Friday, October 02, 2026
BREAKING
• Solan: वीकैंड पर हिमाचल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, परवाणू टोल प्लाजा पर लगा 2 KM लंबा ट्रैफिक जाम • Kangra: सत्संग के लिए परौर पहुंचे हजूर जसदीप सिंह गिल, गुरु के दीदार को उमड़ा जनसैलाब • हिमाचल में इस साल अबतक सेब का उत्पादन 48 प्रतिशत घटा, बागवानों की बढ़ी चिंता • विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने 49.09 लाख रुपये की लागत से लगने वाले नए ट्यूबवेल के कार्य की करवाई शुरुआत • ‘खेलां वतन पंजाब दियां-2026’ (सीजन-4) के तहत जिला स्तरीय खेलों का आगाज • एशियन गेम्स में लगातार तीसरा पदक जीतकर पटियाला लौटे ओलंपियन तेजिंदरपाल सिंह तूर का भव्य स्वागत • खाद्य, सिविल सप्लाई एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई • ‘ युद्ध नशों विरूद्ध ’ मुहिम को और तेज करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सीमावर्ती जिलों में नशा-मुक्ति संबंधी आध्यात्मिक सुधार कार्यक्रम को मंजूरी • पंजाब ने स्वैच्छिक रक्तदान में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया • हरजोत सिंह बैंस ने ‘दैनिक भास्कर’ के स्टेट एडिटर की माता के निधन पर दुख जताया

दुनिया

अमेरिका ने एच-1बी और एल-1 वीजा के विस्तार के लिए नए नियम किए जारी

11 अगस्त, 2026 04:33 PM

अमेरिका ने सोमवार को नये नियम जारी किए, जिनके तहत बड़े नियोक्ताओं को अपने कर्मचारियों के एच-1बी और एल-1 वीजा के विस्तार के लिए क्रमश: 4,000 और 4,500 अमेरिकी डॉलर का शुल्क अदा करना होगा। अभी तक यह शुल्क केवल शुरुआती एच-1बी और एल-1 आवेदनों या आवेदक के नौकरी बदलने की स्थिति में ही लागू होता था।

भारत की प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा और परामर्श प्रदाता कंपनियां ‘ऑनशोर-ऑफशोर’ (देश के भीतर और विदेश से काम करने वाले) कर्मचारी मॉडल अपनाती हैं, इसलिए वे बदले हुए नियम के दायरे में आ जाएंगी। अमेरिकी गृह विभाग ने कहा कि ‘9-11 प्रतिक्रिया और बायोमेट्रिक प्रवेश-निकास शुल्क’ नौ सितंबर से लागू होगा।

उसने कहा कि यह शुल्क अमेरिका में 50 या उससे अधिक कर्मचारियों वाले उन नियोक्ताओं पर लागू होगा, जिनके 50 फीसदी से अधिक कर्मचारी एच-1बी या एल-1 गैर-प्रवासी वीजा धारी हैं। जानकारों के मुताबिक, इस नियम के लागू होने के बाद बड़ी संख्या में एच-1बी और एल-1 वीजाधारी कर्मचारियों वाली प्रौद्योगिकी कंपनियों, वैश्विक परामर्श फर्म, आईटी सेवा प्रदाताओं, बहुराष्ट्रीय नियोक्ताओं और अन्य संस्थाओं के लिए आव्रजन प्रायोजन की लागत बढ़ सकती है।

उन्होंने बताया कि जो संस्थान एक ही कर्मचारी की वीजा अवधि बार-बार बढ़ाने का अनुरोध करेंगे, उन्हें अब अतिरिक्त आवेदन लागत का सामना करना पड़ेगा। गृह विभाग ने स्पष्ट किया कि ऐसे संशोधित आवेदन बढ़े हुए शुल्क के दायरे से बाहर रहेंगे, जिनमें विस्तार का अनुरोध नहीं किया गया है। विभाग का अनुमान है कि इस प्रशासनिक अंतर को दूर करने और प्रत्येक विस्तार आवेदन पर 4,000 से 4,500 अमेरिकी डॉलर शुल्क वसूलने से सालाना लगभग 15.73 करोड़ अमेरिकी डॉलर का राजस्व प्राप्त होगा।

अधिकारियों ने बताया कि इस राजस्व का इस्तेमाल कानून के तहत अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग के हवाई और समुद्री बायोमेट्रिक प्रवेश-निकास प्रणाली के वित्तपोषण के लिए किया जाएगा। यह एक स्वचालित बायोमेट्रिक निगरानी ढांचा है, जिसे प्रशासन के राष्ट्रीय सुरक्षा निर्देशों के तहत प्राथमिकता दी गई है।
अमेरिकी कांग्रेस (संसद) ने दिसंबर 2015 में पहले से लागू एक अतिरिक्त शुल्क की जगह यह नया शुल्क शुरू किया था। इस राशि का मकसद राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों के तहत अनिवार्य किए गए बायोमेट्रिक प्रवेश-निकास कार्यक्रमों को समर्थन देना था।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी