Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

दुनिया

अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम होगा सुपर इंटेलिजेंस, राष्ट्रपति ट्रंप ने किए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर

30 सितंबर, 2026 11:50 AM

अमेरिका में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) यानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता को सुपर इंटेलिजेंस के नाम से जाना जाएगा। यह घोषणा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम में की। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम बदलने वाले दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया की कुछ सबसे शक्तिशाली तकनीकी कंपनियों के प्रमुखों ने व्हाइट हाउस में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत वे उन्नत ‘सुपर इंटेलिजेंस’ प्रणालियों के विकास और तैनाती के दौरान सुरक्षा उपायों, स्वतंत्र ऑडिट और बोर्ड-स्तरीय निगरानी को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हुए हैं।

व्हाइट हाउस की ओर से मंगलवार को जारी इस समझौते का नाम ‘व्हाइट हाउस अकॉर्ड ऑन सुपर इंटेलिजेंस’ है, जिसे ‘फ्रंटियर जिम्मेदारियों पर संयुक्त प्रतिबद्धता’ के तौर पर बताया गया है। इस पर ट्रंप और बड़ी टेक कंपनियों के लीडर्स के हस्ताक्षर हैं। समझौते में कहा गया है कि फ्रंटियर टेक्नोलॉजी बनाने वाली कंपनियां कई स्तरों पर नियंत्रण बनाएंगी, ताकि उनके सिस्टम सुरक्षित रूप से और तय इरादे के मुताबिक ही काम करें। समझौते में लिखा है कि अमेरिकी लोगों और दुनिया के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने के लिए, हम मानते हैं कि हर कंपनी की यह जिम्मेदारी है कि वह अपनी टेक्नोलॉजी को सुरक्षित तरीके से विकसित करे और ग्राहकों तथा जनता के बीच भरोसा बनाए।”

इस प्रतिबद्धता के तहत कंपनियां अपने मॉडल्स की ट्रेनिंग और तैनाती के दौरान उनकी क्षमताओं पर नजर रखने के लिए मजबूत इंटरनल कंट्रोल लागू करेंगी। ये सुरक्षा उपाय साइबर सिक्योरिटी, बायो-सिक्योरिटी और केमिकल खतरों जैसे क्षेत्रों को कवर करेंगे। कंपनियां यह भी सुनिश्चित करेंगी कि उनके मॉडल अनजाने में किसी तकनीकी सिस्टम को हैक न करें या उसमें घुसपैठ न करें।

दूसरे स्तर पर कंपनियों को एक इंटरनल टीम बनानी होगी, जो यह देखेगी कि कंट्रोल, मॉनिटरिंग और डिटेक्शन सिस्टम सही से काम कर रहे हैं और किसी भी गड़बड़ी को ठीक किया जा रहा है। तीसरे स्तर पर कंपनियां एक स्वतंत्र बाहरी ऑडिटर या मूल्यांकनकर्ता को लाएंगी, जो जांचेगा कि ये सुरक्षा उपाय काम कर रहे हैं या नहीं। चौथा स्तर कॉर्पोरेट बोर्डरूम तक जाएगा। हर कंपनी अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक स्वतंत्र समिति बनाएगी जो पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगी, इंटरनल और एक्सटर्नल ऑडिटर्स की रिपोर्ट लेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि मिली खामियों को दूर किया जाए।

समझौते में कहा गया है कि ये सभी कदम मिलकर हर कंपनी, उसके ग्राहकों और जनता को भरोसा देंगे कि टेक्नोलॉजी तय इरादे के मुताबिक ही काम कर रही है। इसमें शामिल कंपनियां अपने सिस्टम की सुरक्षा बेहतर करने के लिए मानक और बेस्ट प्रैक्टिस तय करने के लिए नियमित रूप से मिलेंगी। दस्तावेज में कहा गया है कि समय के साथ, इन कदमों को कानूनों या नियमों में बदलना समझदारी भरा हो सकता है। चाहे कंपनियों के लिए यह जरूरी हो या नहीं, हम मानते हैं कि सभी के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए इन कंट्रोल्स और ऑडिट्स को लागू करना बहुत जरूरी है और हमारी हर कंपनी इसके लिए प्रतिबद्ध है। इस समझौते पर ट्रंप के साथ गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, एंथ्रॉपिक के सीईओ डारियो अमोदेई, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, ओपनएआई के प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन, एक्सएआई के फाउंडर एलन मस्क और एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग ने हस्ताक्षर किए। इसी दिन ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर भी हस्ताक्षर किए, जिसमें सरकारी कामकाज में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ और ‘एआई’ शब्दों की जगह ‘सुपर इंटेलिजेंस’ और ‘एसआई’ शब्दों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया।

ट्रंप ने कहा कि नया नाम टेक्नोलॉजी की क्षमताओं को बेहतर तरीके से बताता है। व्हाइट हाउस कार्यक्रम में उन्होंने कहा, “यह एक्सट्रीम इंटेलिजेंस है। यह सुपीरियर इंटेलिजेंस है। यह सुप्रीम भी है, लेकिन ‘सुपर’ शब्द सबसे अच्छा है और सबसे सरल भी।” ट्रंप ने इस टेक्नोलॉजी के विकास को एक रणनीतिक प्रतिस्पर्धा बताया, खासकर चीन के साथ। उन्होंने कहा, “जो भी सुपर इंटेलिजेंस जीतेगा, वही जीतेगा। इसमें एक विजेता और एक हारा हुआ होगा, और शायद दूसरा स्थान कोई नहीं होगा।”

व्हाइट हाउस ने एडवांस्ड कंप्यूटिंग को अपनी टेक और आर्थिक एजेंडे के केंद्र में रखा है। पहले ट्रंप प्रशासन के आदेश इनोवेशन तेज करने, इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और सिस्टम की सुरक्षा मजबूत करने पर थे। जून तक भी प्रशासन के कार्यकारी आदेशों में औपचारिक रूप से ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ शब्द का ही इस्तेमाल होता था। इंडस्ट्री समझौते और नाम बदलने के साथ ही, प्रशासन ने अमेरिकाडॉटजीओवी भी लॉन्च किया है, जो सरकारी सेवाओं के लिए एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म है। व्हाइट हाउस का कहना है कि यह अमेरिकियों को सरकारी जानकारी और सेवाओं तक पहुंचने में मदद के लिए ‘सुपर इंटेलिजेंस’ का इस्तेमाल करेगा।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन