Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

आगे भी होते रहेगें GST रिफॉर्म, जनता पर बोझ करेंगे कम, UP ट्रेड फेयर में बोले पीएम मोदी

25 सितंबर, 2025 06:43 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (25 सितंबर, 2025) को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर’ (यूपीआईटीएस) 2025 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होंने जीएसटी रिफॉर्म्स को एक सतत प्रक्रिया बताते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ आम जनता पर टैक्स का बोझ और कम होता जाएगा। पीएम ने हाल के जीएसटी सुधारों का जिक्र करते हुए बताया कि इनसे देश के लोगों को इस साल 2.5 लाख करोड़ रुपये की बचत होगी। उन्होंने लाल किले की प्राचीर से पहली बार जीएसटी का ऐलान करने का जिक्र भी किया।

जीएसटी रिफॉर्म्स: विकास को मिलेगी नई उड़ान
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हम यहीं नहीं रुकेंगे... जैसे-जैसे इकोनॉमी मजबूत होगी, टैक्स का बोझ कम होता जाएगा... देशवासियों के आशीर्वाद से जीएसटी में सुधार जारी रहेगा।" उन्होंने 2017 में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू करने को अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कदम बताया। इस साल 3 सितंबर को जीएसटी काउंसिल द्वारा घोषित सुधार 22 सितंबर से लागू हो चुके हैं, जिसमें अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था को सरल बनाने के लिए दो स्लैब (5% और 18%) का प्रावधान किया गया है।

पीएम ने उदाहरण देते हुए कहा कि 2014 से पहले 1000 रुपये की शर्ट पर 117 रुपये टैक्स लगता था, जो जीएसटी के बाद 118 रुपये हो गया था, लेकिन अब नेक्स्ट-जनरेशन रिफॉर्म्स से यह घटकर 105 रुपये रह गया है। इससे आम परिवारों को मासिक बचत में काफी राहत मिलेगी। उन्होंने इन सुधारों को भारत की विकास गाथा को नई उड़ान देने वाला बताया, जो जीएसटी रजिस्ट्रेशन को सरल बनाएंगे, टैक्स विवादों को कम करेंगे और एमएसएमई को रिफंड में तेजी लाएंगे।

2.5 लाख करोड़ की होगी बचत
पीएम मोदी ने बजट 2025 में 12 लाख रुपये सालाना तक की आय को करमुक्त करने और जीएसटी 2.0 सुधारों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन कदमों से देश के लोगों को 2.5 लाख करोड़ रुपये की बचत होगी। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस अवसर पर पीएम के सुधारों की सराहना की और कहा कि जीएसटी रिफॉर्म्स ने बाजारों में नई जान फूकी है, जो ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) सेक्टर के उद्योगपतियों के लिए वरदान साबित हुए हैं।

आत्मनिर्भर भारत पर जोर: रक्षा क्षेत्र में नई ऊंचाइयां
आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूत करने पर जोर देते हुए पीएम ने रिसर्च एंड इनोवेशन में निवेश बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश एक जीवंत रक्षा क्षेत्र विकसित कर रहा है, जहां हर उत्पाद पर 'मेड इन इंडिया' का चिह्न होगा। रूस के सहयोग से उत्तर प्रदेश में एके-203 राइफल के उत्पादन का कारखाना जल्द शुरू होगा। ग्लोबल निवेशकों को आमंत्रित करते हुए मोदी ने कहा कि भू-राजनीतिक अस्थिरता के बावजूद भारत का विकास आकर्षक बना हुआ है। यहां लोकतांत्रिक स्थिरता, कुशल युवा श्रम शक्ति और गतिशील उपभोक्ता आधार जैसी अनूठी ताकतें हैं, जो दुनिया के किसी अन्य देश में एक साथ नहीं मिलतीं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित