कुरुक्षेत्र : शाहबाद में धान की खरीद शुरू करवाने की मांग को लेकर शाहबाद में किसानों द्वारा दिया जा रहा धरना आखिरकार समाप्त हो गया है। किसानों और सरकार के बीच सहमति बनने के बाद सरकार ने किसानों की मांगों को मान लिया है। इसके साथ ही कल से धान की खरीद शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।
धरने के दौरान किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि सरकार ने किसानों की मांगें मान ली हैं, जिसके बाद धरना समाप्त करने का फैसला लिया गया। किसानों की ओर से धान की खरीद जल्द शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा था।
सरकार के आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। कल से धान की खरीद शुरू होने की बात सामने आने के बाद किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।