Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

खेल

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में इस खिलाड़ी को मिली उपकप्तानी, शमी की वापसी

12 जनवरी, 2025 04:17 PM

मुंबई: इंग्लैंड के खिलाफ ट्वेंटी-20 सीरीज में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हो गई है। वह वनडे वल्र्डकप फाइनल के 14 महीने बाद इंटरनेशनल मैच खेलेंगे। वहीं, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है। बीसीसीआई ने शनिवार को टीम की लिस्ट रिलीज की। अक्षर पटेल को टीम का उपकप्तान बनाया गया, सूर्यकुमार यादव कप्तानी करेंगी। ऋषभ पंत को टीम में जगह नहीं मिली, उनकी जगह ध्रुव जुरेल बैकअप विकेटकीपर होंगे। वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी को भी टीम में जगह दी गई। टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 जनवरी को खेला जाएगा। छह फरवरी से तीन वनडे की सीरीज शुरू होगी। वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान नहीं हुआ।

भारतीय टीम में शिवम दुबे, जितेश शर्मा, ऋषभ पंत और आवेश खान को जगह नहीं मिली। रियान पराग को भी मौका नहीं मिला है। वहीं, ध्रुव जुरेल और हर्षित राणा को जगह मिली। नीतीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के रूप में चार ऑलराउंडर्स को शामिल किया। यानी सिलेक्टर्स ने भारतीय टीम में बैटिंग लाइनअप की गहराई पर जोर दिया है। साथ ही पेस और स्पिन गेंदबाजी के भी ऑप्शन रखे हैं। साउथ अफ्रीका से टी-20 सीरीज जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे रमनदीप सिंह, जितेश शर्मा, आवेश खान, यश दयाल और विजय कुमार को मौका नहीं मिला है।

फिटनेस पर रहेगी नजर

मोहम्मद शमी 14 महीने बाद वापसी कर रहे हैं। उन्होंने 19 नवंबर, 2023 को भारत के लिए आखिरी मैच खेला था। यदि वह इस सीरीज में फिटनेस साबित कर देते हैं, तो उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल होने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। शमी ने जनवरी, 2024 में इंग्लैंड में उन्होंने एंकल की सर्जरी कराई थी। पिछले कई महीने से शमी बंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब कैंप में थे।

भारत की टी-20 टीम— सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), संजु सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती और वॉशिंगटन सुंदर।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट