Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

खेल

आईसीसी के आगे ढीले पड़े नखरेबाज़ PCB के तेवर

01 दिसंबर, 2024 12:54 PM

दुबई ; चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन कहां और कैसे होगा, इस पर विवाद थम नहीं रहा। आईसीसी ने 29 नवंबर को मीटिंग रखी थी, जिसमें इसके आयोजन को लेकर फैसला लिया जाना था, लेकिन इस मीटिंग को आगे के लिए पोस्टपोन कर दिया गया। अब शनिवार को अपडेट सामने आ रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाइब्रिड मॉडल के तहत इस टूर्नामेंट को करवाने पर सहमति व्यक्त कर दी है, लेकिन सामने कुछ शर्तें भी रखी हैं। चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल के तहत न करवाने की जिद पर अड़े पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के तेवर थोड़े ढीले पड़ गए हैं।

रिपोट्र्स की मानें तो उसने हाइब्रिड मॉडल पर चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन पर सहमति जाहिर कर दी, लेकिन साथ ही कुछ शर्तें भी रखी हैं। दरअसल, आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अल्टीमेटम दिया था कि 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए हाइब्रिड मॉडल ही अब एकमात्र ऑप्शन है। अगर पीसीबी इस पर सहमत नहीं होता है, तो उसकी टीम बाहर हो जाएगी और किसी अन्य देश में इस आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन होगा।

दुबई में होंगे भारत के मैच

भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़े सभी मैच, जिसमें ग्रुप स्टेज, सेमीफाइनल और फाइनल (अगर वे क्वालीफाई करते हैं) शामिल हैं, ये सभी दुबई में खेले जाएंगे, क्योंकि भारत सरकार ने अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया है।

बीसीसीआई का पाक जाने से साफ इनकार

बीसीसीआई ने भारत सरकार की नीति का हवाला देते हुए पाकिस्तान की यात्रा करने से साफ इनकार कर दिया है। इसके बाद आईसीसी ने एक हाइब्रिड मॉडल प्रस्तावित किया, जिसे पाकिस्तान क्रिकेट ने अभी तक स्वीकार नहीं किया। आईसीसी ने इसका फैसला करने के लिए एक मीटिंग भी रखी थी, लेकिन इसके बाद भी कोई फैसला नहीं लिया गया है। भारत के साथ-साथ अब पाकिस्तान में सुरक्षा कारणों का मुद्दा अन्य देशों के बोर्ड ने भी उठाया था।

पड़ोसी मुल्क की शर्तें

लाहौर में बैकअप होस्टिंग अगर भारत ग्रुप स्टेज से आगे बढऩे में विफल रहता है, तो पाकिस्तान ने लाहौर में सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी करने का अधिकार सुरक्षित कर लिया है। आईसीसी टूर्नामेंट के लिए न्यूट्रल वेन्यू पीसीबी ने एक यह भी शर्त रखी है कि अगर भारत भविष्य में आईसीसी इवेंट की मेजबानी करता है, तो पाकिस्तान के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट