Monday, August 03, 2026
BREAKING
ईएसआई में स्टाफ नर्स अब कहलाएंगे नर्सिंग ऑफिसर, नर्सिंग सिस्टर बनेंगी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर : अनिल विज रिश्वतखोरी में नगर निगम फरीदाबाद की तत्कालीन लिपिक के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल नूंह के गांव दादू में नए राजकीय नर्सिंग कॉलेज को मिली मंजूरी हरियाणवी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है एचपीएससीः भूपेंद्र सिंह हुड्डा उप-श्रम आयुक्त, पंचकूला का कार्यालय अब अंबाला छावनी में होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी : अनिल विज हरियाणा में बूथ से लेकर विधानसभा तक संगठन को मजबूत कर जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी कांग्रेस : संजय दत्त अनुबंध कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा कानून के दायरे में लाने के लिए कमेटी का गठन विभाजन विभीषिका को एक बिरादरी तक सीमित कर रही है सरकार : सुशील बंसल सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : कांस्य पदक विजेता सीमा कालीरमण का भिवानी में भव्य स्वागत; बोलीं— संघर्ष से ऊपर उठकर ही मिलती है सफलता

हरियाणा

ईएसआई में स्टाफ नर्स अब कहलाएंगे नर्सिंग ऑफिसर, नर्सिंग सिस्टर बनेंगी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर : अनिल विज

03 अगस्त, 2026 09:03 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) विभाग में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ के विभिन्न पदों के पदनाम को स्वास्थ्य विभाग की तर्ज पर संशोधित कर दिया गया है। इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस निर्णय से ई.एस.आई. विभाग के नर्सिंग स्टाफ को स्वास्थ्य विभाग के अनुरूप एक समान पहचान एवं पदनाम प्राप्त होंगे।
विज ने बताया कि ई.एस.आई. विभाग के नर्सिंग कैडर के पदनामों में बदलाव करते हुए स्टाफ नर्स का पदनाम नर्सिंग ऑफिसर, नर्सिंग सिस्टर का सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, सहायक मैट्रन का सहायक मुख्य नर्सिंग ऑफिसर तथा मैट्रन का पदनाम मुख्य नर्सिंग ऑफिसर कर दिया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह परिवर्तन केवल पदनामों के पुनर्निर्धारण तक सीमित है और इससे राज्य सरकार पर किसी प्रकार का अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा। यह कदम स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था के अनुरूप ई.एस.आई. विभाग में भी समानता, प्रशासनिक एकरूपता तथा कार्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में उठाया गया है।

श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है और उनके पदनामों में यह बदलाव उनकी भूमिका एवं दायित्वों के अनुरूप सम्मानजनक पहचान प्रदान करेगा। इससे विभागीय कार्यप्रणाली में समन्वय बढ़ेगा तथा विभिन्न विभागों के बीच पदों की समानता स्थापित होगी।

विज ने बताया कि जब उन्हें हरियाणा का स्वास्थ्य मंत्री रहने का अवसर मिला था, तब भी उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों के पदनामों में समयानुकूल परिवर्तन कर उन्हें आधुनिक एवं गरिमापूर्ण पहचान दिलाने की पहल की थी।
उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अब ई.एस.आई. विभाग के नर्सिंग कैडर के पदनाम भी स्वास्थ्य विभाग के अनुरूप/तर्ज पर किए गए हैं, जिससे कर्मचारियों में सकारात्मक संदेश जाएगा और उनकी पेशेवर पहचान को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

रिश्वतखोरी में नगर निगम फरीदाबाद की तत्कालीन लिपिक के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल

रिश्वतखोरी में नगर निगम फरीदाबाद की तत्कालीन लिपिक के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल

नूंह के गांव दादू में नए राजकीय नर्सिंग कॉलेज को मिली मंजूरी

नूंह के गांव दादू में नए राजकीय नर्सिंग कॉलेज को मिली मंजूरी

हरियाणवी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है एचपीएससीः भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणवी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है एचपीएससीः भूपेंद्र सिंह हुड्डा

उप-श्रम आयुक्त, पंचकूला का कार्यालय अब अंबाला छावनी में होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी : अनिल विज

उप-श्रम आयुक्त, पंचकूला का कार्यालय अब अंबाला छावनी में होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी : अनिल विज

हरियाणा में बूथ से लेकर विधानसभा तक संगठन को मजबूत कर जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी कांग्रेस : संजय दत्त

हरियाणा में बूथ से लेकर विधानसभा तक संगठन को मजबूत कर जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी कांग्रेस : संजय दत्त

अनुबंध कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा कानून के दायरे में लाने के लिए कमेटी का गठन

अनुबंध कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा कानून के दायरे में लाने के लिए कमेटी का गठन

विभाजन विभीषिका को एक बिरादरी तक सीमित कर रही है सरकार : सुशील बंसल

विभाजन विभीषिका को एक बिरादरी तक सीमित कर रही है सरकार : सुशील बंसल

सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : कांस्य पदक विजेता सीमा कालीरमण का भिवानी में भव्य स्वागत; बोलीं— संघर्ष से ऊपर उठकर ही मिलती है सफलता

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : कांस्य पदक विजेता सीमा कालीरमण का भिवानी में भव्य स्वागत; बोलीं— संघर्ष से ऊपर उठकर ही मिलती है सफलता

हरियाणा में कॉन्ट्रैक्चुअल कर्मचारियों को बड़ी राहत : सिक्योरिटी ऑफ सर्विस पोर्टल का शेड्यूल बढ़ा

हरियाणा में कॉन्ट्रैक्चुअल कर्मचारियों को बड़ी राहत : सिक्योरिटी ऑफ सर्विस पोर्टल का शेड्यूल बढ़ा