Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

खेल

इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान पस्त:पहले दिन इंग्लिश टीम ने बनाए 506 रन, 112 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

01 दिसंबर, 2022 06:25 PM

17 साल बाद पाकिस्तान में टेस्ट खेलने पहुंचे इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में ही अपने आक्रामक इरादे साफ कर दिया। रावलपिंडी टेस्ट के पहले दिन टीम ने 75 ओवर में 4 विकेट पर 506 रन बना डाले। टेस्ट के 145 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब पहले ही दिन किसी टीम ने 500 रन बनाए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 1910 में टेस्ट के पहले दिन 494 रन बनाए थे। इस तरह इंग्लैंड ने 112 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने इस दौरान एक ओवर में 6 चौके जड़े। वह टेस्ट में ऐसा करने वाले पांचवें बल्लेबाज बने। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने दिन का खेल खत्म होते-होते 15 बॉल पर ताबड़तोड़ 34 रन बनाए। उनके साथ हैरी ब्रूक 101 रन पर नाबाद हैं। शुक्रवार सुबह 10 बजे से दूसरे दिन का खेल शुरू होगा।

4 बल्लेबाजों के शतक
इंग्लैंड के लिए पहले दिन 4 बल्लेबाजों ने शतक जड़े। उनके दोनों ही ओपनर्स ने सेंचुरी लगाते हुए 35.4 ओवर में ही 233 रन की पार्टनरशिप कर डाली। जैक क्रॉले ने 122 और बेन डकेट ने 111 रन की पारियां खेलीं। टीम के लिए 3 नंबर पर उतरे ओली पोप और 5 नंबर पर उतरे हैरी ब्रूक ने भी शतक जड़े। पोप 104 बॉल पर 108 रन बनाकर आउट हुए। ब्रूक 101 रन पर नाबाद हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट 23 रन बनाकर आउट हुए।

112 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
इंग्लैंड ने टेस्ट मैच के पहले दिन 506 रन बनाए। टेस्ट इतिहास में पहली बार पहले दिन 500 से ज्यादा रन बने। इससे पहले टेस्ट के पहले ही दिन सबसे बड़ा स्कोर ऑस्ट्रेलिया ने बनाया था। उसने 1910 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 विकेट पर 494 रन बनाए थे। इस तरह इंग्लैंड ने 112 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

हालांकि टेस्ट के किसी भी दिन सबसे ज्यादा 588 रन बने हैं। ये रिकॉर्ड भी भारत और इंग्लैंड के नाम है। दोनों टीमों ने मिलकर 1936 के दौरान मैनचेस्टर टेस्ट में इतने रन बनाए थे।

हैरी ब्रूक ने एक ओवर में 6 चौके जड़े
इंग्लिश बैटर हैरी ब्रूक ने पहली पारी के 68वें ओवर में लगातार 6 गेंदों पर 6 चौके मारे। ब्रूक ने पाकिस्तानी स्पिनर साउद शकील के ओवर में यह कारनामा किया। ऐसा टेस्ट इतिहास में पांचवी बार ही हो सका। ब्रूक से पहले भारत के संदीप पाटील, श्रीलंका के सनथ जयसूर्या और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल व रामनरेशन सरवन भी ऐसा कर चुके हैं।

4 बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 100 से ज्यादा
इंग्लैंड के लिए पहले दिन 6 बल्लेबाज बैटिंग करने उतरे। इनमें से 4 का स्ट्राइक रेट 100 से ज्यादा था। बेन डकेट का स्ट्राइक रेट 97.27 और जो रूट का स्ट्राइक रेट 74.19 रहा। कप्तान बेन स्टोक्स ने तो 226.66 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ