Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद पीएम मोदी ने भारतीय फार्मा कंपनियों से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों में जगह बनाने को कहा अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में बना गिनीज विश्व रिकॉर्ड राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की सूर्यपथ तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की वैश्विक यात्रा पूरी इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी "खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

दुनिया

ईरान और अमेरिका के बीच अगले हफ्ते पाकिस्तान में हो सकती है बातचीत, अमेरिकी मीडिया का दावा

09 मई, 2026 08:45 PM

अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी सीजफायर को लेकर बातचीत चल रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि आज ईरान की ओर से अमेरिकी प्रस्ताव पर जवाब आ सकता है। इस बीच अमेरिकी मीडिया ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच अगले हफ्ते की शुरुआत में पाकिस्तान में बातचीत हो सकती है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने इस मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अगले हफ्ते इस्लामाबाद में फिर से शुरू हो सकती है।

जर्नल के मुताबिक, दोनों पक्ष एक पन्ने के 14-बिंदुओं वाले मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) को तैयार करने के लिए मध्यस्थों के साथ काम कर रहे हैं। इसका उद्देश्य युद्ध खत्म करने की दिशा में एक महीने तक चलने वाली बातचीत के लिए रूपरेखा तय करना है।

बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तान की मध्यस्थता में अमेरिका और ईरान के बीच दो दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन दोनों बैठकें विफल रहीं। पहले दौर की वार्ता के लिए अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ इस्लामाबाद पहुंचे थे।

हालांकि, पहले दौर की बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला, जिसके बाद दूसरे दौर की बातचीत हुई। दूसरे दौर की बातचीत में भी दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी। हालांकि, दोनों देशों के बीच दो हफ्तों के लिए सीजफायर जरूर लागू हुआ था।

व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में मरीन वन में सवार होने से पहले ट्रंप ने मीडिया से कहा, “मुझे आज रात एक पत्र मिलने वाला है। देखते हैं क्या होता है।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या तेहरान जानबूझकर प्रक्रिया को धीमा कर रहा है, तो उन्होंने कहा, “हमें जल्द ही पता चल जाएगा।”

राष्ट्रपति ने संकेत दिया कि अगर बातचीत में रुकावट आती है तो वॉशिंगटन अपना रुख और सख्त कर सकता है। उन्होंने कहा, “अगर सब कुछ ठीक नहीं हुआ, तो हम दूसरा रास्ता अपनाएंगे। अगर चीजें सही नहीं रहीं तो हम ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ पर वापस जा सकते हैं, लेकिन यह ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम प्लस’ होगा। यानी इसमें कुछ और कदम भी शामिल होंगे।”

वहीं, ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की सबसे गंभीर घटनाओं में से एक बताया और कहा कि वह मौजूदा सीमित सीजफायर को आगे बढ़ाने का स्वागत करेंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या लड़ाई में विराम तीन दिनों से ज्यादा समय तक रह सकता है, तो उन्होंने कहा, “हो सकता है। यह अच्छा होगा। मैं इसे रुकते हुए देखना चाहूंगा।”

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं