Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

दुनिया

अमेरिका के विजिटर वीजा के लिए भारतीयों को करना पड़ा 346 दिन का इंतजार, ऑडिट में खुलासा

29 सितंबर, 2026 03:33 PM

अमेरिका का विजिटर वीजा लेने के लिए भारतीय आवेदकों को पिछले साल सबसे लंबा इंतजार करना पड़ा है। अमेरिका की एक सरकारी ऑडिट रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025 में भारत में अमेरिकी विजिटर वीजा के इंटरव्यू के लिए औसतन 346 दिन का इंतजार करना पड़ा। यह ऑडिट अमेरिकी संस्था गवर्नमेंट अकाउंटेबिलिटी ऑफिस (जीओए) ने किया है।

रिपोर्ट सोमवार को अमेरिकी समय के अनुसार जारी की गई। गवर्नमेंट अकाउंटेबिलिटी ऑफिस ने अपनी रिपोर्ट में पाया कि भारत में वीजा की मांग, दूतावास में मौजूद स्टाफ की संख्या से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। 346 दिनों का यह आंकड़ा इंटरव्यू की तारीख मिलने का पिछला औसत है। इसका मतलब यह नहीं है कि इंटरव्यू के बाद वीजा पर फैसला लेने में इतना समय लगता है, और न ही इसका मतलब यह है कि आज आवेदन करने वाले हर व्यक्ति को इतना ही इंतजार करना पड़ेगा।

रिपोर्ट में बताया गया है कि 2025 में भारत से करीब 14,55,255 लोगों ने नॉन-इमिग्रेंट वीजा के लिए आवेदन किया। इसके लिए पूरे देश में अमेरिकी विदेश विभाग के सिर्फ 68 कांसुलर अधिकारी काम कर रहे थे। यानी एक अधिकारी पर औसतन 21,401 आवेदन का बोझ था। ये आंकड़े कई तरह के अस्थायी वीजा के हैं, जबकि 346 दिन का इंतजार सिर्फ विजिटर वीजा इंटरव्यू के लिए है।

दूसरे बड़े देशों की तुलना में भारत की स्थिति काफी खराब है। चीन में विजिटर वीजा इंटरव्यू का औसत इंतजार 34 दिन और ब्राजील में 32 दिन था। मेक्सिको में प्रति अधिकारी आवेदनों की संख्या भारत के बराबर ही थी, वहां इंतजार 283 दिन रहा। सबसे ज्यादा इंतजार वाले 10 देशों की लिस्ट में भारत सातवें नंबर पर था।

ऑडिट टीम ने नई दिल्ली के अलावा मेक्सिको सिटी, बीजिंग और साओ पाउलो का भी दौरा किया था। भारत और मेक्सिको में अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि महामारी के बाद मांग बहुत बढ़ गई और अधिकारियों की संख्या कम होने से बैकलॉग खत्म नहीं हो पा रहा है। चारों देशों में अधिकारियों ने माना कि मांग के मुकाबले स्टाफ की कमी ही देरी की सबसे बड़ी वजह है।

जगह की कमी भी एक बड़ी समस्या है। ऑडिट में कहा गया कि नई दिल्ली में ज़रूरत के हिसाब से इंटरव्यू विंडो बहुत कम थीं। ऑडिट करने वालों ने देखा कि सैकड़ों लोग यूएस एम्बेसी के बाहर और दूसरे वेटिंग एरिया में इंतजार कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, एम्बेसी परिसर में एक नई बिल्डिंग में जाने की योजना के बावजूद विंडो की संख्या में कोई बदलाव नहीं होगा।

कुछ आवेदनों की जांच में लगने वाला समय और पेड वीजा एजेंटों की भूमिका का भी जिक्र किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार कुछ एजेंट स्लॉट खाली होते ही बुक कर लेते हैं और फिर उन्हें ग्राहकों को बेच देते हैं। विदेश विभाग ने इस पर रोक के लिए अपना शेड्यूलिंग सिस्टम भी बदला है।

भीड़ कम करने के लिए विभाग ने दूसरे उपाय भी किए हैं। वित्त वर्ष 2024 में वाशिंगटन की एक यूनिट ने नई दिल्ली के 80.6 प्रतिशत ऐसे विजिटर वीजा मामलों को दूर से ही निपटा दिया था, जिनमें इंटरव्यू की जरूरत नहीं थी। इसके अलावा नई दिल्ली में मौजूद स्टाफ ने वीजा आवेदनों को जल्दी निपटाने के लिए अतिरिक्त शनिवार को भी काम किया था।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन