Thursday, September 17, 2026
BREAKING
भाईचारे और समानता को बढ़ावा दे रही मुख्यमंत्री सामाजिक अंतर्जातीय समरसता योजना : महीपाल ढांडा भगवंत मान की पत्नी की मानहानि शिकायत पर चंडीगढ़ कोर्ट में सुनवाई 17 अक्टूबर तक टली नायब सिंह सैनी ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की, 17 सितंबर से होगा आगाज 20 साल से सेवा दे रहे अध्यापकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपना अन्यायपूर्ण, सरकार तत्काल फैसला वापस ले: राव नरेंद्र सिंह भाजपा की छत्रछाया के चलते भूपेंद्र हुड्डा के घोटालों के मामले लंबित पड़े : दुष्यंत चौटाला यूपीआई पर मर्चेंट शुल्क डिजिटल भुगतान को महंगा करने की शुरुआत: कुमारी सैलजा फरीदाबाद : राज्यपाल असीम कुमार घोष ने सरकारी स्कूलों का किया निरीक्षण, सेक्टर-10 स्कूल को 10 लाख रुपये देने की घोषणा अंबाला में कल नमो रन का भव्य आयोजन, CM सैनी होंगे शामिल; इन रूटों पर 15 विशेष नाके...यातायात प्रतिबंधित एंटी-चिट्टा वॉकथॉन में बिगड़ी 14 छात्राओं और 2 टीचरों की तबीयत, CM सुक्खू ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल Una में नशे के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब, Gen-Z के बीच CM ने दिलाई चिट्टा मुक्त हिमाचल की शपथ

हरियाणा

इस जिले में ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए वर्दी अनिवार्य, बिना यूनिफॉर्म दिखे तो होगी कार्रवाई...जानिए क्या है कारण

16 सितंबर, 2026 08:47 PM

हिसार : हिसार में सरकारी दफ्तरों में अनुशासन और कार्यशैली को बेहतर बनाने के लिए हिसार जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत सभी ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए अब ड्यूटी के दौरान निर्धारित यूनिफॉर्म और नेम प्लेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से यह नियम 16 सितंबर से लागू कर दिया गया है। हालांकि पहले दिन कुछ कर्मचारी बिना वर्दी के कार्यालय पहुंचे। ऐसे कर्मचारियों को फिलहाल हिदायत देकर छोड़ दिया गया। वहीं, कुछ कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने आज तक वर्दी सिलवाने की जरूरत महसूस नहीं की थी और अब वे वर्दी तैयार करवाएंगे।

इस संबंध में उपायुक्त कार्यालय की स्थापना शाखा की ओर से आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। पत्र में उपायुक्त द्वारा दिए गए मौखिक निर्देशों का धरातल पर सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बिना वर्दी या नेम प्लेट के मिले तो होगी विभागीय कार्रवाई
प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि 16 सितंबर या इसके बाद कोई भी ग्रुप-डी कर्मचारी बिना निर्धारित वर्दी या नेम प्लेट के कार्यालय में ड्यूटी करता पाया गया, तो इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी। वर्दी और नेम प्लेट से कार्यालय में आने वाले लोगों को कर्मचारियों की पहचान करने में आसानी होगी। प्रशासन का मानना है कि यूनिफॉर्म से कर्मचारियों और बाहरी लोगों की पहचान स्पष्ट होगी, जिससे कार्यालय परिसर में अनधिकृत रूप से घूमने वाले लोगों और बिचौलियों पर निगरानी रखने में मदद मिलेगी।

ड्रेस कोड लागू होने से कर्मचारियों में अनुशासन की भावना बढ़ाने और कार्यालय के माहौल को अधिक पेशेवर बनाने की कोशिश की गई है।
अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में डीसी कार्यालय में इस ड्रेस कोड का पालन किस तरह कराया जाता है और नियम तोड़ने वाले कर्मचारियों पर प्रशासन की कार्रवाई कितनी सख्त रहती है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

भाईचारे और समानता को बढ़ावा दे रही मुख्यमंत्री सामाजिक अंतर्जातीय समरसता योजना : महीपाल ढांडा

भाईचारे और समानता को बढ़ावा दे रही मुख्यमंत्री सामाजिक अंतर्जातीय समरसता योजना : महीपाल ढांडा

नायब सिंह सैनी ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की, 17 सितंबर से होगा आगाज

नायब सिंह सैनी ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की, 17 सितंबर से होगा आगाज

20 साल से सेवा दे रहे अध्यापकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपना अन्यायपूर्ण, सरकार तत्काल फैसला वापस ले: राव नरेंद्र सिंह

20 साल से सेवा दे रहे अध्यापकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपना अन्यायपूर्ण, सरकार तत्काल फैसला वापस ले: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा की छत्रछाया के चलते भूपेंद्र हुड्डा के घोटालों के मामले लंबित पड़े : दुष्यंत चौटाला

भाजपा की छत्रछाया के चलते भूपेंद्र हुड्डा के घोटालों के मामले लंबित पड़े : दुष्यंत चौटाला

यूपीआई पर मर्चेंट शुल्क डिजिटल भुगतान को महंगा करने की शुरुआत: कुमारी सैलजा

यूपीआई पर मर्चेंट शुल्क डिजिटल भुगतान को महंगा करने की शुरुआत: कुमारी सैलजा

फरीदाबाद : राज्यपाल असीम कुमार घोष ने सरकारी स्कूलों का किया निरीक्षण, सेक्टर-10 स्कूल को 10 लाख रुपये देने की घोषणा

फरीदाबाद : राज्यपाल असीम कुमार घोष ने सरकारी स्कूलों का किया निरीक्षण, सेक्टर-10 स्कूल को 10 लाख रुपये देने की घोषणा

अंबाला में कल नमो रन का भव्य आयोजन, CM सैनी होंगे शामिल; इन रूटों पर 15 विशेष नाके...यातायात प्रतिबंधित

अंबाला में कल नमो रन का भव्य आयोजन, CM सैनी होंगे शामिल; इन रूटों पर 15 विशेष नाके...यातायात प्रतिबंधित

किशाऊ परियोजना पर समझौता हरियाणा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि : नायब सिंह सैनी

किशाऊ परियोजना पर समझौता हरियाणा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि : नायब सिंह सैनी

ब्रिक्स समिट में विपक्षी मुख्यमंत्रियों की गैरहाजिरी दुर्भाग्यपूर्ण - नायब सैनी

ब्रिक्स समिट में विपक्षी मुख्यमंत्रियों की गैरहाजिरी दुर्भाग्यपूर्ण - नायब सैनी

एनसीआर में 775 एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे, पहले चरण में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में होंगे स्थापित : अनिल विज

एनसीआर में 775 एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे, पहले चरण में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में होंगे स्थापित : अनिल विज