Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

आपत्तिजनक Tweet कर बुरी फंसी थी Kangana ranaut, अब कोर्ट ने दिए ये आदेश

24 नवंबर, 2025 07:45 PM

बठिंडा : किसान आंदोलन के दौरान बुजुर्ग महिला महिंदर कौर के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से गलत और आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में चल रहे मानहानि मुकदमे में सोमवार को बठिंडा जिला अदालत ने सांसद कंगना रणौत के खिलाफ आईपीसी की धारा 499 एवं 500 के तहत आरोप तय कर दिए। इसी मामले में कंगना की सोमवार को व्यक्तिगत पेशी तय थी, लेकिन वह अदालत में उपस्थित नहीं हुईं।

वकील ने पेश होकर सुरक्षा का हवाला दिया
सांसद कंगना रणौत की ओर से उनके वकील अदालत में पेश हुए। उन्होंने दलील दी कि कंगना को सुरक्षा संबंधी खतरा है, इसलिए उन्हें हर पेशी पर व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होने से स्थायी छूट दी जाए। अदालत में इस संबंध में दोनों पक्षों के वकीलों के बीच लंबी बहस हुई। कंगना की ओर से पेश वकील ने सुरक्षा को “मुख्य कारण” बताते हुए कोर्ट से राहत मांगी।

“हर सांसद को मिलती है सुरक्षा, तर्क अनुचित” — महिंदर कौर के वकील
अदालत के बाहर मीडिया से बातचीत में शिकायतकर्ता बुजुर्ग महिला महिंदर कौर के वकील बहनीवाल ने कहा कि सांसद कंगना हर जगह पर्याप्त सुरक्षा के साथ जाती हैं, ऐसे में सुरक्षा का हवाला देकर पेशी से छूट मांगना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि यह मामला गंभीर है और कंगना को न्यायिक प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करना चाहिए।

2 दिसंबर को अगली सुनवाई, कंगना को अदालत में देना होगा जवाब
वकील बहनीवाल ने बताया कि अदालत ने कंगना रनोत के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं और इस मामले की अगली सुनवाई 2 दिसंबर को होगी। कंगना की तरफ से अदालत में एक विस्तृत जवाब भी दाखिल किया जाना है, जिसके लिए अगली तारीख तय की गई है।

“कंगना की माफी सिर्फ ड्रामा” — महिंदर कौर के पति
अदालत में मौजूद महिंदर कौर के पति लाभ सिंह ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर कंगना को माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, “जब कंगना को कोर्ट से कहीं भी राहत नहीं मिली, तब वह यहां आकर माफी का महज ड्रामा कर रही है। हम इस लड़ाई को आख़िर तक लड़ेंगे, चाहे जितना समय लगे।”

अदालत परिसर में कड़े सुरक्षा इंतजाम, फिर भी कंगना नहीं पहुंची
कंगना की संभावित पेशी को देखते हुए अदालत परिसर में 300 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। सुरक्षा बलों ने पूरा मोर्चा संभाला हुआ था, लेकिन कंगना खुद पेश नहीं हुईं और उन्होंने वकील के माध्यम से पेशी से स्थायी छूट की मांग की, जो इस सुनवाई में मंजूर नहीं हुई। अब निगाहें 2 दिसंबर की अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जब अदालत कंगना की छूट संबंधी अर्जी और दाखिल किए जाने वाले जवाब पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल