Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

दुनिया

अमेरिकी चुनाव को लेकर ट्रंप के बयान ने बढ़ाई हलचल, कमला हैरिस बोलीं-सच्चाई से ध्यान हटाना चाहते हैं राष्ट्रपति

17 जुलाई, 2026 03:45 PM

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2020 के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर किए गए दावों ने देश के राजनीतिक गलियारे में हलचल पैदा कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन के वोटरों का डेटा हैक करने और रूस-ईरान की सेंधमारी का आरोप लगाया। अमेरिकी नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इस बीच पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप लोगों का सच्चाई से ध्यान भटकाना चाहते हैं।

दरअसल, अमेरिका में मिड टर्म का चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले देश की राजनीतिक गलियारे की हलचल तेज हो गई। अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "इससे पहले कि राष्ट्रपति आज रात (स्थानीय समय गुरुवार) टेलीविजन पर झूठ और साजिश के सिद्धांत फैलाएं, आपको यह जानना आवश्यक है: 2020 का चुनाव चोरी नहीं हुआ था. हम जीत गए और वह हार गए। 'सेव एक्ट' वोटर को दबाने का एक तरीका है। यह कंजर्वेटिव लोगों के एक बड़े एजेंडे का हिस्सा है जो लोगों से पावर छीनने की कोशिश कर रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि डोनाल्ड ट्रंप और उनकी सरकार ने घर, स्वास्थ्य सुविधा, बच्चों की देखभाल, खाने या गैस की कीमत कम करने के लिए कुछ नहीं किया है। डोनाल्ड ट्रंप और उनकी सरकार ने अमेरिका को एक ऐसे युद्ध में डाल दिया है जो लोग नहीं चाहते। वह आपको उस सच्चाई से भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

हैरिस ने ट्रंप पर सच्चाई से ध्यान भटकाने और चुनाव में हार के डर का आरोप लगाते हुए कहा, "राष्ट्रपति आपकी (जनता) ताकत से डरे हुए हैं और वह चाहते हैं कि आप यह मान लें कि आपके वोट का कोई मतलब नहीं है। वह चाहते हैं कि हमारे इलेक्टोरल सिस्टम पर आपका भरोसा खत्म हो जाए, इसलिए आप इस नवंबर घर पर रहें। वह जानते हैं कि अमेरिकी लोग कितने नाराज हैं और वह यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आप वोट न दें, क्योंकि अगर लोग अपनी संख्या में वोट करेंगे, तो रिपब्लिकन हार जाएंगे।"

उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि अभी हालात बहुत मुश्किल हैं और हमें बहुत काम करना है। वोटिंग एक जरूरी कदम है जिसे हम अपनी आवाज उठाने, यह साबित करने के लिए उठा सकते हैं कि हम अभी भी इस लड़ाई में हैं और इस भ्रष्ट और क्रूर सरकार पर असली रोक लगा सकते हैं।

अमेरिकी रिप्रजेंटेटिव नैंसी पेलोसी ने कहा कि जाहिर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति एक हारे हुए इंसान हैं। अमेरिकी सीनेटर एलिजाबेथ वॉरेन ने कहा, "डोनाल्ड ट्रंप अभी आपके (जनता के) लिए खर्च कम करने के बजाय छह साल पहले के झूठ बोलने में अपनी शाम बिता रहे हैं।"

डेमोक्रेट के नेता हकीम जेफरीज ने कहा, "डोनाल्ड ट्रंप एक कमजोर, पागल, साजिश करने वाले 80 साल का नाकाम प्रेसिडेंट हैं। इस आदमी के राज में आर्थिक हालत बहुत खराब है और अमेरिकी लोग यह जानते हैं।"

कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने एपस्टिन फाइल को लेकर ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि दस्तावेज की बात करें तो, एपस्टीन की उन फाइलों का पूरा रिलीज कब होगा? आज रात (स्थानीय समय गुरुवार) डोनाल्ड ट्रंप पुष्टि करेंगे कि वे हमारे लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। यह कानून का राज नहीं है, यह डॉन का राज है। इस पागल राजा के आगे मत झुको।

एरिजोना के लिए अमेरिकी सीनेटर कैप्टन मार्क केली ने लिखा, "अगर ट्रंप जीतते हैं, तो यह एक निष्पक्ष चुनाव होगा। अगर वे हारते हैं, तो धांधली हुई है। क्या उन्हें पता है कि जिस चुनाव की वे बात कर रहे हैं, वह राष्ट्रपति के तौर पर उनके कार्यकाल में हुआ था? ट्रंप अब यह बात सिर्फ इसलिए उठा रहे हैं ताकि इस बात से ध्यान भटका सकें कि वे अमेरिकियों की जिंदगी बेहतर बनाने में नाकाम रहे हैं।"

जॉर्जिया में अमेरिका के सीनेटर जॉन ओसोफ्फ ने राष्ट्रपति ट्रंप पर तंज कसते हुए कहा, "आज रात (स्थानीय समय गुरुवार) मैंने एक नाकाम और हताश राष्ट्रपति को सुना, जो युद्ध बढ़ने और कीमतें बढ़ने के साथ हमेशा की तरह अपनी शिकायतों, अपनी शर्म और सबसे बढ़कर हार के साथ आने वाली जवाबदेही के डर पर ध्यान दे रहा है। मैंने एक राष्ट्रपति को इन चुनावों और हमारे वोटिंग अधिकारों पर हमला करने के अपने साफ इरादे का संकेत करते हुए भी सुना, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने 2020 में हमारे वोटों को खत्म करने और प्रेसिडेंसी पर कब्जा करने की कोशिश की थी। हमारा जवाब जबरदस्त होगा।"

सीनेटर रेवरेंड राफेल वार्नॉक ने कहा कि मैं समझता हूं। हारना मुश्किल है। लेकिन छह साल बाद भी ट्रंप उस चुनाव के बारे में बात कर रहे हैं जो वे हार गए थे? यह एक ऐसी चीज है जिस पर किसी थेरेपिस्ट से बात करनी होगी। जॉर्जिया और देश के लोगों को इससे दूर रखें।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन