Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

ईंधन कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से जनता बेहाल, महंगाई ने बढ़ाई घर-घर की परेशानी: राव नरेंद्र सिंह

15 मई, 2026 07:58 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों ने देश की जनता को महंगाई की दोहरी मार झेलने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार इजाफा होने से आम आदमी का जीवन संकट में पड़ता जा रहा है और हर घर का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने 15 मई को तीन रुपए से अधिक प्रति लीटर की बढ़ोतरी करके जनता पर अनावश्यक बोझ डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सबसे अधिक असर परिवहन व्यवस्था और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ता है। ट्रकों और मालवाहक वाहनों का खर्च बढ़ने से फल, सब्जियां, दूध, अनाज और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं महंगी हो जाती हैं, जिसका सीधा असर गरीब और मध्यम वर्ग की जेब पर पड़ता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल और डीजल महंगे होने से ऑटो-रिक्शा, बस और टैक्सी का किराया भी बढ़ रहा है, जिससे आम नागरिक का सफर कठिन और महंगा हो गया है। निजी वाहन चलाना भी अब आम परिवारों की पहुंच से बाहर होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। डीजल से चलने वाले ट्रैक्टर, ट्यूबवेल और सिंचाई पंप महंगे पड़ने से खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, जिससे किसान आर्थिक संकट में फंसता जा रहा है। भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है, लेकिन हकीकत में किसानों पर खर्च और कर्ज का बोझ बढ़ाया जा रहा है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि उद्योग और व्यापार क्षेत्र भी ईंधन कीमतों की मार झेल रहा है। कच्चे माल की ढुलाई और तैयार माल को बाजार तक पहुंचाने की लागत बढ़ने से उत्पादन महंगा हो रहा है, जिसका असर सीधे उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि आज देश का हर परिवार महंगाई से परेशान है। रसोई का खर्च बढ़ चुका है, बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ गया है, लेकिन आमदनी वहीं की वहीं है। ऐसे में लोगों को अपने जरूरी खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए भारी टैक्स को तुरंत कम किया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके और बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाया जा सके।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी बताया कि उन्होंने राज्य की सभी जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि वे अपने-अपने जिला मुख्यालयों पर पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में 18 से 20 मई तक किसी भी एक दिन रोष प्रदर्शन आयोजित करें और महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे ताकि केंद्र सरकार पर इस मूल्यवृद्धि को वापस लेने का दबाव बनाया जा सके।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित