Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

आखिरी मिनट में गोल कर जीता भारत:ऑस्ट्रेलिया को तीसरे हॉकी मैच में 4-3 से हराया; आकाशदीप ने दागा डिसाइडर

30 नवंबर, 2022 06:35 PM

भारत ने 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 4-3 से हरा दिया। रोमांचक मुकाबले में 59वें मिनट तक स्कोर 3-3 से बराबर था। आखिरी मिनट में भारत के आकाशदीप ने मनदीप सिंह के पास पर बॉल को नेट में पहुंचा दिया और टीम को जीत दिला दी। भारत ने 6 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को किसी हॉकी मैच में निर्धारित 60 मिनट के अंदर हराया है।

5 मैचों के पहले 2 टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-1 से आगे हैं। चौथा मैच 3 दिसंबर और पांचवां मैच 4 दिसंबर को एडिलेड में ही खेला जाएगा।

12वें मिनट में बनाई बढ़त
भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 12वें मिनट में गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। ऑस्ट्रेलिया के जैक वेल्च ने 25वें और एरन जालेस्की ने 32वें मिनट में गोल दाग कर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया। 47वें मिनट में भारत के अभिषेक ने गोल कर स्कोर लाइन 2-2 से बराबर कर दी।

आखिरी 4 मिनट में 3 गोल
2-2 से बराबरी के बाद 57वें मिनट में शमशेर सिंह ने गोल दागकर भारत को फिर से एक गोल की बढ़त दिला दी। लेकिन, 59वें मिनट में ही ऑस्ट्रेलिया के नाथन एफ्रॉम्स ने गोल दागकर स्कोर लाइन बराबर कर दी। मैच ड्रॉ होने की ओर बढ़ रहा था, तभी आकाशदीप ने मैच के आखिरी मिनट में गोल दागा और भारत की जीत सुनिश्चित कर दी।

133 मैचों में ऑस्ट्रेलिया पर 23वीं जीत
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 133 मैच खेले गए। भारत इनमें से 23 मैच ही जीत सका। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 89 मैचों में भारत को हराया। इस दौरान दोनों के बीच 21 मुकाबले ड्रॉ रहे। इस सीरीज के पहले अगस्त में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान दोनों टीमें भिड़ी थीं। तब ऑस्ट्रेलिया ने 7-0 से भारत को हराया था।

12 मैच बाद जीता भारत
द्विपक्षीय सीरीज में भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 मैचों बाद पहली जीत है। दोनों टीमें अब तक 28 बार द्विपक्षीय सीरीज में भिड़ीं। भारत ने 8 और ऑस्ट्रेलिया ने 17 मैच जीते। इस दौरान 3 मैच ड्रॉ भी रहे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर