Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

अर्जुन तेंदुलकर ने किया पिता सचिन जैसा कमाल:रणजी डेब्यू में शतक जमाया, सचिन ने 34 साल पहले किया था कारनामा

14 दिसंबर, 2022 06:05 PM

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने बुधवार को अपने डेब्यू रणजी मैच में शतक लगाया। उनके साथी बल्लेबाज सुयश प्रभु देसाई ने भी शतक लगाया, लेकिन अर्जुन का शतक खास बन गया। आज से 34 साल पहले 1988 में पिता सचिन ने भी रणजी डेब्यू किया था। तब उन्होंने भी शतक लगाया था और महीना भी दिसंबर का ही था। पिता के कारनामे को बेटे ने दोहरा दिया।

पहले अर्जुन के शतक के बारे में जानिए

अर्जुन ने रणजी में राजस्थान के खिलाफ डेब्यू किया। 120 रन बनाए। 16 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्होंने ये कारनामा दो बार की रणजी चैंपियन राजस्थान के खिलाफ दिखाया। उस टीम में कमलेश नागरकोटी और महिपाल लोमरोर जैसे स्टार गेंदबाज हैं। अर्जुन का विकेट भी नागरकोटी ने लिया। अर्जुन ने सुयश प्रभु के साथ छठे विकेट के लिए 221 रन की साझेदारी की।

सचिन ने गुजरात के खिलाफ बनाए थे नाबाद 100 रन

सचिन ने 11 दिसंबर 1988 को मुंबई की ओर से गुजरात के खिलाफ अपना पहला रणजी मैच खेला था। तब वह 15 साल के थे। उन्होंने 100 रन की नाबाद पारी खेली थी। तब सचिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे कम उम्र में शतक जमाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने थे। सचिन ने बाद में दलीप ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी में भी डेब्यू मैच में शतक जमाया था।

IPL में मुंबई से खेलते हैं अर्जुन, डेब्यू नहीं हुआ

अर्जुन तेंदुलकर ऑलराउंडर हैं। वह तेज गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी करते हैं। IPL में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं। उन्हें अब तक डेब्यू का मौका नहीं मिला है। वहीं उन्होंने अब तक खेले 9 टी-20 मैचों में 12 विकेट लिए हैं। 10 रन पर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। वो लिस्ट ए क्रिकेट में 7 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं। लिस्ट ए में 32 रन पर 2 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है।

रणजी में गोवा VS राजस्थान मैच के स्टैट्स...

  • रणजी में गोवा VS राजस्थान मैच के स्टैट्स...
  • राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी।
  • गोवा पहले दिन 5 विकेट पर 210 रन बनाए।
  • छठा विकेट 422 रन पर गिरा।
  • अर्जुन तेंदुलकर (120 )और सुयश प्रभुदेसाई(186*) के बीच 221 रन की साझेदारी।
  • राजस्थान की ओर से एवी चौधरी और कमलेश नागकर कोटी को दो-दो विकेट

राजस्थान की टीम दो बार की रणजी चैंपियन
अर्जुन तेंदुलकर ने किसी हल्की टीम के खिलाफ यह कारनामा नहीं किया है। राजस्थान की टीम दो बार की रणजी चैंपियन हैं। वहीं टीम में कमलेश नागरकोटी महिपाल लोमरोर जैसे IPL स्टार गेंदबाज हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर