Monday, September 07, 2026
BREAKING
सुपर टी10 लीग का आधिकारिक शुभारंभ हुआ, किरण मोरे लीग कमिश्नर नियुक्त पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर भारत-फ्रांस के सांस्कृतिक संबंधों का नया स्तंभ: प्रधानमंत्री मोदी बीजापुर के जंगलों में सीआरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों के छिपाए हथियार मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 8 से 10 सितंबर तक श्रीलंका की यात्रा पर, कोलंबो में भारतीय प्रवासियों से करेंगे बातचीत 2029 तक ‘नशामुक्त भारत’ का लक्ष्य, ड्रग्स के खिलाफ तीन वर्षीय रोडमैप तैयार: अमित शाह सत्य निकेतन हादसा: पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की पीएम मोदी गुजरात को देंगे 35 हजार करोड़ रुपए की सौगात, मंगलवार को मुंबई में करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन अगले छह दिन बादलों की आवाजाही रहेगी जारी, दूसरे राज्यों की तुलना में एनसीआर में मानसून पड़ा कमजोर ‘वायु, सूर्य और वरुण देव रहें कल्याणकारी’, पीएम मोदी के सुभाषित में प्रकृति व लोकमंगल का संदेश भारत-फ्रांस संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचे: पीएम मोदी

दुनिया

अमेरिकी दूतों और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की कीव में मुलाकात, शांति वार्ता पर चर्चा

07 सितंबर, 2026 06:07 PM

अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने रविवार को कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। इस बैठक के बाद जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिकी दूतों के साथ हुई बातचीत ‘बहुत महत्वपूर्ण और सार्थक’ रही।

पत्रकारों से बातचीत में जेलेंस्की ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रूस-यूक्रेन संघर्ष से जुड़ी वार्ताओं को फिर से शुरू करने, यूक्रेन की सुरक्षा और आर्थिक गारंटी तथा सर्दियों के लिए सहायता पैकेज पर चर्चा हुई। जेलेंस्की ने कहा, “हम खास तौर पर हवाई सुरक्षा (एयर डिफेंस) और ऊर्जा क्षेत्र में मदद की उम्मीद कर रहे हैं। साथ ही हम अमेरिकी एलएनजी की अच्छी मात्रा और उसके इस्तेमाल की संभावनाओं पर भी भरोसा कर रहे हैं।”

उन्होंने बताया कि बातचीत के तीसरे दौर में ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी सहित कई यूरोपीय देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। जेलेंस्की के अनुसार, सभी पक्ष आगे भी बातचीत जारी रखने के लिए फिर से मिलने पर सहमत हुए हैं। स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन, अमेरिका और रूस के बीच त्रिपक्षीय वार्ता को फिर से शुरू करने की कोशिशें जारी हैं, ताकि संघर्ष को समाप्त करने का रास्ता निकाला जा सके।

वहीं, अमेरिकी दूत स्टीव विटकोफ ने पत्रकारों से कहा कि दोनों अमेरिकी शांति दूतों ने मॉस्को में हुई बातचीत में ‘महत्वपूर्ण प्रगति’ की है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही त्रिपक्षीय वार्ता की घोषणा की जा सकती है। विटकोफ और कुशनर रविवार को मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद अपनी पहली यूक्रेन यात्रा पर कीव पहुंचे।

इससे पहले यूक्रेन, अमेरिका और रूस के प्रतिनिधिमंडलों के बीच अबू धाबी में 23-24 जनवरी और 4-5 फरवरी को दो दौर की वार्ता हुई थी। इसके बाद 17-18 फरवरी को जिनेवा में एक और दौर की बातचीत हुई थी। इन बैठकों का उद्देश्य रूस-यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने का रास्ता तलाशना था। हालांकि बाद में यह त्रिपक्षीय वार्ता रुक गई और तब से स्थगित रही।

इससे पहले क्रेमलिन के सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को में अमेरिकी दूतों के साथ बेहद खुली, रचनात्मक और गंभीर बातचीत की। उशाकोव के अनुसार, महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा एक औपचारिक कार्य बैठक में हुई और बाद में रात्रिभोज के दौरान अनौपचारिक बातचीत भी जारी रही।

पुतिन ने दोहराया कि रूस यूक्रेन से जुड़े मुद्दों का राजनीतिक और कूटनीतिक समाधान खोजने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम जारी रखने को तैयार है। उशाकोव ने बताया कि रूसी पक्ष ने विशेष सैन्य अभियान के दौरान बन रही स्थिति का विस्तृत और स्पष्ट आकलन अमेरिकी प्रतिनिधियों के सामने रखा।

उन्होंने कहा, “खासतौर पर युद्ध क्षेत्र में रूसी सेना की प्रगति का जिक्र किया गया। यह भरोसा भी जताया गया कि तय किए गए उद्देश्यों को हासिल किया जाएगा। साथ ही इस बात पर जोर दिया गया कि संघर्ष के मूल कारणों को खत्म करना जरूरी है।”

उशाकोव ने बताया कि बातचीत केवल यूक्रेन संकट के समाधान तक सीमित नहीं रही। इसमें आर्थिक मुद्दों और रूस-अमेरिका के बीच बड़े पैमाने पर संभावित आपसी लाभ वाली परियोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उनके मुताबिक, कुल मिलाकर यह बातचीत सही समय पर हुई और दोनों देशों के लिए काफी फायदेमंद साबित हुई।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

भारत-फ्रांस संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचे: पीएम मोदी

भारत-फ्रांस संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचे: पीएम मोदी

अमेरिका-दक्षिण कोरिया-जापान ने शुरू किया पांच दिवसीय ‘फ्रीडम एज’ सैन्य अभ्यास

अमेरिका-दक्षिण कोरिया-जापान ने शुरू किया पांच दिवसीय ‘फ्रीडम एज’ सैन्य अभ्यास

Earthquake: अफगानिस्तान में फ‍िर हिली धरती, जमीन से 130 क‍िलोमीटर गहराई पर था केंद्र

Earthquake: अफगानिस्तान में फ‍िर हिली धरती, जमीन से 130 क‍िलोमीटर गहराई पर था केंद्र

दक्षिण कोरिया से भारत को निर्यात में जबरदस्त उछाल, चिप डिमांड ने बढ़ाई रफ्तार

दक्षिण कोरिया से भारत को निर्यात में जबरदस्त उछाल, चिप डिमांड ने बढ़ाई रफ्तार

ज्वालामुखी विस्फोट से मची अफरा-तफरी, राख के कारण जकार्ता एयरपोर्ट की उड़ानें प्रभावित

ज्वालामुखी विस्फोट से मची अफरा-तफरी, राख के कारण जकार्ता एयरपोर्ट की उड़ानें प्रभावित

पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा

पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा

लक्जमबर्ग के उप-प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल आएंगे भारत, जयशंकर से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

लक्जमबर्ग के उप-प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल आएंगे भारत, जयशंकर से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

ईरान में ईंधन टैंकर में धमाका, हादसे में 11 लोगों की मौत, सात लोग घायल

ईरान में ईंधन टैंकर में धमाका, हादसे में 11 लोगों की मौत, सात लोग घायल

रूस के साथ अमेर‍िकी प्रत‍िन‍िध‍ियों की बातचीत के बीच जेलेंस्‍की भी युद्धविराम के लिए तैयार, हमले रोकने का ल‍िया न‍िर्णय

रूस के साथ अमेर‍िकी प्रत‍िन‍िध‍ियों की बातचीत के बीच जेलेंस्‍की भी युद्धविराम के लिए तैयार, हमले रोकने का ल‍िया न‍िर्णय

IAEA के सदस्यों ने ईरान का मामला सुरक्षा परिषद को भेजने के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया

IAEA के सदस्यों ने ईरान का मामला सुरक्षा परिषद को भेजने के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया