Sunday, September 20, 2026
BREAKING
पत्रकार पायल मेहता के निधन पर पीएम मोदी, रक्षा मंत्री समेत कई नेताओं ने जताया शोक 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य आरपीएफ स्थापना दिवस पर गडकरी, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं विश्‍व स्वच्छता दिवस : साफ-सफाई से आगे कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण की बड़ी चुनौती अमेरिका से बातचीत के लिए पहले माननी होंगी शर्तें, कोई दूसरा रास्ता नहीं: मोहसिन रेजाई भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास में गरजी एम777 तोप, तबाह किए सभी लक्ष्य मुंबई कोस्टल रोड पर लग्जरी कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौ*त, 1 गंभीर रूप से घायल मात्र 250 रुपए से संवार सकते हैं बच्चे का भविष्य! जानिए एनपीएस वात्सल्य स्कीम में क्यों बढ़ रही निवेशकों की रुचि गुजरात: मुख्यमंत्री ने गणेशोत्सव में लिया हिस्सा, राज्य के लोगों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की 'ड्रग्स के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ें', पंजाब के लोगों से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अपील

दुनिया

अमेरिका से बातचीत के लिए पहले माननी होंगी शर्तें, कोई दूसरा रास्ता नहीं: मोहसिन रेजाई

20 सितंबर, 2026 01:31 PM

ईरान के सुरक्षा परिषद सचिव मोहसिन रेजाई अमेरिका के सामने सात शर्तें रखी हैं। उनका कहना है क‍ि अमेरिका को ईरान के साथ क‍िसी भी तरह की बातचीत शुरू करने से पहले इन शर्तों को मानना अन‍िवार्य है। मोहस‍िन रेजाई ने अपने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट करते हुए ल‍िखा, ”ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत शुरू करने के लिए सात शर्तें रखी हैं। तेहरान का संदेश साफ है कि अगर वॉशिंगटन अपने ही पैदा किए हुए मुश्किल हालात से बाहर निकलना चाहता है और इस मामले में और ज्यादा फंसने से बचना चाहता है, तो उसके पास ईरान के अधिकारों और उसकी शर्तों को मानने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है।”

ईरान की मेहर समाचार एजेंसी की र‍िपोर्ट के अनुसार, ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी मोहसिन रेजाई ने शनिवार को विदेशी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ईरान ने अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने के मकसद से दोबारा बातचीत शुरू करने के लिए अपनी शर्तें मध्यस्थों तक पहुंचा दी हैं। रेजाई ने कहा, “ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति का आकलन और उनकी गणना गलत थी और यह युद्ध नेतन्याहू ने शुरू करवाया। युद्ध खत्म करने के लिए हमारी शर्तें मानना वॉशिंगटन के हित में है। ट्रंप की धमकियों का कोई नतीजा नहीं निकलेगा। हम निर्णायक युद्ध के लिए तैयार हैं।”

मेहर समाचार एजेंसी अल जजीरा के हवाले से बताया, रेजाई ने कहा क‍ि हमें अमेरिकी सेना की कमजोरियों की जानकारी है और अब हम उसके हवाई हमलों का मुकाबला करने के लिए पहले से कहीं बेहतर तरीके से तैयार हैं। वाशिंगटन के समझौते से पीछे हटने के बाद हमने यह नतीजा निकाला कि हमें अमेरिका को लेकर अपनी रणनीति बदलने की जरूरत है। मेहर न्‍यूज के अनुसार, रेजाई ने कहा क‍ि कतर और पाकिस्तान के मध्यस्थों के साथ बातचीत जारी है और हमने दोबारा वार्ता शुरू करने के लिए अपनी शर्तें उन्हें बता दी हैं। हम कतर के मध्यस्थ के संपर्क में हैं। उन्होंने युद्ध रोकने के लिए हमारी शर्तें एक बार फिर वॉशिंगटन को भेजी हैं और अब हमें राष्ट्रपति ट्रंप के जवाब का इंतजार है। हमारी शर्तों में सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करना, हमारी फ्रीज की गई संपत्तियों को जारी करना और समुद्री नाकेबंदी हटाना शामिल है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

जर्मनी के दो राज्यों में चुनाव, दांव पर चांसलर मर्ज का राजनीतिक भविष्य!

जर्मनी के दो राज्यों में चुनाव, दांव पर चांसलर मर्ज का राजनीतिक भविष्य!

अचानक व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले का अलर्ट, एडवाइजरी जारी

अचानक व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले का अलर्ट, एडवाइजरी जारी

सेंटकॉम के दावे झूठे और हास्यास्पद, ईरान के न‍ियंत्रण में है होर्मुज स्‍ट्रेट: ब्रिगेडियर जनरल शेखरची

सेंटकॉम के दावे झूठे और हास्यास्पद, ईरान के न‍ियंत्रण में है होर्मुज स्‍ट्रेट: ब्रिगेडियर जनरल शेखरची

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने 100,000 डॉलर की एच-1बी फीस फिर से लागू की, छंटनी पर निशाना साधा

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने 100,000 डॉलर की एच-1बी फीस फिर से लागू की, छंटनी पर निशाना साधा

राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध बढ़ाने वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, तेल प्रतिबंधों से बचने में मदद करने वाले 5 देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ

राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध बढ़ाने वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, तेल प्रतिबंधों से बचने में मदद करने वाले 5 देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ

यूरोप में लगातार गिर रहा शिक्षा का स्तर, 'पीसा' नतीजों ने बढ़ाई चिंता

यूरोप में लगातार गिर रहा शिक्षा का स्तर, 'पीसा' नतीजों ने बढ़ाई चिंता

बढ़ती कीमतें चिंता का विषय, बुनियादी ढांचों की मरम्मत बड़ा काम : ईरानी गृह मंत्रालय

बढ़ती कीमतें चिंता का विषय, बुनियादी ढांचों की मरम्मत बड़ा काम : ईरानी गृह मंत्रालय

ट्रंप-शी जिनपिंग की बातचीत में एआई, ट्रेड और रेयर अर्थ पर रहेगा फोकस

ट्रंप-शी जिनपिंग की बातचीत में एआई, ट्रेड और रेयर अर्थ पर रहेगा फोकस

जयशंकर की भूटान यात्रा: दोनों देशों ने विकास, ऊर्जा और क्षेत्रीय मुद्दों पर की चर्चा

जयशंकर की भूटान यात्रा: दोनों देशों ने विकास, ऊर्जा और क्षेत्रीय मुद्दों पर की चर्चा

भीषण युद्ध के बीच ईरानी राष्‍ट्रपत‍ि पेजेश्‍क‍ियन का न्यूयॉर्क दौरा, शर्तों के साथ अमेरिका ने दी इजाजत

भीषण युद्ध के बीच ईरानी राष्‍ट्रपत‍ि पेजेश्‍क‍ियन का न्यूयॉर्क दौरा, शर्तों के साथ अमेरिका ने दी इजाजत