Friday, July 03, 2026
BREAKING
फीफा वर्ल्ड कप में बना इतिहास, 519 मिनट तक इस गोलकीपर ने नहीं खाया गोल; टूटा 36 साल पुराना रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी को अभी और करना पड़ेगा इंतजार! अगर खेले तो टीम इंडिया के लिए खड़ी हो जाएगी समस्या साउथ अफ्रीका को क्यों मिली T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में हार? कप्तान ने बताई हर एक बात आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में हर सुबह लें ये 1 ड्रिंक, रहेंगे ज्यादा फ्रेश राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार? एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल दिल्ली में इस जगह बनेगा फायर सर्विस का पहला परमाणुरोधी केंद्र, क्या होगी खासियत

राष्ट्रीय

इंदौर में बरसे सीएम मोहन- कांग्रेस ने आपदा में अवसर ढूंढा और लाशों पर राजनीति की

14 जनवरी, 2026 07:54 PM

इंदौर : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में भागीरथपुरा मामले को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग राजनीति में आपदा में अवसर खोज रहे हैं। कांग्रेस लाशों पर राजनीति करेगी तो इंदौरवासी बर्दाश्त नहीं करेंगे। शहर के विकास के बीच अगर आपदा में अवसर ढूंढकर राजनीति का रास्ता ढूंढा ये कतई सही नहीं है। विरोध सकारात्मक होना चाहिए, लेकिन बात निकली तो फिर दूर तक जाएगी। इससे कोई बच नहीं पाएगा।

इंदौर के स्थानीय लता मंगेशकर सभागृह में नर्मदा के चौथे चरण के तहत 800 करोड़ के कामों का भूमिपूजन मुख्यमंत्री की मौजदूगी में हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भागीरथपुरा की घटना पर संवेदना व्यक्त की और कहा कि इंदौर में आगे बढ़ने की ताकत है। साथ ही कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस ने लाशों पर राजनीति की। मुख्यमंत्री ने मंच से संबोधन करते हुए कहा कि सच में मन में इस बात की पीड़ा है, जिसके कारण हमने बीते दिनों की कठिनाई को महसूस किया है। लेकिन अब आगे बढ़ने का समय है और लोगों को समय पर साफ़ और स्वच्छ जल मिले इसके लिए प्रयास किये जा रहे हैं। इस मौके पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,सांसद शंकर लालवानी,महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पर इतने पाप हैं कि सिर के बाल कम पड़ जाएं। कांग्रेस ने इस देश के साथ ऐसा व्यवहार किया। हम इस बात को दोहराना नहीं चाहते। आज इंदौर आगे बढ़ने का संकल्प ले रहा है। भागीरथपुरा की घटना ने सरकार को दी सीख। इस दुखद घटना को हमने संवेदना के साथ महसूस किया। लेकिन कांग्रेस ने सिर्फ राजनीति की। आज इंदौर विकास के पथ पर अग्रसर है। कांग्रेस ने मालवा को नर्मदा के पानी की एक एक बूंद के लिए तरसाया और नगर और व्यापारियों का विकास रोका। नर्मदा के पानी को मालवा तक लाने की ताकत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने की। भाजपा सरकार में 56 लाख हेक्टेयर सिंचाई का रकबा रहा। मध्य प्रदेश नदियों का मायका है। इंदौर की पहचान शहरवासियों के हौसले से है। इंदौर किसी का मोहताज नहीं है। इसका विकास अनवरत जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने शहर के विकास की बात करते हुए कहा कि आज इंदौर देश का सबसे तेज़ी से विकसित होने वाला शहर बन चुका है। विकास, स्वच्छता, उद्योग, व्यापार और सुशासन के क्षेत्र में इंदौर ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है, जिस पर पूरे मध्यप्रदेश को गर्व है। आज प्रदेश का हर जिला इंदौर जैसा बनना चाहता है। उन्होंने कहा कि कठिन समय में सरकार, नगर निगम और प्रशासन ने पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ नागरिकों के साथ खड़े रहकर हरसंभव प्रयास किए। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और राज्य सरकार के पूर्ण सहयोग से इंदौर आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इंदौर आगे बढ़ेगा, सरकार पूरी मजबूती से इंदौर के साथ खड़ी है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

दिल्ली में इस जगह बनेगा फायर सर्विस का पहला परमाणुरोधी केंद्र, क्या होगी खासियत

दिल्ली में इस जगह बनेगा फायर सर्विस का पहला परमाणुरोधी केंद्र, क्या होगी खासियत

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, इंस्टा वीडियो में अश्लील शब्द बोले गए; FIR दर्ज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, इंस्टा वीडियो में अश्लील शब्द बोले गए; FIR दर्ज

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल

भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति

भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार, बनवाए 3.31 करोड़ से अधिक शौचालय

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार, बनवाए 3.31 करोड़ से अधिक शौचालय

महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत

महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत

अयोध्या के वकील बोले-चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर दर्ज हो एफआईआर

अयोध्या के वकील बोले-चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर दर्ज हो एफआईआर