Monday, July 13, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा चोरीः सुप्रीम कोर्ट ने तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया नोटिस; SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट जुरासिक पार्क के सैम नील का हुआ निधन, परिवार वालों ने दिया अपडेट कुशा कपिला बोलीं- समय रैना दोस्त नहीं, घटिया जोक्स के बाद ब्लॉक किया, लेनी पड़ी थी थेरपी मोहम्मद रफी ने इस एक गाने के लिए जीता अपनी जिंदगी का पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड, पहचानिए सोनाक्षी सिन्हा का पपराजी पर निकला गुस्सा, कहा- जब तक आप नहीं जाओगे, मैं… नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही साउथ फिल्म 'सिंग गीतम' की कहानी दिमाग में छपी रह जाएगी, कुबेर स्वामी का लगता है श्राप यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, जून के अंत की हीटवेव से कई मौतें वियतनाम से भारतीयों के पार्थिव शरीर आज लाए जाएंगे भारत, नौका पलटने से 15 लोगों की हुई थी मृ*त्यु SEBI ने कर्मचारियों के लिए सख्त किए सेवा नियम, शेयर निवेश पर बढ़ी पाबंदियां पीएम मोदी ने समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए साझा किया सुभाषितम्

खेल

आईसीसी विश्व कप 2023 टिकटों की बिक्री शुक्रवार से उपलब्ध

25 अगस्त, 2023 03:58 PM

दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के टिकटों की आम बिक्री शुक्रवार शाम से शुरू होंगे। पांच अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच होने वाले अब तक के सबसे बड़े क्रिकेट विश्व कप के लिए दुनिया भर के प्रशंसकों को भारत में आमंत्रित किया गया है।
भारत में पांच अक्तूबर से 19 नवंबर तक वनडे विश्व कप का आयोजन होना है। क्रिकेट प्रशंसक लंबे समय से टिकट खरीदने का इंतजार कर रहे हैं। भारत के मैचों के साथ-साथ अभ्यास मैचों के टिकट की जानकारी पहले ही सार्वजनिक कर दी गई थी।
बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि प्रशंसक टिकट कहां खरीद पाएंगे। टिकटों की बिक्री 25 अगस्त से होनी है। हालांकि, कुछ फैंस एक दिन पहले 24 अगस्त से ही टिकट कर सकते हैं।
टिकटों की मांग को इंतजाम करने और अधिक से अधिक प्रशंसकों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को देखने का सबसे अच्छा मौका देने के लिए शुक्रवार से विदेशी टीम के वार्मअप मैचों और इवेंट मैचों के साथ विभिन्न् चरणों में बिक्री की जाएंगे।
विश्व कप में कुल 58 मैच खेले जाएंगे। इनमें 10 अभ्यास मैच शामिल हैं। विश्व कप के मैच भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे। हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में मुकाबले हैं। गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम के अलावा हैदराबाद में अभ्यास मैच आयोजित किए जाएंगे।
आईसीसी मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार विश्व कप के टिकट भारतीय समयानुसार 25 अगस्त को शाम आठ बजे से एचटीटीपीएस://टिकट्सडॉटक्रिकेटवर्ल्डकपडॉटकॉम के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
बीसीसीआई ने बताया कि टिकट बिक्री वेबसाइट पर मैचों के लिए टिकट खरीदे जा सकते हैं। इस वेबसाइट पर टूर्नामेंट के मुख्य मैचों के साथ-साथ अभ्यास मैचों के टिकट भी मिलेंगे।
विश्व कप 2019 फाइनल की पुनरावृत्ति के साथ शुरू हो रहा है, इंग्लैंड अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलगा।
2023 विश्व कप वनडे में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट का प्रदर्शन करेगा और सभी प्रतिस्पर्धी देशों ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका के बीच क्रिकेट के जनून को देखा जाएगा।
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा, “जैसा कि हम आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए टिकटों की बिक्री शुरू करने की घोषणा करते हैं, हम अपने देश और दुनिया भर के हर कोने से क्रिकेट प्रशंसकों को हृदयतल से आमंत्रित करते हैं। हमारे आयोजन स्थल ऐसे टूर्नामेंट में प्रशंसकों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हम विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के साथ एक ऐसा विश्व कप अनुभव कराो के लिए तैयार हैं जो किसी अन्य देश से अलग हो।”
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्योफ एलार्डिस ने कहा, “हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए टिकटों की आम बिक्री आज होगी, जिससे एक दिवसीय खेल का शिखर आयोजन सीधे दुनिया के सामने आएगा। हम सभी को अपनी सीट सुरक्षित करने और इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल