Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

आज भाजपा सरकार में देश-प्रदेश के हालात खराब, सबको संगठित होने की जरूरत : दिग्विजय चौटाला

13 मई, 2026 09:09 PM

जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि 17 मई से युवा जेजेपी प्रदेशव्यापी जन-जन अभियान शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि हम अगले छह महीनों में सभी 23 जिलों और सभी 90 हलकों में जाकर लोगों को जेजेपी की विचारधारा के साथ जोड़ेंगे और डबवाली हलके से इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद 19 मई को ऐलनाबाद, 22 मई को रानियां, 25 मई को सिरसा व कालांवाली, 26 मई को फिर डबवाली, 29 मई को फतेहाबाद और 30 मई को टोहाना व रतिया में युवा जेजेपी के जन-जन अभियान के कार्यक्रम होंगे। इस दौरान सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य पौधारोपण, रक्तदान शिविर जैसे आयोजन भी किए जाएंगे। बुधवार को दिग्विजय चौटाला रोहतक स्थित जेजेपी प्रदेश कार्यालय में युवा जेजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक उपरांत पत्रकारों से रूबरू थे। इससे पहले इस बैठक में उन्होंने युवा जेजेपी पदाधिकारियों को जन-जन अभियान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पत्रकारों से रूबरू होते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार में हर रोज नए-नए ऐसे मामले सामने आ रहे है, जिससे देश और प्रदेश का माहौल निरंतर खराब होता जा रहा है। उन्होंने हरियाणा के संदर्भ में कहा कि आज सफाई कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है और सफाई कर्मचारियों को जेजेपी का समर्थन है, सरकार को उनकी मांगे माननी चाहिए। दिग्विजय ने कहा कि प्रदेश में हरियाणा के बच्चों की बजाय बाहर के लोगों को रोजगार में प्राथमिकता दी जा रही है और इसका जेजेपी आने वाले समय में कड़ा और जोरदार विरोध करेगी। वहीं प्रदेश में बढ़ते अपराध के हालात सबके सामने है और पुलिस द्वारा लोगों को बेवजह परेशान करने के भी मामले रोजाना सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे है। दिग्विजय ने कहा कि जो लोग इस खराब सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाते है, उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कर दिए जाते है। ऐसे में जेजेपी इस खराब माहौल के बीच जन-जन अभियान चलाकर खासकर युवाओं को जागरूक करेगी और लोगों को एकजुट करेगी। जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने यह भी कहा कि आज भाजपा की विभाजनकारी नीतियों से लड़ने और देश को अराजकता से बचाने के लिए हम सबको संगठित होने की जरूरत है और आने वाले समय में हर कोई इस बात को समझ जाएगा। उन्होंने कहा कि आज ये बात यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी जैसे बड़े नेता भी कह रहे है। दिग्विजय ने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ जननायक चौधरी देवीलाल ने सबको संगठित किया था, तभी देश में बदलाव आया था। इस अवसर पर जेजेपी युवा प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, युवा जिला प्रभारी व युवा जिला अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित