Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद पीएम मोदी ने भारतीय फार्मा कंपनियों से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों में जगह बनाने को कहा अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में बना गिनीज विश्व रिकॉर्ड राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की सूर्यपथ तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की वैश्विक यात्रा पूरी इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी "खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

हरियाणा

इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की आत्मा को कुचला और घायल किया: गजेंद्र सिंह शेखावत

25 जून, 2026 08:54 PM

रोहतक : आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर गुरुवार को रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में भाजपा ने ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में कार्यक्रम आयोजित कर आपातकाल को लोकतंत्र का काला अध्याय बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ समेत कई नेताओं ने 100 से अधिक लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया। सभी नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आपातकाल को लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला बताया तथा नई पीढ़ी को उस दौर से सबक लेने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम स्थल पर आपातकाल से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जनता मालिक है, सत्ता उसकी सेवा का माध्यम है, यह भाव ही मोदी सरकार की कार्यसंस्कृति का मूल है। प्रधानमंत्री मोदी के लिए लोकतंत्र राष्ट्र जीवन की आत्मा है। संविधान हत्या दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव सजग रहना होगा। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि 25 जून केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र पर हुए सबसे बड़े प्रहार की स्मृति का दिन है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, संघर्ष और त्याग से प्राप्त लोकतंत्र को 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर कुचलने का प्रयास किया था।


शेखावत ने कहा कि हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, यातनाएं सही और काल कोठरियों में जीवन बिताया। ऐसे बलिदानों से प्राप्त लोकतंत्र की आत्मा को इंदिरा गांधी ने आपातकाल के दौरान घायल किया और कुचला गया। उस समय मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए, प्रेस की स्वतंत्रता समाप्त कर दी गई और विपक्षी नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा कि संविधान हत्या दिवस मनाने का उद्देश्य किसी के प्रति कटुता रखना नहीं, बल्कि इतिहास से सीख लेकर भविष्य में ऐसी परिस्थितियां दोबारा उत्पन्न न होने देने का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र भारत की आत्मा और उसके डीएनए में है। भारत में लोकतांत्रिक परंपराएं प्राचीन काल से रही हैं और वैशाली जैसे गणराज्य इसका प्रमाण हैं।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 12 जून 1975 को न्यायालय द्वारा तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चुनाव को निरस्त किए जाने के बाद देश में आपातकाल लागू किया गया। मीडिया पर सेंसरशिप लगाई गई और मीसा कानून के तहत अनेक नेताओं को जेलों में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि जय प्रकाश नारायण के नेतृत्व में चले आंदोलन ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए देशभर में जनजागरण का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि आपातकाल केवल राजनीतिक संकट नहीं था, बल्कि लाखों परिवारों की पीड़ा की कहानी भी था। जबरन नसबंदी, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश और आम नागरिकों पर अत्याचार उस दौर की कड़वी सच्चाइयां थी। उन्होंने कहा कि रोहतक और हरियाणा भी उस कालखंड के महत्वपूर्ण साक्षी रहे हैं।


शेखावत ने कहा कि इतिहास गवाह है कि लोकतंत्र को दबाने के हर प्रयास का अंत हुआ है। वर्ष 1977 के चुनाव में देश की जनता ने अपने मताधिकार के माध्यम से अहंकारी शासन को सत्ता से बाहर कर लोकतंत्र की ताकत का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि संविधान हत्या दिवस हमें लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और संविधान की मर्यादा बनाए रखने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान लोगों का लोकतंत्र पर विश्वास डगमगाने लगा था। उस समय भ्रष्टाचार चरम पर था और देश कई मोर्चों पर चुनौतियों का सामना कर रहा था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए को अवसर दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज एनडीए सरकार उस विश्वास पर खरा उतरते हुए वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।


शेखावत ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों में जनता का लोकतंत्र और सरकार पर विश्वास मजबूत हुआ है। देश आर्थिक प्रगति के साथ-साथ सामरिक रूप से भी सशक्त बन रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का निर्माण केवल आर्थिक उन्नति तक सीमित नहीं है, बल्कि सांस्कृतिक रूप से समृद्ध, अपनी जड़ों से जुड़ा और जागरूक लोकतांत्रिक समाज भी इसकी आधारशिला है।
उन्होंने कहा कि ऐसी पीढ़ी तैयार करने की आवश्यकता है, जिसमें सभ्यतागत चेतना हो, जो भारतीय संस्कृति और मूल्यों पर गर्व करे तथा राष्ट्रविरोधी और आसुरी शक्तियों का सामना करने के लिए सदैव तैयार रहे। नागरिकों को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध होना चाहिए। संविधान पर गर्व करते हुए कर्तव्यनिष्ठ समाज का निर्माण ही विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत को सामरिक रूप से आत्मनिर्भर, आर्थिक रूप से संपन्न और तकनीकी क्षेत्र में विश्व का पुरोधा राष्ट्र बनाना है। साथ ही देश को दुनिया का सबसे जागरूक लोकतंत्र बनाने का संकल्प भी लेना होगा।


केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम विकसित भारत के इस संकल्प का बीजारोपण है। आपातकाल को याद करते हुए शेखावत ने कहा कि वह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का अंधकारमय अध्याय था, जिससे सीख लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक मजबूत करना समय की आवश्यकता है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

आम जनता को  बड़ा तोहफा,  Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे नागरिक : ए. श्रीनिवास

मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे नागरिक : ए. श्रीनिवास

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मामले में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपनाए सरकार और दर्ज मामले वापिस ले : भूपेंद्र हुड्डा

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मामले में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपनाए सरकार और दर्ज मामले वापिस ले : भूपेंद्र हुड्डा