Monday, August 10, 2026
BREAKING
GeM से सरकारी खरीद में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ी: पीयूष गोयल GeM से सरकारी खरीद में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ी: पीयूष गोयल पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों की सफलता को सराहा व्हाट्सएप में वैश्विक स्तर पर आई दिक्कत, फोटो-वीडियो भेजने में परेशानी; कई देशों के यूजर्स प्रभावित 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के बीच बेटे करण के साथ पार्टिशन म्यूजियम पहुंचे सनी देओल, पंजाब में करेंगे खास रोड ट्रिप युगल सैनी की धमाकेदार पारी, सेंट्रल दिल्ली ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 4 विकेट से हराया JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में ED ने दर्ज की ECIR, मनी ट्रेल की जांच शुरू मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- 'संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क' ईरान की आर्थिक हालत बहुत खराब, आधे-अधूरे तरीके से चल रही है बातचीत : ट्रंप उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

दुनिया

ईरान-इराक युद्ध के कमांडर मोहसिन रेजाई को नई जिम्मेदारी, सुप्रीम लीडर ने एसएनएससी में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया

10 अगस्त, 2026 11:49 AM

इस्लामी क्रांति के नेता अयातुल्लाह सैय्यद मोजतबा होसैनी खामेनेई ने पूर्व इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) कमांडर मोहसिन रेजाई को सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (एसएनएससी) में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट पर ल‍िखा, ''डॉ. मोहसिन रेजाई, आपके बहुमूल्य अनुभव को ध्यान में रखते हुए, मैं आपको सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल में अपना प्रतिनिधि नियुक्त करता हूं। जो आठ वर्ष तक चले गौरवशाली 'पवित्र रक्षा' के शुरुआती कमांडरों में से एक रहे हैं।'' सुप्रीम लीडर ने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा, ''डॉ. मोहसिन रेजाई, मुझे उम्मीद है कि आप इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाने में उल्लेखनीय सफलता हासिल करेंगे और अपने कर्तव्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे। मैं आपके लिए सफलता और शुभकामनाओं की कामना करता हूं।''

इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) की र‍िपोर्ट के अनुसार, रविवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में नेता ने रेजाई के 'बहुमूल्य अनुभवों' की सराहना की और उन्हें आठ वर्षीय 'पवित्र रक्षा' यानी 1980 के दशक के ईरान-इराक युद्ध के अग्रणी व्यक्तियों में से एक बताया।
मोहसिन रेजाई 1981 से 1997 तक आईआरजीसी के कमांडर रह चुके हैं। वर्तमान में वे एक्सपीडिएंसी डिसर्नमेंट काउंसिल के सदस्य और सुप्रीम काउंसिल फॉर इकोनॉमिक कोऑर्डिनेशन के सचिव के रूप में भी कार्य कर रहे हैं।

आईआरएनए के अनुसार, आधिकारिक आदेश में नेता ने इस पद पर पहले कार्य कर चुके मोहम्मद बागेर जोलघाद्र के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने उनकी लगातार मेहनत और सेवा के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
आईआरएनए के अनुसार, आदेश में खामेनेई ने लिखा, "मुझे उम्मीद है कि आप इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाने में पूर्ण सफलता हासिल करेंगे। इमाम महदी की कृपा से आप हमेशा ईरान की गौरवशाली जनता के समर्पित सेवक बने रहें।"

आईआरएनए के अनुसार, सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (एसएनएससी) की औपचारिक अध्यक्षता राष्ट्रपति मसूद पेजेश्‍क‍ियन करते हैं। यह परिषद देश की सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़े मामलों का समन्वय करती है। इसमें सेना, खुफिया एजेंसियों और सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ इस्लामी क्रांति के नेता के प्रतिनिधि भी शामिल होते हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

व्हाट्सएप में वैश्विक स्तर पर आई दिक्कत, फोटो-वीडियो भेजने में परेशानी; कई देशों के यूजर्स प्रभावित

व्हाट्सएप में वैश्विक स्तर पर आई दिक्कत, फोटो-वीडियो भेजने में परेशानी; कई देशों के यूजर्स प्रभावित

ईरान की आर्थिक हालत बहुत खराब, आधे-अधूरे तरीके से चल रही है बातचीत : ट्रंप

ईरान की आर्थिक हालत बहुत खराब, आधे-अधूरे तरीके से चल रही है बातचीत : ट्रंप

अमेरिका में H-1B वीजा नियमों में बड़ा बदलाव: भारतीयों पर मंडराया संकट, 60 दिन की ग्रेस अवधि खत्म करने का प्रस्ताव

अमेरिका में H-1B वीजा नियमों में बड़ा बदलाव: भारतीयों पर मंडराया संकट, 60 दिन की ग्रेस अवधि खत्म करने का प्रस्ताव

चीन ने डॉल्फिन तूफान की दस्तक से पहले 1400 उड़ानें कीं रद्द, लोगों को सुरक्षित जगह भेजने का आदेश जारी

चीन ने डॉल्फिन तूफान की दस्तक से पहले 1400 उड़ानें कीं रद्द, लोगों को सुरक्षित जगह भेजने का आदेश जारी

कनाडा में भारतीय मूल की हिमांशी खुराना की हत्या मामले में एक्शन, अब्दुल गफूरी नाम का शख्स गिरफ्तार

कनाडा में भारतीय मूल की हिमांशी खुराना की हत्या मामले में एक्शन, अब्दुल गफूरी नाम का शख्स गिरफ्तार

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो के जंगली इलाके में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, चार लोगों की मौत

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो के जंगली इलाके में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, चार लोगों की मौत

अगर अमेरिका भरोसा बनाए तो ईरान शांति का रास्ता अपनाएगा: ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन

अगर अमेरिका भरोसा बनाए तो ईरान शांति का रास्ता अपनाएगा: ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन

यूटा में जंगल की आग बुझाते समय हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलट और क्रू मेंबर की मौत की पुष्टि

यूटा में जंगल की आग बुझाते समय हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलट और क्रू मेंबर की मौत की पुष्टि

इजरायली मीडिया का दावा- कभी भी आ सकती है ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा की मौत की खबर

इजरायली मीडिया का दावा- कभी भी आ सकती है ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा की मौत की खबर

प्रवासी संघर्ष के बीच स्पेन ने इटली से आने वाले लोगों पर अस्थायी बॉर्डर चेकिंग लागू करने का किया ऐलान

प्रवासी संघर्ष के बीच स्पेन ने इटली से आने वाले लोगों पर अस्थायी बॉर्डर चेकिंग लागू करने का किया ऐलान