Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास दिल्ली में आज किसानों की महारैली को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई प्रमुख मार्गों पर लग सकते हैं प्रतिबंध सोनम वांगचुक की सेहत पर 8वां हेल्थ बुलेटिन जारी, हालत स्थिर पर ब्लड शुगर-पोटैशियम अब भी कम जब तक धर्मेंद्र प्रधान नहीं देंगे इस्तीफा, आंदोलन रहेगा जारी : CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका दिलजीत दोसांझ ने छात्रों के CJP विरोध-प्रदर्शन का किया खुलकर सपोर्ट, कहा- मुझे बोला जाएगा एंटी नेशनल Lock Upp 2 : शिल्पा शिंदे से टक्कर लेने आएंगी हिना खान, होने वाले हैं बड़े हंगामे 'हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं', भूमि पेडनेकर बोलीं- बातचीत से होगी सुधार की शुरुआत गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद संगठन की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने की सबसे बड़ी ताकत, कार्यकर्ता जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएं : संजय दत्त

दुनिया

अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस और उनकी पत्नी चौथी बार बने माता-पिता, उषा ने बेटे को दिया जन्म

20 जुलाई, 2026 02:46 PM

वाशिंगटन; अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस ने अपने चौथे बच्चे के जन्म की घोषणा की है। इसके साथ ही जेडी वेंस पिछले 150 से अधिक वर्षों में पद पर रहते हुए संतान का स्वागत करने वाले पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति बन गए हैं।

दंपति ने अपने बेटे का नाम एलेक नील वेंस रखा है। उसका जन्म रविवार सुबह (स्थानीय समय) मैरीलैंड के बेथेस्डा स्थित वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में हुआ।

जेडी वेंस और उषा वेंस ने संयुक्त बयान में कहा, "हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि आज सुबह हमारे बेटे एलेक नील वेंस का जन्म हुआ है। उषा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और हमारे अन्य बच्चे अपने छोटे भाई से मिलने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।"

अमेरिकी उपराष्ट्रपति की आधिकारिक मुहर वाले इस बयान पर जेडी वेंस और उषा वेंस दोनों के हस्ताक्षर हैं।

दंपति ने उषा वेंस और नवजात की देखभाल करने वाली मेडिकल टीम का भी आभार व्यक्त किया और कहा, “वाल्टर रीड मेडिकल सेंटर और व्हाइट हाउस मेडिकल यूनिट के शानदार मिलिट्री डॉक्टर और स्टाफ मेंबर हमारे लिए एक आशीर्वाद रहे हैं। उन्होंने हमारे परिवार के लिए जो कुछ भी किया है, उसके लिए हम बहुत शुक्रगुजार हैं।”

एलेक दंपत्ति का चौथा बच्चा और तीसरा बेटा है। वेंस के पहले से ही दो बेटे हैं, इवान (9) और विवेक (6), और उनकी एक बेटी मिराबेल (4) है। उन्होंने अपने बच्चों को ज्यादातर लोगों की नजरों से दूर रखा है।

मिराबेल का जन्म दिसंबर 2021 में हुआ था। इस दौरान जेडी वेंस ओहियो से अमेरिकी सीनेट सीट के लिए कैंपेन कर रहे थे। दंपत्ति ने जनवरी 2026 में ऐलान किया था कि उषा एक और बेटे को जन्म देने वाली हैं।

इस बच्चे के जन्म के साथ ही अमेरिकी राजनीतिक इतिहास में एक दुर्लभ रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। इससे पहले, पद पर रहते हुए संतान सुख प्राप्त करने वाले अंतिम अमेरिकी उपराष्ट्रपति शायलर कोलफैक्स थे। उनके पुत्र शायलर कोलफैक्स तृतीय का जन्म वर्ष 1870 में हुआ था।

कोलफैक्स से पहले उपराष्ट्रपति जॉन सी. कैलहून ने 1829 में अपने बेटे विलियम का स्वागत किया था।

41 वर्षीय जेडी वेंस अमेरिका के इतिहास में शपथ लेने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के उपराष्ट्रपति हैं। रिपब्लिकन नेता वेंस, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की सबसे प्रमुख हस्तियों में से एक बनकर उभरे हैं।

उषा वेंस ने इससे पहले सार्वजनिक रूप से इस सवाल पर भी बात की थी कि क्या वह और जेडी वेंस अपने परिवार को आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं। पिछले साल एक इंटरव्यू में इस संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा था, "कभी भी 'कभी नहीं' मत कहिए।"

उषा बाला चिलुकुरी के रूप में जन्मी अमेरिका की सेकंड लेडी भारतीय मूल की हैं। उनके माता-पिता भारत से अमेरिका जाकर बसे थे और उनका पालन-पोषण कैलिफोर्निया में हुआ। उनके परिवार की जड़ें आंध्र प्रदेश से जुड़ी हैं, इसलिए उनके बेटे एलेक नील वेंस के जन्म को भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए भी विशेष महत्व के रूप में देखा जा रहा है।

उषा और जेडी वेंस की मुलाकात येल लॉ स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों ने 2014 में शादी की थी।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

जॉर्डन, कुवैत, बहरीन ने ईरान के नए हमलों की दी जानकारी, तनाव कम करने की उठाई मांग

जॉर्डन, कुवैत, बहरीन ने ईरान के नए हमलों की दी जानकारी, तनाव कम करने की उठाई मांग

पेरू में महसूस हुए दो भूकंप के झटके, कम से कम छह लोगों की मौत और 21 घायल

पेरू में महसूस हुए दो भूकंप के झटके, कम से कम छह लोगों की मौत और 21 घायल

अमेरिका ने ईरान पर फिर हमला किया, तीन शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि: राष्ट्रपति ट्रंप

अमेरिका ने ईरान पर फिर हमला किया, तीन शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि: राष्ट्रपति ट्रंप

इराक में ईरानी ड्रोन के विस्फोटक को निष्क्रिय करते समय अमेरिकी सैन्यकर्मी की मौ*त

इराक में ईरानी ड्रोन के विस्फोटक को निष्क्रिय करते समय अमेरिकी सैन्यकर्मी की मौ*त

'व्यक्तिगत टिप्पणी से ईरान-इराक संबंध नहीं होने चाहिए प्रभावित', इराकी नेता से बातचीत में बोले अराघची

'व्यक्तिगत टिप्पणी से ईरान-इराक संबंध नहीं होने चाहिए प्रभावित', इराकी नेता से बातचीत में बोले अराघची

इजरायली सुरक्षा अधिकारी ने किया दावा, ईरान में नहीं हैं सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई

इजरायली सुरक्षा अधिकारी ने किया दावा, ईरान में नहीं हैं सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई

लेबनान के राष्ट्रपति आउन पहुंचे वाशिंगटन, ट्रंप से हिज्बुल्लाह और इजरायल के मुद्दे को लेकर करेंगे चर्चा

लेबनान के राष्ट्रपति आउन पहुंचे वाशिंगटन, ट्रंप से हिज्बुल्लाह और इजरायल के मुद्दे को लेकर करेंगे चर्चा

'नेतन्याहू न्यूयॉर्क आए तो उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए,' ममदानी के बयान पर इजरायली नेताओं का फूटा गुस्सा

'नेतन्याहू न्यूयॉर्क आए तो उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए,' ममदानी के बयान पर इजरायली नेताओं का फूटा गुस्सा

रूस ने कीव पर दागीं दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें, राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- 'अब तक के बड़े हमलों में से एक'

रूस ने कीव पर दागीं दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें, राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- 'अब तक के बड़े हमलों में से एक'

अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी, बंदर अब्बास और केशम द्वीप में यूएस ने किए कई धमाके

अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी, बंदर अब्बास और केशम द्वीप में यूएस ने किए कई धमाके