Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

खेल

आपकी वजह से भारत को क्रिकेट में एक रत्न मिला है, गावस्कर ने नितीश के पिता की सराहना की

29 दिसंबर, 2024 01:07 PM

महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने रविवार को भारत के हरफनमौला खिलाड़ी नितीश कुमार रेड्डी के पिता मुत्याला से कहा कि उनके बलिदानों ने देश को ‘क्रिकेट में एक रत्न' खोजने में मदद की है। 21 वर्षीय रेड्डी के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पहले टेस्ट शतक की बदौलत भारत ने चौथे क्रिकेट टेस्ट की पहली पारी में 369 रन बनाकर मेजबान टीम की बढ़त को 105 रन तक सीमित किया।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के 474 रन के जवाब में मेजबान टीम एक समय 221 रन तक सात विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। भावुक गावस्कर ने कहा, ‘आप जानते हैं कि उन्होंने (नितीश की यात्रा में) कितने बड़े त्याग किए और आपकी वजह से मेरी आंखों में आंसू हैं। आपकी वजह से भारत को क्रिकेट में एक रत्न मिला है।' रेड्डी की भावुक मां ने गावस्कर से कहा कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि उनका बेटा इतने बड़े मैदान पर खेल रहा है और इतनी ‘बड़ी पारी' खेली।

मुत्याला ने शनिवार को अपने बेटे को भारत को मुकाबले में बनाए रखने के लिए शानदार शतक बनाते हुए देखा। उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया और सम्मान के तौर पर गावस्कर के पैर छुए। इससे पहले पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने भी कहा था कि रेड्डी की शानदार पारी देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रेड्डी अंततः चौथे दिन सुबह के सत्र में 189 गेंद पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 114 रन बनाकर आउट हो गए।

शास्त्री ने कहा, ‘सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, अपनी प्रतिभा और अनुशासन का परिचय दिया, यही वजह है कि आप और इरफान (कमेंट्री करते हुए) बोल रहे थे। मैं चुप हो गया और मेरी आंखों में आंसू आ गए। मेरी आंखों में इतनी जल्दी (खुशी के) आंसू नहीं आते। मैंने कल रेड्डी की पारी देखने का आनंद लिया।'

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट