Saturday, August 22, 2026
BREAKING
पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत 75,199 लाभार्थियों को 383.52 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर गमाडा की नीलामी को मिला भरपूर उत्साह: 27 प्रॉपर्टीज़ से लगभग 5400 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ: हरदीप सिंह मुंडियां ‘धार्मिक स्थल पर असुरक्षा बर्दाश्त नहीं’, गुरुद्वारे में हमले को लेकर पीएम मार्क कार्नी सख्‍त ओडिशा में पीएम सूर्य घर योजना के तहत छतों पर ‘सोलर पैनल’ लगाने में गंजाम सबसे आगे राष्ट्रपति मुर्मु शिक्षक दिवस पर 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लोरफेनिरामाइन-फिनाइलफ्राइन संयोजन वाली दवाओं पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश : उमस से राहत, वायु गुणवत्ता में भी सुधार भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में सीमा प्रबंधन और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति पद की शपथ ली ईरान अब मजबूत स्थिति में है, युद्ध खत्म करना बेहतर: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

दुनिया

ईरान अब मजबूत स्थिति में है, युद्ध खत्म करना बेहतर: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

22 अगस्त, 2026 06:16 PM

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा कि अब युद्ध को समाप्त करना बेहतर है क्योंकि ईरान मजबूत और सम्मान की स्थिति में है। ईरानी राष्ट्रपति की तरफ से ये बयान हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिनों की डेडलाइन पूरी होने के बाद सामने आया है। वहीं, दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ सख्ती से प्रतिबंधों को लागू करने की बात कर रहे हैं।

राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने शुक्रवार को राजधानी तेहरान में ईरानी मेडिकल सोसाइटी के इस्लामिक एसोसिएशन की 31वीं महासभा में ताजा बयान दिया है। उनके कार्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान के अनुसार, ईरानी राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ युद्ध किसी न किसी मोड़ पर खत्म होना ही चाहिए।

उन्होंने कहा, “बेहतर है कि हम आज ही युद्ध समाप्त कर दें जब हम शक्ति और सम्मान की स्थिति में हैं और पूरी दुनिया हमारी जीत को स्वीकार कर रही है और इस बात पर जोर दे रही है कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने सभी (अंतरराष्ट्रीय) नियमों का उल्लंघन करते हुए हमारे स्कूलों, अस्पतालों और बुनियादी ढांचे पर हमला किया। दुनिया इस वजह से अमेरिका की काफी आलोचना कर रही है।”

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पेजेश्कियन ने जून में ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच हस्ताक्षरित ज्ञापन समझौते को सम्मानजनक और मूल्यवान बताया और इस बात पर जोर दिया कि समझौते का एक भी प्रावधान आत्मसमर्पण का सुझाव नहीं देता है और सभी दायित्व दूसरे पक्ष पर हैं।

उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत के दौरान जो हासिल किया गया वह एक बड़ी उपलब्धि थी, जिसे ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में एकता और एकजुटता के साथ मंजूरी दी गई थी और परिषद के सभी सदस्यों ने इसका निर्णायक रूप से बचाव किया।

हालांकि, राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि अगर फिर से हमला किया गया तो ईरान आत्मसमर्पण नहीं करेगा। उन्होंने कहा, “हम किसी भी परिस्थिति में हमलों के सामने नहीं झुकेंगे और इसमें कोई संदेह नहीं है। हम आखिरी सांस तक उनके खिलाफ खड़े रहेंगे और उन्हें करारा जवाब देंगे। ईरान के सैन्य कमांडर और सशस्त्र बल पूरे दिल और निस्वार्थ भाव से देश की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

‘धार्मिक स्थल पर असुरक्षा बर्दाश्त नहीं’, गुरुद्वारे में हमले को लेकर पीएम मार्क कार्नी सख्‍त

‘धार्मिक स्थल पर असुरक्षा बर्दाश्त नहीं’, गुरुद्वारे में हमले को लेकर पीएम मार्क कार्नी सख्‍त

मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति पद की शपथ ली

मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति पद की शपथ ली

अब पुर्तगाल में लागू हुआ ‘हिजाब कानून’, सार्वजनिक जगहों पर चेहरा ढकने पर लगेगा लाखों का जुर्माना

अब पुर्तगाल में लागू हुआ ‘हिजाब कानून’, सार्वजनिक जगहों पर चेहरा ढकने पर लगेगा लाखों का जुर्माना

ट्रंप ने अपनी वैश्विक टैरिफ नीति को बताया अमेर‍िका की खुशहाली, बोले- इन शुल्कों की वजह से समृद्ध हुआ देश

ट्रंप ने अपनी वैश्विक टैरिफ नीति को बताया अमेर‍िका की खुशहाली, बोले- इन शुल्कों की वजह से समृद्ध हुआ देश

भारत के ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में इंटरनेट पहुंच बढ़ाएगी स्टारलिंक सेवा: एलन मस्क

भारत के ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में इंटरनेट पहुंच बढ़ाएगी स्टारलिंक सेवा: एलन मस्क

हम आतंकवादियों से निपटने के भारत के अधिकार का समर्थन करते हैं : पोलैंड के राजदूत स्विताल्स्की

हम आतंकवादियों से निपटने के भारत के अधिकार का समर्थन करते हैं : पोलैंड के राजदूत स्विताल्स्की

USCIS ने ग्रीन कार्ड फॉर्म I-485 में किया बड़ा बदलाव, 18 सितंबर से पुराना संस्करण होगा रिजेक्ट

USCIS ने ग्रीन कार्ड फॉर्म I-485 में किया बड़ा बदलाव, 18 सितंबर से पुराना संस्करण होगा रिजेक्ट

अदियाला जेल से अस्पताल पहुंचे इमरान खान, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

अदियाला जेल से अस्पताल पहुंचे इमरान खान, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

ट्रंप ने मंत्रियों को सौंपा ‘अमेरिका फर्स्ट’ का जनसंपर्क अभियान, देशभर में उपलब्धियां गिनाईं

ट्रंप ने मंत्रियों को सौंपा ‘अमेरिका फर्स्ट’ का जनसंपर्क अभियान, देशभर में उपलब्धियां गिनाईं

ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान के रणनीतिक समुद्री जलमार्गों पर जल्द होगा अमेरिका का पूरा नियंत्रण

ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान के रणनीतिक समुद्री जलमार्गों पर जल्द होगा अमेरिका का पूरा नियंत्रण