Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

अमेरिका-चीन तनाव के बीच Yttrium सबसे बड़ा हथियार बना, सप्लाई महीनों से बंद

18 नवंबर, 2025 07:16 PM

अमेरिका और चीन के बीच जारी आर्थिक खींचतान के बीच रेयर अर्थ मेटल्स एक बार फिर चर्चा में हैं। दुनिया की सबसे बड़ी रेयर अर्थ सप्लायर होने के कारण चीन इस सेक्टर में अपनी पकड़ को रणनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि हाल ही में चीन ने अमेरिका को कुछ रेयर अर्थ एलिमेंट्स की सप्लाई फिर से शुरू की है लेकिन वह अभी भी कई महत्वपूर्ण और दुर्लभ धातुओं का एक्सपोर्ट रोक कर बैठा है। इनमें सबसे अहम Yttrium भी शामिल है। चीन ने अमेरिका के लिए इसकी सप्लाई कई महीनों से रोक रखी है, जिससे अमेरिकी टेक और डिफेंस इंडस्ट्री चिंतित हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि रेयर अर्थ पर चीन की इस तरह की रणनीति अमेरिका के सप्लाई चेन डाइवर्ज़न और टेक्नोलॉजी प्रतिबंधों के जवाब के तौर पर देखी जा रही है। अमेरिका के पास फिलहाल चीन का विकल्प सीमित है, इसलिए उसे रेयर अर्थ की सप्लाई में किसी भी व्यवधान का बड़ा असर झेलना पड़ सकता है।

चीन ने 30% कम किया एक्सपोर्ट

Yttrium का इस्तेमाल हाई-टेंपरेचर सेमीकंडक्टर, जेट इंजन, एडवांस्ड कोटिंग, मिसाइल सिस्टम, लेजर और खास तरह के सिरैमिक्स बनाने में होता है लेकिन चीन द्वारा इसकी सप्लाई घटाने से अमेरिका बड़ी दिक्कत में पड़ गया है। अप्रैल से चीन ने Yttrium का एक्सपोर्ट 30% कम कर दिया है। इससे पहले अमेरिका अपनी 93% जरूरत सीधे चीन से पूरी करता था, जबकि बाकी 7% भी चीन में प्रोसेस किए गए मटीरियल्स से आता था। सप्लाई रुकने के बाद अमेरिका में इसका स्टॉक तेजी से खप रहा है—एक ट्रेडर के मुताबिक देश में इसका भंडार 200 टन से गिरकर सिर्फ 5 टन रह गया है, जो कुछ महीनों में ही खत्म हो सकता है।

Yttrium को लेकर चीन की ताकत

विशेषज्ञों के अनुसार Yttrium अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में भी मौजूद है लेकिन असली चुनौती इसका प्रोसेसिंग है। रेयर अर्थ को रिफाइन करना बेहद जटिल और पर्यावरण के लिए हानिकारक प्रक्रिया है, और चीन ने इस क्षमता को विकसित करने में दशकों का समय लगाया है। यही वजह है कि दुनिया अभी भी रिफाइंड रेयर अर्थ के लिए बड़ी हद तक चीन पर निर्भर है। अमेरिका के लिए यह स्थिति रणनीतिक रूप से चिंता बढ़ाने वाली है, खासकर तब, जब यह मेटल रक्षा और हाई-टेक इंडस्ट्री का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे