अमेरिकी अपने रिश्तेदारों से दोबारा जुड़ सकें और वहां निवेश कर सकें।
ट्रंप ने कहा, ''हम क्यूबा के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे। हम अपने लोगों को वहां वापस जाने देंगे और अगर वे चाहें तो क्यूबा में निवेश भी कर सकेंगे।''
उन्होंने कहा, ''क्यूबा के लिए हमारे पास कुछ बहुत अच्छी योजनाएं हैं।''


ट्रंप ने फ्लोरिडा में रहने वाले क्यूबा मूल के अमेरिकियों के बीच अपने मजबूत राजनीतिक समर्थन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ''95 प्रतिशत क्यूबा के लोगों ने यहां मुझे वोट दिया। वे अद्भुत लोग हैं। उनमें ऊर्जा है और वे उद्यमी हैं।''
इन टिप्पणियों को हाल के महीनों में ट्रंप का सबसे स्पष्ट संकेत माना जा रहा है कि ईरान और व्यापक मध्य-पूर्व सुरक्षा मुद्दों पर मौजूदा प्रयासों के बाद क्यूबा अमेरिकी विदेश नीति की प्राथमिकताओं में ऊपर आ सकता है।
हाल के वर्षों में क्यूबा की आर्थिक स्थिति लगातार खराब हुई है। ईंधन की कमी, बिजली कटौती, महंगाई और सरकारी आय में गिरावट ने संकट को और गहरा किया है। बेहतर अवसरों की तलाश में बड़ी संख्या में क्यूबाई नागरिक विदेश भी जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन