Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर Gold Rate Today: आज दिल्ली-यूपी-बिहार में फिर सस्ता हुआ सोना, जानिये बुधवार 1 जुलाई का गोल्ड रेट ‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी UPI ने एक बार लगाई छलांग, जून में 23 प्रतिशत की वृद्धि, वैल्यू करीब 29 लाख करोड़ रुपए रही ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स कमर्शियल LPG सिलेंडर 183.50 रुपए सस्ता हुआ, घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 76,660 और निफ्टी 23,926 पर मेक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर बनाई अंतिम-16 में जगह, 40 साल बाद जीता नॉकआउट मैच फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराया, एमबाप्पे के डबल से राउंड ऑफ 16 में एंट्री

धर्म

आसानी से अयोध्या पहुंचाएगी डिजिटल टूरिस्ट ऐप, सीएम योगी आदित्यनाथ ने लांच की वेबसाइट

15 जनवरी, 2024 12:53 PM

अयोध्या: 22 जनवरी को होने वाली राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को कई सौगातें दी हैं। रविवार को सीएम योगी ने 50 इलेक्ट्रिक बसों एवं 25 ई ऑटो का फ्लैग ऑफ कर अयोध्यावासियों को उपहार दिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने डिजिटल टूरिस्ट एप के साथ ही अयोध्या पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट को भी लॉन्च किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा, अयोध्या धाम में श्रीराम लला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध हो सके, इस उद्देश्य से अयोध्या नगर निगम और अयोध्या सिटी में ई-बसों एवं ई-ऑटो के शुभारंभ व टूरिज्म सेंट्रिक मोबाइल एप और अयोध्या पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी की तिथि भारत की श्रद्धा और आस्था को सम्मान देने की तिथि है व भारत के स्वाभिमान और सम्मान को पुनस्र्थापित करने की भी पावन तिथि है।

जब प्रभु श्रीराम 500 वर्षों के बाद अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे, तो न केवल अयोध्या धाम में, बल्कि पूरे देश और प्रदेश में रामराज्य की स्थापना का जो कार्य 2014 में प्रारंभ हुआ था, इसे मूर्त रूप प्रदान करते हुए यशस्वी भविष्य की कामना के साथ हमें उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा। उन्होंने कहा, स्वाभाविक रूप से इस पौराणिक और ऐतिहासिक तिथि को आने वाले श्रद्धालुओं, भक्तों, आस्थावान यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए अयोध्या सज-धज रही है। अयोध्या को इलेक्ट्रिक वाहन की सौगात देते हुए सीएम योगी बोले-रामनगरी आने वाले यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए इलेक्ट्रिक बसें, ई ऑटो और अन्य सुविधाएं यहां पर प्रारंभ हो रही हैं। यही नहीं, डिजिटल टूरिस्ट एप के द्वारा कोई भी आने वाला श्रद्धालु अयोध्या के हर स्पॉट का अवलोकन कर सके और अयोध्या को नजदीक से निहार सके, इस दृष्टि से भी इस कार्यक्रम को आज यहां संपन्न किया गया है।

अयोध्या पहुंचे रामायण के ‘श्रीराम’
अयोध्या। इस वक्त पूरी दुनिया में जय श्रीराम के नारे गूंज रहे हैं। हर कोई राम की भक्ति में लीन 22 जनवरी कर पलके बिछाए इंतजार कर रहा है। ऐसे में रामायण में श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल रामलला की जन्मभूमि अयोध्या पहुंच चुके हैं। इस दौरान का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में प्रभु श्रीराम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल देर शाम अयोध्या पहुंच चुके हैं। अरुण गोविल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर खुद अयोध्या पहुंचने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘राम नाम कर अमित प्रभावा, संत पुरान उपनिषद गावा…। आज पहली बार विमान द्वारा अयोध्या जी के महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डे पर उतरने के उपरांत के कुछ दृश्य बहुत ही सुंदर एयरपोर्ट है। जय श्रीराम…। बता दें कि अरुण गोविल के अलावा माता सीता यानी दीपिका चिखलिया, लक्ष्मण यानी सुनील लहरी, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट सहित तमाम स्टार्स को न्योता भेजा गया है।

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन