Friday, May 15, 2026
BREAKING
आईपीएल 2026: एलएसजी ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, सीएसके की नजर बड़े स्कोर पर सीबीआई का 'अभय' हेल्पबॉट लॉन्च, साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचेंगे लोग वैश्विक संकट के बीच भारत में कम बढ़ीं ईंधन कीमतें, केंद्र ने खुद उठाया आर्थिक बोझ: पीयूष गोयल पीएम मोदी के दौरे से भारत-यूएई के रिश्तों को मिली नई मजबूती, ऊर्जा सुरक्षा को बड़ा फायदा : एमईए हलवारा हवाई अड्डे के चालू होने से लुधियाना में हवाई क्षेत्र को मिली नई उड़ान: राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ईंधन कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से जनता बेहाल, महंगाई ने बढ़ाई घर-घर की परेशानी: राव नरेंद्र सिंह आम आदमी पार्टी किसी संस्था को नहीं मानती व सभी की अवमानना करती हैं, अब कोर्ट इन्हें सबक सिखाएगा : अनिल विज एनीमिया के खिलाफ चल रही मुहिम में हरियाणा अन्य राज्यों के लिए बना प्रेरणा का स्रोत : आरती सिंह राव भूमि विवादों के समाधान के लिए सभी जिलों में लगाई जाएं राजस्व लोक अदालतें: मुख्यमंत्री HPSC अब 35 प्रतिशत का क्राइटेरिया खत्म करके तुरंत भर्ती करे, युवा अब रोजगार के साथ निष्पक्षता चाहता है: सैलजा

हरियाणा

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक स्कैम मामले में सीबीआई ने चंडीगढ़ और पंचकुला में सात जगहों पर मारे छापे

15 मई, 2026 07:46 PM

चंडीगढ़ : सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक एवं एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक स्कैम मामले में गुरुवार को चंडीगढ़ और पंचकुला में सात जगहों पर छापे मारे, जिससे घोटाले में गबन किए गए धन का पता लगाया जा सके। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को दी गई। सीबीआई ने जिन जगहों पर छापेमारी की है, उनमें आवासीय परिसर, वाणिज्यिक परिसर/ज्वेलर्स शोरूम, सरकारी धन के गबन के संदिग्ध लाभार्थियों के परिसर और जांच से जुड़े अन्य निजी संस्थाओं के परिसर शामिल हैं। तलाशी के दौरान, धोखाधड़ी और संदिग्ध गबन से संबंधित कई आपत्तिजनक दस्तावेज और वस्तुएं बरामद और जब्त की गईं। इनमें वित्तीय रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्य शामिल हैं।

इस मामले में अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
सीबीआई ने एक बयान में कहा, “जांच में तेजी लाई गई है और कई सुरागों पर काम किया जा रहा है। सीबीआई इस मामले में जल्द से जल्द व्यापक जांच करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
हरियाणा सरकार ने इस मामले को जांच के लिए सीबीआई को सौंप दी है। आरोप है कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के कुछ अधिकारियों ने हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारियों के साथ मिलीभगत करके धोखाधड़ी के माध्यम से सरकारी धन का गबन किया।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक धोखाधड़ी का मामला सबसे पहले इस साल फरवरी में सामने आया, जब हरियाणा सरकार के विकास एवं पंचायत विभाग के एक अधिकारी ने अपना खाता बंद करने और शेष राशि को दूसरे बैंक में स्थानांतरित करने का प्रयास किया। इसी छोटे से बैंकिंग लेनदेन के दौरान इस बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ, जिसमें रिकॉर्ड और वास्तविक शेष राशि में भारी विसंगतियां पाई गईं।
हरियाणा के सतर्कता एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो ने पहले इस मामले में एफआईआर दर्ज की, लेकिन राज्य सरकार ने बाद में इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया। इसके बाद ईडी ने भी समानांतर जांच शुरू की।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का कहना है कि उसने संबंधित राज्य सरकारी विभागों को 557 करोड़ रुपए लौटा दिए हैं। हालांकि, जांच अभी भी जारी है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हलवारा हवाई अड्डे के चालू होने से लुधियाना में हवाई क्षेत्र को मिली नई उड़ान: राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू

हलवारा हवाई अड्डे के चालू होने से लुधियाना में हवाई क्षेत्र को मिली नई उड़ान: राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू

ईंधन कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से जनता बेहाल, महंगाई ने बढ़ाई घर-घर की परेशानी: राव नरेंद्र सिंह

ईंधन कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से जनता बेहाल, महंगाई ने बढ़ाई घर-घर की परेशानी: राव नरेंद्र सिंह

आम आदमी पार्टी किसी संस्था को नहीं मानती व सभी की अवमानना करती हैं, अब कोर्ट इन्हें सबक सिखाएगा : अनिल विज

आम आदमी पार्टी किसी संस्था को नहीं मानती व सभी की अवमानना करती हैं, अब कोर्ट इन्हें सबक सिखाएगा : अनिल विज

एनीमिया के खिलाफ चल रही मुहिम में हरियाणा अन्य राज्यों के लिए बना प्रेरणा का स्रोत : आरती सिंह राव

एनीमिया के खिलाफ चल रही मुहिम में हरियाणा अन्य राज्यों के लिए बना प्रेरणा का स्रोत : आरती सिंह राव

भूमि विवादों के समाधान के लिए सभी जिलों में लगाई जाएं राजस्व लोक अदालतें: मुख्यमंत्री

भूमि विवादों के समाधान के लिए सभी जिलों में लगाई जाएं राजस्व लोक अदालतें: मुख्यमंत्री

HPSC अब 35 प्रतिशत का क्राइटेरिया खत्म करके तुरंत भर्ती करे, युवा अब रोजगार के साथ निष्पक्षता चाहता है: सैलजा

HPSC अब 35 प्रतिशत का क्राइटेरिया खत्म करके तुरंत भर्ती करे, युवा अब रोजगार के साथ निष्पक्षता चाहता है: सैलजा

हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने हिरासत में आत्महत्याओं और जेल हिंसा पर मांगी रिपोर्ट

हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने हिरासत में आत्महत्याओं और जेल हिंसा पर मांगी रिपोर्ट

उचाना BJP विधायक देवेंद्र अत्री ने किया बस ओर ऑटो का सफर

उचाना BJP विधायक देवेंद्र अत्री ने किया बस ओर ऑटो का सफर

भाजपा युवा मोर्चा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! तीन जिलों में नए प्रभारियों की नियुक्ति, युवाओं पर रहेगा खास फोकस

भाजपा युवा मोर्चा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! तीन जिलों में नए प्रभारियों की नियुक्ति, युवाओं पर रहेगा खास फोकस

फरीदाबाद के लोगों के लिए खुशखबरी, जल्द दूर होगी पेयजल की समस्या

फरीदाबाद के लोगों के लिए खुशखबरी, जल्द दूर होगी पेयजल की समस्या