Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

दुनिया

ईरान के पूर्व सुप्रीम अयातुल्लाह अली खामेनेई को मौत के चार महीने बाद किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, 4 जुलाई से शुरू होगा समारोह

14 जून, 2026 02:02 PM

तेहरान : ईरान के पूर्व सुप्रीम नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को मौत के लगभग 130 दिनों के बाद सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। ईरानी मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, अयातुल्लाह अली खामेनेई को 4 जुलाई को दफनाया जाएगा।

ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार, ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को दफनाने का कार्यक्रम 4 से लेकर 9 जुलाई तक होगा। आधिकारिक बयान के मुताबिक, खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों के लिए समारोह तेहरान, कोम और मशहद में होंगे।

28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की ओर से किए गए हमले में अयातुल्लाह अली खामेनेई और उनके परिवार के कुछ लोगों की मौत हो गई।

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की याद में बनी समिति के एक बयान के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर 4 और 5 जुलाई, 2026 को तेहरान मोसल्ला में रखा जाएगा। अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 6 जुलाई को तेहरान में होगा। एक समारोह 7 जुलाई, 2026 को कोम में होगा।

आखिरकार, अयातुल्लाह अली को 9 जुलाई, 2026 को मशहद में आठवें शिया इमाम की दरगाह में दफनाया जाएगा। इसके बाद ईरान के दूसरे सबसे बड़े शहर में समारोह आयोजित किए जाएंगे।

अयातुल्लाह अली खामेनेई ईरान के दूसरे सुप्रीम लीडर थे। अयातुल्लाह रूहोल्लाह खोमैनी की मौत के बाद, 1989 से खामेनेई ने ईरान का नेतृत्व किया। अयातुल्लाह रूहोल्लाह खामेनेई ने एक दशक पहले इस्लामिक क्रांति का नेतृत्व किया था।

रूहोल्लाह खोमैनी उस क्रांति के पीछे की विचारधारा की ताकत थे। इस क्रांति के तहत उन्होंने ईरान से पहलवी राजशाही का शासन खत्म किया, वहीं खामेनेई ने मिलिट्री और पैरामिलिट्री सिस्टम को बनाया।

दूसरी तरफ मौजूदा सप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई अमेरिका और इजरायल की ओर से शुरू किए गए हमले के बाद से अब तक सार्वजनिक तौर पर किसी भी कार्यक्रम या जगहों पर नजर नहीं आए हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत