Saturday, March 28, 2026
BREAKING
रूस 1 अप्रैल से स्थानीय उत्पादनकर्ताओं के गैसोलीन एक्सपोर्ट पर लगाएगा बैन Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

खेल

इंग्लैंड के लिए आज करो या मरो की जंग:जीते तो सेमीफइनल का टिकट...नहीं तो बाहर

05 नवंबर, 2022 01:05 PM

ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड आज सिडनी मैदान पर करो या मरो का मुकाबला खेलेगा। श्रीलंका के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले में यदि वह जीत गया, तो सेमीफाइनल में जगह बना लेगा और यदि हार गया तो बाहर हो जाएगा।

ग्रुप 1 के आखिरी मुकाबले से श्रीलंका को कुछ फर्क नहीं पड़ेगा। क्योंकि टीम पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है।

अब देखिए दोनों टीमों का टूर्नामेंट में परफॉर्मेंस
श्रीलंका ने कुल 4 में से 2 मैच जीते और 2 हारे है। अगर टीम जीती तो भी उनके 6 अंक ही होंगे जो की सेमीफइनल में प्रवेश करने के लिए पर्याप्त नहीं है। वहीं, इंग्लैंड ने आयरलैंड के खिलाफ 1 मैच हारा है। अगर टीम मैच जीता तो उनके भी 7 अंक हो जाएंगे फिर नेट रन रेट ज्यादा होने के कारण ऑस्ट्रेलिया की जगह इंग्लैंड दूसरे पायदान पर आ जाएंगी।

श्रीलंका जीत से खत्म करना चाहेगी सफर
ग्रुप 1 में श्रीलंका एकमात्र ऐसी टीम है जिसने अपने पूरे मैच खेले। टीम का एक भी मैच बारिश में नहीं धुला। चार गेम खेलने के बावजूद श्रीलंका इसका ज्यादा फायदा नहीं उठा सके। क्योंकि टीम ने 4 में से सिर्फ 2 ही मैच जीते और अब वे सेमीफइनल से की दौड़ से बाहर हो चुके है। श्रीलंका ने अपने पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ जीती लेकिन उसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के स्टार प्लेयर वानिन्दु हसरंगा और धनंजय डी सिल्वा ने टीम को जिताया। अफगानिस्तान पर छह विकेट से जीत बावजूद उनकी सेमीफाइनल की उम्मीदें समाप्त हो चुकी हैं।

इंग्लैंड का जीतना जरूरी
अगर इंग्लैंड को सेमीफाइनल में जाना है तो उनके लिए श्रीलंका को हराना जरूरी होगा। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के अब तक 7 अंक है वहीं इंग्लैंड के 5 अंक है। , इंग्लैंड का नेट रन रेट न्यूजीलैंड से कम है लेकिन ऑस्ट्रेलिया से बेहतर। ऐसे में अगर इंग्लैंड श्रीलंका को हराती है तो उसका सेमीफाइनल का टिकट पक्का है।

इंग्लैंड को शुरुआत में आयरलैंड के खिलाफ हार मिली थी। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत कर इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप मे अपनी दावेदारी फिर मजबूत की। टीम के पास जोस बटलर जैसे पावर हिटर और डेविड मलान जैसे खिलाड़ी है जो अपनी बल्लेबाजी से मैच का रुख बदल सकते है। वहीं सैम करन और मार्क वुड अपनी गेंदबाजी से सामने वाली टीम को परेशान कर सकते है।

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

मौसम का हाल और पिच का मिजाज
मौसम की बात करे तो सिडनी में बारिश की सिर्फ 10% संभावना है। मैच के दौरान बादल रह सकते है और 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी होगी। इस सतह पर बल्लेबाजी करने में आसानी होगी क्योंकि गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है। गेंदबाजों को इस सतह पर गेंदबाजी करते समय अपनी लाइन और लेंथ का बहुत ध्यान रखना होगा।

संभावित प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, मोइन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद और मार्क वुड।

श्रीलंका: पथुम निसानका, कुसल मेंडिस,धनंजया डी सिल्वा, दनुष्का गुणथिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ