Monday, July 13, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा चोरीः सुप्रीम कोर्ट ने तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया नोटिस; SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट जुरासिक पार्क के सैम नील का हुआ निधन, परिवार वालों ने दिया अपडेट कुशा कपिला बोलीं- समय रैना दोस्त नहीं, घटिया जोक्स के बाद ब्लॉक किया, लेनी पड़ी थी थेरपी मोहम्मद रफी ने इस एक गाने के लिए जीता अपनी जिंदगी का पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड, पहचानिए सोनाक्षी सिन्हा का पपराजी पर निकला गुस्सा, कहा- जब तक आप नहीं जाओगे, मैं… नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही साउथ फिल्म 'सिंग गीतम' की कहानी दिमाग में छपी रह जाएगी, कुबेर स्वामी का लगता है श्राप यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, जून के अंत की हीटवेव से कई मौतें वियतनाम से भारतीयों के पार्थिव शरीर आज लाए जाएंगे भारत, नौका पलटने से 15 लोगों की हुई थी मृ*त्यु SEBI ने कर्मचारियों के लिए सख्त किए सेवा नियम, शेयर निवेश पर बढ़ी पाबंदियां पीएम मोदी ने समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए साझा किया सुभाषितम्

खेल

अमेरिकी ओपन की हार ने 'गहरा प्रभाव' छोड़ा : सिंधु

17 जुलाई, 2023 05:23 PM

नयी दिल्ली:  अमेरिकी ओपन में क्वार्टरफाइनल की हार ने भले ही पीवी सिंधु को झकझोर दिया हो, लेकिन शीर्ष भारतीय शटलर ने यह सीज़न शानदार प्रदर्शन के साथ खत्म करने का वचन उठाया है।
सिंधु ने सोमवार को ट्वीट किया, “ इस हार ने मुझ पर एक गहरा भावनात्मक प्रभाव छोड़ा है, खास तौर पर मेरे लिये इस चुनौतीपूर्ण वर्ष को देखते हुए। प्रत्येक सफल टूर्नामेंट के बाद हार का अनुभव करना निराशाजनक है। मैं अपनी भावनाओं को अपने प्रयासों को दोगुना करने और वर्ष के शेष भाग को वास्तव में उल्लेखनीय बनाने का संकल्प लेती हूं।”
उल्लेखनीय है कि अगस्त 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने के दौरान सिंधु के टखने में स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ था, जिसके कारण उन्हें पांच महीने कोर्ट से दूर रहना पड़ा। चोट से वापसी करने के बाद सिंधु रंग में नजर नहीं आयीं और आधे से ज़्यादा सीज़न गुज़र जाने के बाद भी वह कोई खिताब नहीं जीत सकी हैं। अमेरिकी ओपन के क्वार्टरफाइनल में सिंधु को चीन की गाओ फांग जी के हाथों हार मिली।
सिंधु ने ट्वीट किया, “मेरी अमेरिकी ओपन यात्रा क्वार्टरफाइनल में समाप्त हुई, जहां मेरा सामना प्रतिभाशाली गाओ फांग जी से हुआ। पहले उसे कनाडा (ओपन) में हराने के बावजूद, इस बार उसने मेरी कमजोरियों का प्रभावी ढंग से उपयोग करते हुए मुझे सीधे सेटों में हरा दिया”
उन्होंने कहा, “मुझे पूरी तरह से तैयार रहने और प्रभावशाली प्रदर्शन करने के लिये उसकी सराहना करनी होगी। अगली बार जब मैं गाओ का सामना करूंगी, तो संघर्ष कड़ा होना चाहिये।'
सिंधु ने बीते सप्ताह कनाडा ओपन जीतकर अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल तक सफर करने के लिये अपने हमवतन लक्ष्य सेन की भी प्रशंसा की। सिंधु ने कहा, “मैं लक्ष्य के लिये अपनी खुशी व्यक्त करना चाहती हूं, जो कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद असाधारण प्रदर्शन कर रहा है। उसके दमदार प्रदर्शन को देखना वास्तव में प्रेरणादायक रहा है।”
सिंधु अब इस सप्ताह येओसु में कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट और उसके बाद जापान ओपन में प्रतिस्पर्धा करेंगी।
उन्होंने लिखा, “मैं कोरिया और जापान में आगामी प्रतियोगिताओं का उत्सुकता से इंतजार कर रही हूं। मैं जहां भी जाऊंगी, भारतीय प्रशंसकों के अटूट समर्थन और प्रोत्साहन से प्रेरित होकर आगे बढ़ना जारी रखूंगा। आपका समर्थन मेरे लिये बहुत मायने रखता है, और मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं।”

सिंधु फरवरी में दोहा में बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप में भारत की कांस्य पदक जीत का हिस्सा थीं, लेकिन इस साल कुछ विश्व टूर स्पर्धाओं में हिस्सा नहीं ले सकी हैं। इस साल उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अप्रैल में मैड्रिड मास्टर्स सुपर 300 इवेंट में आया जहां उन्होंने रजत पदक जीता था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल