Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

खेल

आक्रामक बल्लेबाजों ने भारत की बढ़त 300 के पार पहुंचाई

24 जुलाई, 2023 12:07 PM

पोर्ट ऑफ स्पेन: मोहम्मद सिराज (60/5) के टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के बाद रोहित शर्मा (44 गेंद, 57 रन) के विस्फोटक अर्द्धशतक की बदौलत भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन रविवार को चाय से एक घंटा पहले 301 रन की विशाल बढ़त हासिल कर ली।

भारत ने दिन की शुरुआत में विंडीज़ को 255 रन पर ऑलआउट कर 183 रन की बढ़त बनायी। इसके बाद रोहित और जायसवाल (38) ने मिलकर भारत को 118/2 के स्कोर तक पहुंचा दिया। बारिश के कारण खेल रुकने से पहले शुभमन गिल 10 रन बनाकर जबकि ईशान किशन आठ रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद थे।

वेस्ट इंडीज के लिये कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने सर्वाधिक 75 रन बनाये, जबकि उनके अलावा टीम का कोई बल्लेबाज अर्द्धशतक तक नहीं पहुंच सका। सिराज ने पांच विकेट चटकाये, जबकि मुकेश कुमार और रवींद्र जडेजा को दो-दो विकेट हासिल हुए। रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट लिया।

वेस्ट इंडीज ने मैच के तीसरे दिन बेहतरीन डिफेंस के दम पर 229/5 का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन चौथे दिन उसने सिर्फ 50 मिनट के अंदर अपने अंतिम पांच विकेट गंवा दिये। युवा प्रतिभा मुकेश कुमार ने दिन की शुरुआत एलिक अथानाज़ (115 गेंद, 37 रन) को पगबाधा आउट करके की, जबकि सिराज ने अगले ही ओवर में जेसन होल्डर को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैचआउट करवाया। मुकेश के एक ओवर में दो चौके जाने के कारण वेस्ट इंडीज ने फॉलोऑन टाल लिया, लेकिन सिराज ने बिना समय गंवाये अल्ज़ारी जोसेफ़, केमार रोच और शैनन गैब्रियल को आउट कर कैरिबियाई टीम की पारी समाप्त की।

विशाल बढ़त के साथ भारत वेस्ट इंडीज़ पर आक्रमण कर सकता था, जो पहले सत्र के आखिरी एक घंटे में देखने को मिला। जायसवाल ने पहले ही ओवर में एक छक्का और एक चौका जड़कर अपनी मंशा साफ कर दी। रोहित ने भी अगले ओवर की शुरुआत चौका लगाकर की और यह जोड़ी 5.3 ओवर में 50 रन की साझेदारी तक पहुंच गयी।

टेस्ट क्रिकेट में पहले विकेट के लिये भारत की सबसे तेज अर्द्धशतकीय साझेदारी करने वाले रोहित और जायसवाल को एक-एक जीवनदान भी मिला। रोहित ने इसका फायदा उठाते हुए 44 गेंद पर पांच चौकों और तीन छक्कों के साथ 57 रन बनाये। जायसवाल के साथ 98 रन की साझेदारी करने के बाद रोहित अल्ज़ारी जोसेफ़ को कैच देकर पवेलियन लौटे, जबकि एक गेंद बाद बारिश के कारण अंपायर ने सत्र समाप्त करने का फैसला लिया।

बारिश दोबारा शुरू होने से पहले दूसरे सत्र में सिर्फ तीन ओवर फेंके जा सके, हालांकि इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 30 गेंद पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाकर अपना विकेट गंवा दिया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन के चौके की मदद से भारत ने 15वें ओवर में 11 रन जोड़े और बारिश ने पुनः क्वीन्स पार्क ओवल पर खेल रोक दिया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ